04/06/2026
**एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने कोरबा क्षेत्र में माइन क्लोजर कार्यों का किया निरीक्षण**
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने कोरबा क्षेत्र अंतर्गत बांकी मेन माइंस (9 एवं 10), बांकी (9 एवं 10), बांकी (7 एवं 8), सुराकाछार (5 एवं 6) तथा एएचक्यू (AHQ) का दौरा कर माइन क्लोजर से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया।
दौरे के दौरान उन्होंने माइन क्लोजर गतिविधियों की प्रगति, भूमि पुनर्वास, हरित विकास, सुरक्षा प्रबंधन एवं पर्यावरणीय पुनर्स्थापन कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से माइन क्लोजर योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली तथा कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने पर बल दिया।
श्री दास ने माइन क्लोजर को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि खदानों के बंद होने के पश्चात भूमि पुनर्वास, हरित विकास तथा सुरक्षित एवं संतुलित पर्यावरण का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इन कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने पर बल दिया।
उन्होंने अधिकारियों को माइन क्लोजर कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने तथा सुरक्षा एवं पर्यावरणीय मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Kishan Reddy Gangapuram
Satish Chandra Dubey
Ministry of Coal,Government of India
Coal India Limited