श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स SVSEF

  • Home
  • India
  • Bikaner
  • श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स SVSEF

श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स SVSEF Official Page श्रीविश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स

श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स
(Shri Vishwakarma Suthar Ekta Force)

A Part of ShriVishwakarma Suthar Ekta Foundation

एक सामाजिक ट्रस्ट – शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए समर्पित

श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है, जिसका उद्देश्य समाज में एकता, सहयोग और विकास को बढ़ावा देना है। यह फाउंडेशन मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान के क्षेत

्र में कार्य करता है।

हमारा लक्ष्य है कि समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की सुविधा, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुँचे। फाउंडेशन समय-समय पर शैक्षणिक सहायता, जरूरतमंद लोगों की मदद, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण अभियान और विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित करता है।

फाउंडेशन CSR (Corporate Social Responsibility) के अंतर्गत भी पंजीकृत है, जिससे कंपनियाँ और संस्थाएँ समाज सेवा के कार्यों में सहयोग कर सकती हैं।

हमारे फाउंडेशन को दिए गए दान पर दानदाता को आयकर अधिनियम की धारा 80G के अंतर्गत टैक्स छूट (Tax Benefit) प्राप्त हो सकती है।

हमारा उद्देश्य है कि समाज का हर व्यक्ति शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक बने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण हो।

हमारा उद्देश्य

समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना

स्वास्थ्य जागरूकता और सहायता प्रदान करना

पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना

समाज में एकता और सहयोग को मजबूत बनाना

अध्यक्ष (President):
भोमरराज सुथार (Bhomraj Suthar)

संपर्क नंबर:
📞 88245 56694

हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की खिलाड़ी  परिधि सुथार का नेशनल चयन होने पर विद्यालय व परिवार मे...
03/07/2026

हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की खिलाड़ी परिधि सुथार का नेशनल चयन होने पर विद्यालय व परिवार में हर्ष का माहौल है। खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर मेहनत के आधार पर उसका चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है और विद्यालय को अपने छात्र पर गर्व है।
खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादीजी कंचन देवी, अपने पिता विमल जी, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि वह प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, बीकानेर और जिले का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करेगी ।

शुभकामनाओ सहित
श्रीविश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स

Address

Bikaner
334001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स SVSEF posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स SVSEF:

Shortcuts

Share

Category