18/08/2026
हरियाणा सरकार के सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किर्मच एवं केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जी की मुलाकात तथा सरस्वती धरोहर विषयक चर्चा से संबंधित समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित करने हेतु समस्त प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के सम्मानित पत्रकार बंधुओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
आपकी सकारात्मक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सरस्वती सभ्यता एवं ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचे हैं। मीडिया की सक्रिय भूमिका जनजागरण एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
भाजपा बीकानेर देहात परिवार की ओर से सभी मीडिया साथियों का हृदय से अभिनंदन एवं धन्यवाद। 🙏
मनीष सोनी
जिला मीडिया संयोजक
भाजपा बीकानेर देहात