Namrata Vrishni IAS

Namrata Vrishni IAS मानव सेवा परमो धर्म:
Senior IAS officer 2013 Batch Posted Has been DM Bikaner

15/03/2026
05/06/2025
29/05/2025

आरयूआईडीपी नोखा की सिटी लेवल कमेटी की बैठक आयोजित

बीकानेर, 28 मई। आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण परियोजना के अंतर्गत नोखा शहर में करवाये जा रहे सीवरेज एवं जल प्रदाय कार्यों के संबंध में सिटी लेवल कमेटी की बैठक जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में हुई।
बैठक के दौरान सदस्य सचिव अधिशाषी अभियंता श्री दीपक मांडन ने परियोजना की प्रगति से अवगत करवाया। जिला कलक्टर ने माडिया में प्रस्तावित 7 एमएलडी एसटीपी हेतु आ रही बाधाओं के निवारण के लिए नगर पालिका नोखा के अधिकारियों को आरयूआईडीपी से समन्वय करते हुए निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिला कलक्टर द्वारा जलदाय विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन परियोजना के अंतर्गत नोखा शहर के लिए देशनोक से बिछाई जा रही पाईप लाईन एवं पंप हाउस का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर आरयूआईडीपी परियोजना के लिए पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया, जिससे आमजन को सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना का लाभ मिल सके। साथ ही समस्त कार्य निधारित अवधि एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री मंयक मनीष, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहन लाल, बीकानेर विकास प्राधिकरण के अति. मुख्य अभियंता ललित ओझा, जन स्वा. अभिं. विभाग. एवं आरयूआईडीपी के अधिकारी उपस्थित रहे।

27/04/2025

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने खाजूवाला सीमांत क्षेत्र का किया निरीक्षण
सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से की चर्चा

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने शनिवार को खाजूवाला के सीमांत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बीएसएफ और सेना के अधिकारियों से सीमांत क्षेत्र में आंतरिक सुरक्षा के मापदंडों की समीक्षा की और केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में अतिरिक्त सतर्कता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों सुरक्षा एजेंसियां, स्थानीय पुलिस प्रशासन से समन्वय रखें। आवश्यक होने पर उच्चस्थ अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दें। जिला कलेक्टर ने खाजूवाला की 32 हेड पुलिस चौकी और बीएसएफ की एक बीओपी का जायजा लिया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहन लाल, उपखंड अधिकारी श्री रमेश महरिया सहित स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।

Address

28CC+CQR, Rath Khana Colony
Bikaner
334001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Namrata Vrishni IAS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share