Sub Divisional Administration, Bikramganj

Sub Divisional Administration, Bikramganj Sub-Div Administration, Bikramganj

बिहार माहिला रोजगार योजना।
27/12/2025

बिहार माहिला रोजगार योजना।

दाखिल खारिज के लिए जरूरी कागजात | Bihar Dakharij Documents
27/12/2025

दाखिल खारिज के लिए जरूरी कागजात | Bihar Dakharij Documents

  Parimarjan Portal fixed the deadline for their services
24/12/2025

Parimarjan Portal fixed the deadline for their services

06/11/2025
12/10/2025


Rohtas Administration

09/10/2025

चुनाव संबंधित कउनो भी जानकारी खातिर रऊआ मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सकत बानी।




Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar

09/10/2025

बिहार विधान सभा चुनाव- 2025 के मद्देनजर मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण कैलेन्डर तैयार किया गया है जो दिनांक 09.10.2025 से प्रारम्भ होकर दिनांक 16.10.2025 तक सम्पन्न होगा। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम DAV पब्लिक स्कूल अदमापुर, सासाराम में दो पालियों में संचालित किया जायेगा।
1. प्रशिक्षण हेतु 50 कमरा अधिग्रहित है। प्रत्येक कमरों में 40 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना है।
2. प्रत्येक कमरा में 3 मास्टर ट्रेनर प्रतिनियुक्त रहेंगे तथा 3 EVM सेट के साथ प्रशिक्षण सम्पन्न कराया जायेगा, प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी को 2 घंटा EVM मशीनों का हैण्डस ऑन प्रशिक्षण एवं मॉक पॉल प्रशिक्षण तथा एक घंटा चुनाव प्रक्रिया एवं संबंधित प्रपत्रों का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
3. प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षण के उपरान्त मॉल ड्रिल हेतु 12 सेल्फी पॉइंट अधिष्ठापित किया गया है, जिसमें प्रशिक्षण के उपरान्त संबंधित मतदान पदाधिकारियों द्वारा दिये गये BITE का वीडियोग्राफी कराया जायेगा।
4. प्रशिक्षण स्थल (DAV पब्लिक स्कूल अदमापुर, सासाराम ) में एक मॉडल बुथ स्थापित किया जायेगा। जिसमें EVM मशीन एवं सभी आवश्यक प्रपत्रों एवं कागजातों के साथ मतदान कर्मियों की बैठने एवं मतदान कराने की व्यवस्था की जायेगी साथ ही चिन्हित टेबल एवं स्थानों पर आवश्यक सूचनाओं का बैनर प्रदर्शित किया जायेगा।
5. प्रशिक्षण स्थल पर एक हेल्प डेस्क का निर्माण किया जायेगा, जिसमें एक कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।
6. प्रशिक्षण स्थल DAV पब्लिक स्कूल अदमापुर, सासाराम में सभी कमरों एवं मैदानों/गलियारों में पूर्व से विद्यालय द्वारा सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित / कार्यरत है। इसके अतिरिक्त अस्थाई निर्माण किये गये बज्रगृह एवं उसके आसपास / मैदान तथा नियंत्रण कक्ष सहित कुल 12 सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन हेतु अधियाचना जिला निर्वाचन शाखा, रोहतास को भेजा गया है।
7. प्रशिक्षण के दौरान में सभी कमरों में प्रशिक्षण कार्य का वीडियोग्राफर कराया जायेगा जिस हेतु 50 वीडियोग्राफर की अधियाचना की गयी है। सभी कमरों में EVM संचालन का डिस्प्ले / प्रदर्शन कराने हेतु टीवी/प्रोजेक्टर लगाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था की अधियाचना की गयी है।
=======================
#मतदान_का_महात्यौहार_बिहार_है_तैयार
#अपनी_सरकार_चुनेगा_बिहार
#वोट_करेगा_बिहार


Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar State Election Commission, Bihar

04/10/2025

रोहतास जिले में सबसे अधिक सासाराम प्रखंड में 220.2 एमएम हुई बारिश।आपातकालीन स्थिति में जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06184226093 या मोबाइल नंबर 9430019550 पर संपर्क कर सकते है।

23/08/2025

आगामी विधान सभा निर्वाचन, 2025 को दृष्टिगत रखते हुए शस्त्रों का भौतिक सत्यापन हेतु दिनांक 27.08.2025 से दिनांक 10.09.2025 तक के बीच सभी थानों के लिए दो-दो तिथियां निर्धारित करते हुए प्रत्येक थाना पर संबंधित अंचलों के अधिकारियों को प्राधिकृत किया गया था। इस संदर्भ में प्राप्त प्रतिवेदनानुसार कई थानों में अधिकांश शस्त्रों का सत्यापन कि चुका है, परन्तु कुछ थानों में अभी भी काफी संख्या में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाना शेष है।
अतः वैसे थानों जहां अधिक संख्या में शस्त्रों के भौतिक सत्यापन पूर्व निर्धारित तिथियों को नहीं हो पाया है, वहां शस्त्रों के भौतिक सत्यापन हेतु दिनांक 27.08.2025 से दिनांक 10.09.2025 तक अंतिम चक्र की तिथि निर्धारित की जाती है एवं थानावार नियमानुसार अंचल अधिकारी को शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करने हेतु प्राधिकृत किया गया है।
रोहतास जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को सूचित किया जाता है कि अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन (निरीक्षण) उपर्युक्त तिथियों को संबंधित थाने पर उपस्थित होकर अवश्य करा लें। उपर्युक्त तिथि के बाद बिना सत्यापन कराये धारित हथियार / शस्त्र को अवैध मानते हुए आयुध अधिनियम के सुसंगत धाराओं के आलोक में निलंबन की कार्रवाई किया जायेगा। जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा निर्देश दिया गया है कि आयुध अधिनियम, 1959 के सुसंगत प्रावधानों के तहत वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों जिनका नवीकरण नहीं हुआ है वैसे शस्त्र को जप्त कर मालखाना में जमा किया जाये।
जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों से प्राप्त संयुक्त प्रतिवेदन संकलित कर दिनांक 14.09.2025 तक अधोहस्ताक्षरी के अवलोकनार्थ जिला शस्त्र शाखा, रोहतास को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

📢 बिक्रमगंज में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का पदभार ग्रहणबिक्रमगंज अनुमंडल में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संके...
11/08/2025

📢 बिक्रमगंज में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का पदभार ग्रहण

बिक्रमगंज अनुमंडल में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संकेत कुमार (IPS) ने आज औपचारिक रूप से योगदान दिया।
संकेत कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने की बात भी कही।

Address

Bikramganj
802212

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sub Divisional Administration, Bikramganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share