Gram Panchayat Bum H.P.

Gram Panchayat Bum H.P. Page for the news and updates of Gram Panchayat Bum and near areas, Tehsil Ghumarwin, Dist. Bilaspur, HP

28/08/2026
27/08/2026
संदीप राणा सुपुत्र स्वर्गीय श्री बीरबल राणा गांव टांडा को पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती होने के लिए ग्राम पंचायत बम्म ...
22/08/2026

संदीप राणा सुपुत्र स्वर्गीय श्री बीरबल राणा गांव टांडा को पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती होने के लिए ग्राम पंचायत बम्म की ओर से परिवार सहित हार्दिक शुभकामनाएं बधाई। आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं💐💐

ग्राम पंचायत बम्म भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लि...
09/07/2026

ग्राम पंचायत बम्म भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा विभिन्न आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण भी निःशुल्क करवाए गए तथा मुफ्त दवाइयाँ दी गई। 8.7.2026

ग्राम पंचायत बम्म की ग्राम सभा का कोरम पूर्ण, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारितग्राम पंचायत बम्म में आयोजित ग्र...
08/07/2026

ग्राम पंचायत बम्म की ग्राम सभा का कोरम पूर्ण, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
ग्राम पंचायत बम्म में आयोजित ग्राम सभा का कोरम सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। ग्राम सभा में पंचायत के विकास एवं जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
ग्राम सभा में निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में सरकारी सेवा में कार्यरत एवं सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त व्यक्तियों के परिवारों द्वारा किन्नरों को दी जाने वाली बधाई राशि ₹2100 निर्धारित की जाएगी, जबकि अन्य सभी परिवारों के लिए यह राशि ₹1100 निर्धारित रहेगी।
इसके अतिरिक्त पंचायत क्षेत्र में कार्यरत प्रवासी मजदूरों की दिहाड़ी को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया, ताकि मजदूरी दरों में एकरूपता एवं पारदर्शिता बनी रहे।
बैठक में पंचायत के प्रधान, उपप्रधान, सभी वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों ने पंचायत के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए।

Address

Bilaspur

Telephone

+918528725060

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gram Panchayat Bum H.P. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share