05/09/2026
*रविवार, 06 सितम्बर 2026*
*🌿 ₹1/- प्रतिदिन सेवा योजना 🌿*
*🙏 22वाँ सप्ताह – सेवा संकल्प का एक और कदम 🙏*
प्रिय साथियों,
आप सभी के अमूल्य सहयोग, सक्रिय सहभागिता एवं शुभकामनाओं के बल पर हमारी ‘₹1 प्रतिदिन सेवा योजना’ निरंतर सफलता के नए आयाम छू रही है। समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं मानवीय संवेदना की इस पवित्र यात्रा में *22वें सप्ताह* का सेवा कार्य आगामी *रविवार, 06 सितम्बर 2026* को संपन्न होने जा रहा है।
आप सभी से सस्नेह एवं विनम्र आग्रह है कि इस पावन अवसर पर पधारकर सेवा कार्य में सहभागिता करें और अपनी उपस्थिति से इस अभियान को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रेरणास्पद बनाएं।
*📍 स्थान: उदयराम जी यादव की गोशाला, जयपुर-जोधपुर बाईपास, नोखा रोड, बीकानेर*
*📅 दिनांक: रविवार, 06 सितम्बर 2026*
*⏰ समय: प्रातः 8:00 बजे से*
*🌼 इस सप्ताह के सेवा कार्य*
1. 🐄 गौवंश के लिए हरा चारा एवं लड्डू सेवा
2. 🌱 पूर्व में लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण
*🙏 इस सप्ताह के सेवा सहयोगी परिवार 🙏*
1️⃣ श्री दीनदयाल (दिनेश) राठी एवं श्रीमती पूनम देवी राठी
2️⃣ श्री मगन भंसाली एवं श्रीमती नीलम भंसाली
3️⃣ श्री निर्मल भंसाली एवं श्रीमती सरिता भंसाली
*💐 सेवा का आनंद तभी पूर्ण होता है, जब उसमें सहभागिता और समर्पण दोनों हों।*
🌱🐄 आइए, कुछ पल पर्यावरण एवं गौसेवा को समर्पित करें और अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें।
*🙏 छोटी-सी राशि, बड़ा सेवा भाव। 🙏*