18/01/2020
#
#
#
माई होम बिलासपुर के साथ दुर्घटनामुक्त भारत के साथ स्वराज एक्सप्रेस संयुक्त आयोजन मे अंत॔विद्यालयीन व अंत॔महाविद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता का फाईनल 18 जनवरी को अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में दोपहर 4 बजे से आयोजित किया गया | जिसमे कर्नल्स एकेडमी की छात्रा शिवानी राजपूत - प्रथम, दि्तीय- अंशिका सिंह, शहीद अविनाश शर्मा कन्या उ. मा. विद्यालय, सरकंडा व तृतीय - आर्यन पांडे, सेंट जेवियर स्कूल सरकंडा | विवि के छात्र पवन चंद्रा को भी सम्मानित किया गया | इसके बाद पुरुस्कार वितरण किया गया | मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण बाजपेयी, अध्यक्ष, राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण आयोग व अध्यक्षता प्रो. जी. डी . शर्मा, कुलपति अटल विवि एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. मनीष राय - राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, दुर्घटनामुक्त भारत व संयोजक, माई होम बिलासपुर, लाईफ केयर हास्पिटल के निदेशक- डॉ शिरीष मिश्रा व स्वराज एक्सप्रेस के संपादक मनोज बघेल उपस्थित रहे |इसका विषय संविधान व पर्यावरण पर आधारित था | इसकी प्राथमिक परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त को माई होम बिलासपुर द्वारा किया गया था | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अटल बिहारी बाजपेयी विवि, बिलासपुर की प्रोफेसर रेवा कुलश्रेष्ठ व दुर्घटनामुक्त भारत के प्रदेश पदाधिकारी समीर शुक्ला , जिलाध्यक्ष करण सिंह , जिला महामंत्री- चन्द्रकांत साहू व जिले के पदाधिकारी करण गोयल, किशन सिंह ठाकुर , रंजीता दास, चुन्नी साहू, मुकेश परिहार, प्रभात राय , अनुराग तिवारी व भारी संख्या मे छात्र छात्राये व उनके अभिभावक उपस्थित रहे | क्विज मास्टर बनकर मैने बच्चो से संविधान से और मनोरंजक प्रश्न पूछे , जिसका बच्चो ने जोश के साथ जवाब दिया | मुख्य अतिथि श्री बाजपेयी ने कहा इस तरह के आयोजन से बच्चो की अभिरूचि का विकास होता हैं | प्रो. जी डी शर्मा ने कहा श्री मनीष राय हमेशा समाजहित व बिलासपुर हित में शिक्षा व ज्ञानवर्धक आयोजन करते रहते हैं | आभार प्रदर्शन रेवा कुलश्रेष्ठ ने किया | इसमें बिलासपुर के सेंठ जेवियर, सरकंडा के प्राचार्य श्री सुबेंदु मंडल व भारी संख्या में अभिभावक व छात्र छात्राये उपस्थित थे |