ICAR-Central Institute For Arid Horticulture

ICAR-Central Institute For Arid Horticulture The ICAR-CIAH, Bikaner is involved in research and development work of horticultural fruit and vegetable since 1993.

25/08/2026

पूसा, नई दिल्ली में आयोजित 36वें कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ...

25/08/2026

36वें कुलपति सम्मेलन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प मजबूत कृषि और समृद्ध किसान के बिना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कृषि को आधुनिक, तकनीक-सक्षम और युवाओं के लिए आकर्षक करियर क्षेत्र बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि भारत ने खाद्यान्न आत्मनिर्भरता की महत्वपूर्ण यात्रा तय की है और अब कृषि को अगले स्तर तक ले जाने की जरूरत है। कृषि विश्वविद्यालयों से उन्होंने शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को किसानों की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने तथा युवाओं को आधुनिक कृषि और नई तकनीकों से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से ऐसी किसान-केंद्रित, नवाचार-आधारित और युवा-उन्मुख कृषि व्यवस्था विकसित की जा सकती है, जो किसानों की समृद्धि और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगी। Shivraj Singh Chouhan Bhagirath ChoudharyMinistry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of IndiaPress Information Bureau - PIB, Government of IndiaGin Lee MyGovIndia

25/08/2026

36वें कुलपति सम्मेलन में डॉ. एम. एल. जाट, सचिव, DARE एवं महानिदेशक, ICAR ने कहा कि विकसित भारत के लिए कृषि उच्च शिक्षा को पारंपरिक ढर्रे से आगे बढ़ाकर पुनर्कल्पित और पुनर्संरचित करना होगा।

उन्होंने कौशल-आधारित एवं व्यावहारिक शिक्षा, उद्योग-अकादमिक सहयोग, प्रासंगिक शोध, मजबूत एक्रेडिटेशन और डेटा-आधारित निर्णयों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार के प्रभावी एकीकरण से ही कृषि ज्ञान को प्रयोगशाला से खेत तक पहुंचाया जा सकता है।

“भविष्य की कृषि शिक्षा का लक्ष्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि कौशल, नवाचार और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जुड़ी सक्षम मानव पूंजी तैयार करना होना चाहिए।” Shivraj Singh ChouhanBhagirath ChoudharyMinistry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of IndiaPress Information Bureau - PIB, Government of IndiaMyGovIndia

25/08/2026

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि यह सम्मेलन आत्ममंथन और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालयों से पिछले दशक में शिक्षित 25 लाख विद्यार्थियों में से 8 लाख की शिक्षा के बाद की स्थिति पर विचार करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित न रहे, बल्कि युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और स्वरोजगार से जोड़े। साथ ही, किसानों की वास्तविक चुनौतियों और उनकी समृद्धि को शिक्षा एवं अनुसंधान के केंद्र में रखा जाए।

उन्होंने कुलपतियों से कृषि शिक्षा, युवा अवसर और किसान समृद्धि को एक साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। Shivraj Singh ChouhanBhagirath ChoudharyMyGovIndiaPress Information Bureau - PIB, Government of IndiaMinistry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

25/08/2026
25/08/2026
24/08/2026

Under the chairmanship of Dr M. L. Jat, Secretary, DARE & DG, ICAR, a large-scale plantation drive was organised at ICAR–Central Sheep & Wool Research Institute, Avikanagar on 21 August 2026, with 501 fruit-bearing and fodder saplings planted by ICAR officials, scientists, staff, farmers and students.

Adding further momentum to the green mission, 1 lakh+ saplings have already been planted on the campus over the past two years under a CSR initiative.

The event also showcased CSWRI’s innovative ‘Wool Sapling Bag’—an eco-friendly alternative to plastic nursery bags that turns sheep wool into a sustainable resource.

पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के संकल्प को मजबूत करते हुए आईसीएआर–केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान (सीएसडब्ल्यूआरआई), अविकानगर में विशेष पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान की अध्यक्षता आईसीएआर के महानिदेशक एवं डेयर के सचिव डॉ. एम.एल. जाट ने की।

अभियान के तहत परिसर में जामुन, आम, नीम, शहतूत और गूलर सहित विभिन्न फलदार एवं चारा वृक्ष प्रजातियों के 501 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों, विभिन्न आईसीएआर संस्थानों के निदेशकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों, आईसीएआर मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, स्थानीय किसानों और विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डॉ. एम.एल. जाट ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ मानव और पशुओं की आवश्यकताओं की पूर्ति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में ‘वूल सैपलिंग बैग’ की भी सराहना हुई, जो प्लास्टिक का पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है और ऊन के प्रभावी उपयोग का नया अवसर प्रदान करता है।

Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary

Address

Sriganganagar Road Beechhwal
Bikaner
334006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ICAR-Central Institute For Arid Horticulture posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ICAR-Central Institute For Arid Horticulture:

Shortcuts

Share