District Collector & Magistrate - Bikaner

District Collector & Magistrate - Bikaner Official Handle of District Collector and District Magistrate, , .

राजस्थान सरकारमुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठमुख्यमंत्री ने किया करीब 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्य...
14/08/2026

राजस्थान सरकार
मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ

मुख्यमंत्री ने किया करीब 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
नीयत और काम की गति के लिए जाना जा रहा आज का नया भारत
शिलान्यास के बाद तय समय पर लोकार्पण कर रही डबल इंजन सरकार
सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर हो रहा हर वर्ग का उत्थान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

- मुख्यमंत्री ने की लूणकरणसर में मिनी सचिवालय बनाने की घोषणा
- डूंगरगढ़ में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा ट्रोमा सेंटर एवं उप जिला चिकित्सालय
- बीकानेर में आयुर्वेदिक औषधालय, म्यूजियम सर्किल पर पुल निर्माण की घोषणा
- मेघासर उप चिकित्सा केन्द्र को पीएचसी में क्रमोन्नत करने सहित किए कई ऐलान

बीकानेर/जयपुर, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज का नया भारत नीयत और काम की गति दोनों के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी तय समय पर करती है। इसी क्रम में बीकानेर जिले के विकास को नई गति प्रदान करते हुए लगभग 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। ये विकास कार्य बीकानेर जिले के बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि और परिवहन क्षेत्र में आमजन के जीवन को सुगम बनाएंगे।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को बीकानेर के मेघासर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मेघासर के उप चिकित्सा केन्द्र को प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में क्रमोन्नत करने, डूंगरगढ़ में 25 करोड़ रुपये की लागत से ट्रोमा सेंटर एवं उप जिला चिकित्सालय का निर्माण, लूणकरणसर में मिनी सचिवालय तथा खाजूवाला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बीकानेर के म्यूजियम सर्किल पर पुल निर्माण, बीकानेर पश्चिम में आयुर्वेदिक औषधालय तथा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालयों के लिए यूरो साइंसेज भवन की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के अलावा चक 610-200 आरडी डूडी पेट्रोल पंप के सामने सत्तासर एवं जीवन सिंह की ढाणी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र को आत्मसात कर प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को 6 हजार से बढ़ाकर प्रदेश में 9 हजार रुपये किया गया है। वहीं, किसानों को बिजली बिलों में 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया गया है। राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना में पशुपालकों को 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण देने के साथ मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के माध्यम से 23 लाख से अधिक बीमा पॉलिसी की गई हैं।

उन्होंने कहा कि पेपरलीक पर लगाम लगाने के साथ युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन किया। जिसके परिणामस्वरूप दोषी सलाखों के पीछे पहुंचे और आज परीक्षाएं बिना पेपरलीक के सम्पन्न हो रही हैं। अब तक लगभग 1 लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां देने के साथ 1 लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। वहीं, 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 14 लाख साइकिलें और 46 हजार स्कूटी वितरित की गई हैं।

*वीर शिरोमणि मेघो जी की प्रतिमा का अनावरण*
मुख्यमंत्री ने मेघासर के संस्थापक वीर शिरोमणि मेघो जी की अष्टधातु निर्मित अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को मेघो जी के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रसेवा के पथ पर चलने की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।

केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना ऐसा विकसित भारत बनाने का है, जहां समृद्धि, विकास तथा राष्ट्र की एकता सर्वाेपरि हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम में खाद्य एव नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई, विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राम गोपाल सुथार, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, अंशुमान सिंह भाटी, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

_*664 करोड़ के 74 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण:-*_
- 371 करोड़ रुपये से अधिक के पीएम कुसुम योजना के घटक-ए और सी के 47 सौर ऊर्जा संयंत्र
- 105 करोड़ रुपये की लागत से एमडीआर पलाना से खाजूवाला, भूरासर से बल्लर तथा पूगल रोड से मकेरी सड़क का चौड़ाईकरण व नवीनीकरण
- 24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 132 केवी जीएसएस हद्दां एवं लाइन
- 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कृषि उपज मंडी समिति, बीकानेर में विकास कार्य
- 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुकाम का नवीन भवन
- 5 करोड़ रुपये की लागत से बीछवाल में मरुधरा बॉटनिकल गार्डन
- 4 करोड़ की लागत के भानीपुरा, 2 एडीएम, संतोष नगर, आसेरा, रूणीया बड़ा बास, कोटासर, दुसारणा पीपासरिया के उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन

143 करोड़ के 16 विकास कार्यों का किया गया शिलान्यास:-
- 98 करोड़ रुपये की लागत से शेरुणा में 220 केवी जीएसएस व लाइन
- 36 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बीकानेर विकास प्राधिकरण का नवीन कार्यालय भवन
- 4.5 करोड़ रुपये की लागत से गजसुखदेसर, बगसेऊ, लीलका, रातडिया, बिदासरिया, जाखासर नया, रानेर और मिठडिया में उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन
- कृषि उपज मंडी समिति बीकानेर में आंतरिक सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण
- श्रीडूंगरगढ़ व नोखा में सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय भवन
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Government of Rajasthan CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma

14/08/2026
14/08/2026

14 अगस्त, 2026
सुजस आवाज़ राजस्थान
ऑडियो बुलेटिन

https://youtu.be/0v8_i8Snx2o

आज खास-

- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कल (15 अगस्त) को बीकानेर में करेंगे ध्वजारोहण

- मुख्यमंत्री ने दी श्रीगंगानगर को विकास कार्यों की सौगात, अनूपगढ़ में 389 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत के 131 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

- सीमा पर जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे मुख्यमंत्री, बीएसएफ के जवानों से किया आत्मीय संवाद

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

निःशुल्क कॅरियर वैन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावरबीकानेर, 14 अगस्त...
14/08/2026

निःशुल्क कॅरियर वैन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर

बीकानेर, 14 अगस्त। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने गुरुवार को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान निर्विकल्प फाउण्डेशन एवं बीकाजी के सहयोग से संचालित निःशुल्क कॅरियर वैन कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को उनके कॅरियर के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप सही दिशा का चयन कर सकें तथा उनका भविष्य बेहतर बन सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक कॅरियर संबंधी जानकारी पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि निर्विकल्प फाउण्डेशन और बीकाजी द्वारा संचालित यह अभियान युवाओं के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों और उच्च शिक्षा के विकल्पों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ऐसे सभी प्रयासों के लिए सदैव सहयोग और समर्थन प्रदान करेगा, जो युवाओं के हितों से जुड़े हों।

बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं। यदि युवा सक्षम, शिक्षित और आत्मविश्वासी होंगे तो देश का भविष्य स्वतः सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि कॅरियर मार्गदर्शन की कमी के कारण अनेक प्रतिभाएं उचित दिशा नहीं प्राप्त कर पातीं, ऐसे में यह कॅरियर वैन विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए निर्विकल्प फाउण्डेशन और बीकाजी की सराहना की।

निर्विकल्प फाउण्डेशन के डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कॅरियर वैन के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों और रोजगार संभावनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कार्यक्रम की भावी रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि आगामी समय में अधिकाधिक विद्यालयों और विद्यार्थियों तक इस पहल का विस्तार किया जाएगा।

समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री ने कॅरियर वैन का अवलोकन किया तथा उसमें उपलब्ध संसाधनों और विद्यार्थियों को दी जा रही जानकारी की सराहना की। उन्होंने इसे शिक्षा और कॅरियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में एक उपयोगी एवं प्रभावी प्रयास बताया।

कार्यक्रम के अंत में श्री कन्हैया लाल बोथरा ने सभी अतिथियों, शिक्षाविदों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. सुनीता चावला, स्टाफ ऑफिसर डॉ. अशोक शर्मा, उपनिदेशक डॉ. महेंद्र शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री किशनदान चारण, निर्विकल्प फाउण्डेशन के श्री विनोद बाफना, श्री सोहनलाल बैद, किशन मोदी, राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित, डॉ. शिशिर शर्मा, डॉ. अमित व्यास, श्री अनुज मित्तल सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Government of Rajasthan CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma

14/08/2026
14/08/2026

मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाए, सरकार देगी ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

14/08/2026

PM राहत

सड़क दुर्घटना पीड़ितों का कैशलेस उपचार

Bhajanlal Sharma
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

Address

Suchna Kendra
Bikaner
334001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Collector & Magistrate - Bikaner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Collector & Magistrate - Bikaner:

Shortcuts

Share