Drx_Arun_sahu�

Drx_Arun_sahu� Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Drx_Arun_sahu�, Social service, Bilaspur.

अरुण कुमार साहू दीनबंधु हेल्प फॉउंडेशन के सहसंस्थापक व उपाध्यक्ष पद के माध्यम से टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। संस्था के नींव रखने से लेकर विषय कार्यों के प्रबंधन, व अन्यत्र क्षेत्रों में संस्था का गठन करने में अरुण साहू जी का विशेष योगदान रहा हैं। वह स्कूल ऑफ फॉर्मेसी, चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के बी. फॉर्मेसी अंतिम वर्ष के छात्र हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने व समाज परिवर्तन

की दिशा कार्य करने हेतु उनका रुझान मुख्य रूप से अन्य रुचियों से अधिकतर हैं इसलिए वह अन्य पदों जैसे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य संयोजक (एन.एस.एस. प्रेसीडेंट), मुख्य सदस्य रेड रिबन क्लब, नेहरू युवा केंद्र संगठन बिलासपुर यूथ क्लब के सचिव, यूथ कम्युनिटी एंड कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष जैसे पदों पर कार्यरस्थ हैं। हाल ही में दीनबंधु हेल्प फॉउंडेशन के मुख्य कार्यकारी समिति व सलाहकार समिति के सयुंक्त निर्णय से ट्रस्ट का शुभारंभ किया गया जिसका नाम *श्यामा निकेतन सेवा संस्थान ट्रस्ट* रखा गया। अरुण कुमार साहू इस ट्रस्ट के सचिव पद पर भी पदस्थ हैं। वह राष्ट्रीय सेवा योजना मंच से विगत 6 वर्षों से जुड़ा हुआ हैं और इनके द्वारा अब तक छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर 5 से अधिक कैम्प जैसे इंदिरा संगीत विश्विद्यालय खैरागढ़, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, इंदिरा कृषि विश्वविद्यालय रायपुर व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में शिविर के माध्यम अपने जिले को प्रतिनिधित्व किया, अन्य 5 यूनिट कैम्प, 10 से अधिक एकदिवसीय कैम्प किया जा चुका है। वर्ष 2020 जनवरी में *राष्ट्रीय एकता शिविर वड़ोदरा, गुजरात* हेतु छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा चयनित होकर महाविद्यालय स्तर का नाम गौरान्वित किया। साथ ही छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति, लोकवादन, व लोकनृत्य के माध्यम से प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।



◆हाल ही में उसने अपना प्रमाण पत्र चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज के माध्यम से प्राप्त किया । यह प्रमाण पत्र कोविड-19 में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

◆बिलासपुर पुलिस के माध्यम से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह प्रमाण पत्र साइबर अपराध के रोकथाम हेतु चलाए गए अभियान *साइबर मितान* में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

◆ वह बेस्ट एन. एस. एस वॉलंटियर अवॉर्ड सत्र 2018, 2019, व 2020 हेतु सम्मानित किए जा चुके हैं।

◆ वह संस्था को प्रतिनिधित्व करते हुवे अनेक समाजिक संस्थाओं से भी सम्मानित हो चुके हैं।

   🖤
26/03/2023


🖤

ज़िन्दगी में एक बात तो तय है,कि तय कुछ भी नही हैं....
22/02/2022

ज़िन्दगी में एक बात तो तय है,
कि तय कुछ भी नही हैं....

Keep motivated yourself and get best out from your life.☯️
10/02/2022

Keep motivated yourself and get best out from your life.☯️

नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) , दीनबंधु हेल्प फाउंडेशन बिलासपुर तथा डिवाइन ह्य...
09/02/2022

नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) , दीनबंधु हेल्प फाउंडेशन बिलासपुर तथा डिवाइन ह्यूमैनिटी बिलासपुर के सयुंक्त तत्वाधान में आत्मनिर्भर भारत युवाओं का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ राजकीय गीत से प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री शैलेश पाण्डेय जी विधायक बिलासपुर द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की रीड की हड्डी है, सभी को आत्मनिर्भर बनने की अत्यंत आवश्यकता है , सफल युवा बनने के लिए हमें कम से कम अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए उस निर्धारित लक्ष्य के साथ ही हमें सोना और जागना चाहिए जिसमे हम अपना लक्ष्य प्राप्त कर सके। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव अवस्थी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी युवाओं को संबोधित करते हुए बोले कि युवा एक वायु के समान होते हैं जो एक लक्ष्य के अनुसार एक रास्ता एक विकल्प बना लेते हैं कि हमें कौन से रास्ते में जाना है और साथ ही साथ एक रास्ता चुन कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हैं श्रीमती दीप्ति मंडल द्वारा बताई गई थी आत्मनिर्भर भारत हम महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार की ओर ले जा रहे हैं जो बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार की दिशा में एक नई रूप दिखा रहे हैं जिसमें अपने कुटीर उद्योग के माध्यम से अलग नाम एवं कार्य का स्थापना करते हैं जिसमें मोमबत्ती बनाना अगरबत्ती बनाना हल्दी पाउडर मिल्क पाउडर अन्ना से सामग्री है जिसे हम अपने घरों से बनाकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं इसी बीच एस. एम .देशकर जी द्वारा बताया गया कि बैंक के बारे में व्यक्तियों को ज्ञात नहीं होता कि हमें बैंक से सुविधाओं को कैसे प्राप्त करें जैसे कि भारत सरकार के द्वारा अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमें दिन का एक बड़ी रूप है ग्रामीण स्तरों में एवं सभी स्तरों में बैंकों के बारे में बहुत कम लाभ उठा पाते हैं उसके बारे में विस्तार पूर्वक बदला गया इसी बीच जिला युवा अधिकारी द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के विभिन्न टिप्स बताएं साथ ही साथ बताया कि हमें सभी कार्य सकारात्मकता के साथ करना चाहिए सकारात्मकता के साथ किया गया कार्य कभी भी विफल नहीं होता है ।कार्यक्रम का आयोजन दीनबंधु फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अरुण साहू, नितेश मोहले, दिव्या राठौर, आकृति ताम्रकार एवं डिवाइन ह्यूमैनिटी के अध्यक्ष सक्षम अग्रवाल ,आदिश भट्ट, शुभ ठाकुर, हिमांशु प्रशांत, एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक धनेश रजक तमेश रजक, शारदा, पुष्पलता, विनीता, राधिका, संजीव ,आदि उपस्थित रहे।
official

जिला युवा सम्मेलन में युवावों को किया गया सम्मानित। नेहरु युवा केन्द्र बिलासपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरक...
03/01/2022

जिला युवा सम्मेलन में युवावों को किया गया सम्मानित।

नेहरु युवा केन्द्र बिलासपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जिला युवा सम्मेलन सोमवार को आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न युवा मण्डलों के पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बृजेंद्र शुक्ला अध्यक्ष वनवासी कल्याण आश्रम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश शर्मा पूर्व जिला युवा समन्वयक,श्रीमती रीमा गांगुली मोबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर, श्रीमती संध्या चंद्रसेन अध्यक्ष विश्वास वेलफेयर सोसाइटी, कमल दुबे रिशोर्च पर्सन एचआईवी एवं कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी राहुल सैनी द्वारा किया गया।

राकेश शर्मा द्वारा नेहरू युवा केन्द्र की स्थापना, उद्देश्य व कार्यों की जानकारी दी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि शुक्ला द्वारा शिक्षा एवं युवाओं को अपने दैनिक जीवन में खेल को एवं शिक्षक को अधिक महत्व देना चाहिए जो यह आज के दौर में बहुत आवश्यक चीज है जिनसे शरीर दिमाग फिट होता है

और शिक्षा में आगे बढ़ाते हैं और एक हमें अपने लक्ष्य की ओर ऊंचाई छूने के लिए अग्रेषित करते हैं राहुल सैनी जी द्वारा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश बताया गया जिसने ग्रामीण युवाओं को अपनी बातें रखने के लिए मन प्रदान करता और युवाओं के मार्गदर्शन के लिए सभी अतिथियों ने विभिन्न प्रकार के विषयों पर युवाओं को मार्गदर्शन किया जैसे शिक्षा के क्षेत्र कोविड-19 जागरूकता के क्षेत्र में, अतिथि द्वारा युवाओं को संबोधित किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक धनेश रजक, अरुण साहू, नितेश मोहले, विनीता अनंत, रानूलता दिनकर, शारदा श्रीवास, पुष्पलता यादव, दिपमाला कंठाले, आदि उपस्थित रहे

corona warriors felicitation programनेहरू युवा केंद्र संगठन बिलासपुर (छ.ग.)युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्...
25/11/2021

corona warriors felicitation program

नेहरू युवा केंद्र संगठन बिलासपुर (छ.ग.)युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान समारोह एवं जल शक्ति मंत्रालय के कैच द रैन कार्यक्रम फेस 2 का आयोजन दिनांक 25 नवम्बर 2021 दिन गुरुवार को किया गया । जिसमे बिलासपुर स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों , पत्रकारों व समाज सेवी क्षेत्र में बिलासपुर को गौरान्वित करने वाले समस्त स्वयं सेवक साथियों व संस्थाओं को सम्मानित किया।जिसमे मुख्य अतिथि श्री धरम लाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष (छ.ग. शासन)विशिष्ट अतिथि श्री अरुण साव सांसद बिलासपुर, एवं अध्यक्षता में सुश्री सुनीता मानिकपुरी पार्षद ,उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम का आयोजन श्री राहुल सैनी जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। माननीय कौशिक जी ने कोविड-19 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समस्त फ्रंटलाइन वर्कर की तारीफ की और अगर आज और आप सुरक्षित हैं तो वह इन सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स की वजह से है कोविड-19 एक वैश्विक महामारी के रूप में आया था और हमारा भारत देश भी उससे अछूता नहीं था सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स ने ऐसी विपदा में जो उत्कृष्ट कार्य किया वह सराहनीय है और हम आशा करते हैं कि वह आगे भी इसी तरह विपदा के समय अपना योगदान देते रहेंगे । इसी कड़ी में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री अरुण साव द्वारा कोरोना महामारी को लेकर के अपना विचार व्यक्त किया के की कोरोना एक ऐसा महामारी है जो अभी तक नष्ट नहीं हुआ है और इससे लड़ने के लिए हम सबका साथ बहुत जरूरी है क्योंकि इस विपत्ति समय में हम सबको एक होकर इनसे लड़ना है और भारत से कोरोना मुक्त बनाना है।इस कार्यक्रम में पूरे
70 लोगो को सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में उपस्थित नीतेश साहू,धनेश रजक,अरुण साहू,नितेश मोहले,विनीता अनन्त,पुष्पलता यादव,अजय यादव,सूरज शर्मा ,दीपमाला कंठाले,कुशाल यादव,संजीव यादव ,दुर्गाप्रसाद,सुखनन्दन,शुभम ,अनिरुद्ध कुमार,शालिनी आदि उपस्थित रहे।

जिन्दगी की हर सुबह कुछ शर्ते लेकर आती हैं,और जिन्दगी की हर शाम कुछ तजुर्बे देकर जाती हैं. ✒️
24/11/2021

जिन्दगी की हर सुबह कुछ शर्ते लेकर आती हैं,
और जिन्दगी की हर शाम कुछ तजुर्बे देकर जाती हैं. ✒️






मुंगेली / स्थानीय शासकीय एसएनजी कॉलेज मुंगेली में नेहरू युवा केन्द्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) ...
21/11/2021

मुंगेली / स्थानीय शासकीय एसएनजी कॉलेज मुंगेली में नेहरू युवा केन्द्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास थीम पर ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

जिला युवा अधिकारी श्री राहुल सैनी के मार्गदर्शन में देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम 120 से अधिक युवाओं ने अपनी उपस्थिति दी। इस दौरान प्रतियोगिता में 20 युवाओं ने अपने विचार रखें। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुमान भास्कर, द्वितीय संजय यादव तथा तृतीय स्थान परमेश्वर साहू ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित पीएससी में सफलता प्राप्त कर चुके युवा श्री सहोरीक यादव ने प्रतियोगी परीक्षा के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।


वही राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त युवा सूरज शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्राचार्य डॉ रजत दवे ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी युवाओं को धन्यवाद दिया एवं चयनित युवाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की समाप्ति में नेहरू युवा केंद्र संगठन मुंगेली के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अरुण साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं संगठन के बारे में जानकारी व युवा मंडल के माध्यम से जुड़ने की जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य, श्री प्रमोद देवांगन , अशोक गुप्ता, सूरज शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजेश्वर टंडन, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, राहुल मल्लाह, धनसाय साहू, राजीव टोण्डेय, सतीश, अंजलि वैष्णव, अंजलि निषाद एवं बड़ी संख्या में युवा जन उपस्थित रहे।

🌊
31/10/2021

🌊

31/10/2021





     🌊
29/10/2021



🌊




Address

Bilaspur
495001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919111906974

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Drx_Arun_sahu� posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Drx_Arun_sahu�:

Share

Category