20/06/2024
वर्तमान राजनीति में गठबंधन को देखकर लोग अलग-अलग तरह की टिप्पणियां करते हैं,इन टिप्पणियों का महत्व अलग हो जाता है जब हम सांसारिक दृष्टि से देखेंगे तो लगेगा अच्छे और बुरे स्वार्थ साथ में हो गए हैं किन्तु अध्यात्म की दृष्टि से देखेंगे तो लगेगा कि गठबंधन तो राम और सुग्रीव के बीच भी हुआ और गठबंधन तो राम का विभीषण के साथ भी हुआ और इसके अच्छे परिणाम भी आए थे,सांसारिक गठबंधन के परिणाम भी स्कारात्मक होते है क्युकी हर शादी से पहले पंडित जी वर और वधू का गठबंधन करवाते हैं गठबंधन सदैव सकारात्मक परिणाम लाते हैं बशर्ते उसके अंदर निस्वार्थ भाव,सरलता और नीर अहंकारिता हो