GPM District Gaurella Pendra Marwahi

GPM District Gaurella Pendra Marwahi Official Facebook Handel of District Administration Gaurela-Pendra-Marwahi

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पावन जन्माष्टमी की समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
04/09/2026

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पावन जन्माष्टमी की समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश को इले...
03/09/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग की ओर बढ़ रहा है।

प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा, एआई सहित अन्य क्षेत्रों से अब तक करीब ₹8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इससे लगभग 1.5 लाख से अधिक रोजगार के अवसरों की संभावना है।

हर आंगनबाड़ी बनेगी बचपन की मजबूत नींवछत्तीसगढ़ में 11,490 आंगनबाड़ी केंद्रों का सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में उन्नयन, 2,264...
03/09/2026

हर आंगनबाड़ी बनेगी बचपन की मजबूत नींव

छत्तीसगढ़ में 11,490 आंगनबाड़ी केंद्रों का सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में उन्नयन, 2,264 नए केंद्रों की स्थापना और 6,548 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मुख्य केंद्रों में उन्नयन किया जा रहा है। ₹1,685 करोड़ के प्रावधान और 1.83 लाख+ बच्चों को ‘न्योता भोज’ का लाभ देकर पोषण व बाल विकास को मजबूत किया जा रहा है।

सुशासन सरकार स्वस्थ बच्चों और सशक्त छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर रही है।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की पहलघर-घर संपर्क कर शिक्षा के महत्व के प...
03/09/2026

कलेक्टर के मार्गदर्शन में शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल

घर-घर संपर्क कर शिक्षा के महत्व के प्रति किया जा रहा जागरूक, पांच बच्चों ने पुनः लिया विद्यालय में प्रवेश।



तेंदुपत्ता बना समृद्धि का आधारमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों के जीवन में स...
03/09/2026

तेंदुपत्ता बना समृद्धि का आधार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली का नया अध्याय जुड़ रहा है।

वनोपजों पर निर्भर परिवारों को अब प्रति मानक बोरा ₹5,500 का पारिश्रमिक मिल रहा है।

मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत कटरा के युवाओं ने एकजुटता, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में अनुकरणीय पहल करते हुए एक...
03/09/2026

मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत कटरा के युवाओं ने एकजुटता, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में अनुकरणीय पहल करते हुए एक साथ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है। ग्राम के 40 से अधिक युवाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर रोजगार के नए अवसरों की ओर कदम बढ़ाया है।



जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागी...
03/09/2026

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने रेत एवं मिट्टी (ईंट निर्माण हेतु) के अवैध परिवहन करते पाए गए 4 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।



जल शक्ति मंत्रालय के ‘जल संचय जन भागीदारी 3.0’ में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान हासिल किय...
03/09/2026

जल शक्ति मंत्रालय के ‘जल संचय जन भागीदारी 3.0’ में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान हासिल किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण का प्रयास जनभागीदारी के साथ महाभियान बन गया है। 28 लाख से अधिक जल संरचनाएं और 5 जिले टॉप-10 में शामिल होना, जनभागीदारी से किए जा रहे जल संरक्षण से जुड़े प्रयासों का सफल परिणाम है।

कोरिया जिले का ‘5 प्रतिशत मॉडल’ किसानों की स्वैच्छिक भागीदारी से जल संरक्षण की मिसाल पूरे देश में प्रस्तुत कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूरक पोषण आहार कार्यक्रम योजना के माध्यम से बच्चों और मात...
03/09/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूरक पोषण आहार कार्यक्रम योजना के माध्यम से बच्चों और माताओं को पोषण का संबल प्रदान कर रही है। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों के साथ गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को भी पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है।

02/09/2026

आईटीआई में प्रवेश हेतु पुनः ऑनलाइन आवेदन 3 से 5 सितम्बर तक।
इच्छुक विद्यार्थी विभाग की वेबसाइट cgiti.admission.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।



Address

COMPOSIT BUILDING TEEKARKALA GAURELA
Bilaspur
495117

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GPM District Gaurella Pendra Marwahi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share