17/08/2026
आज नगर बिलौआ में चौरसिया नवयुवक मण्डल बिलौआ द्वारा चौरसिया दिवस (नागपंचमी) का महापर्व बड़े हर्षोल्लास एवम धूमधाम से मनाया गया जिसमें सर्व प्रथम हमारे आराध्य भगवान श्री नाग देव जी का जल अभिषेक एवम हमारी मां आशामानी माता का पूजन किया गया इसके बाद समस्त चौरसिया स्वजातीय बंधुओ द्वारा धुम धाम से चल समारोह (कलश यात्रा) पूरे नगर में निकाली गईं जिसमे समाज के सैकड़ों बड़े बुजुर्ग गण एवम माता बहनो ने इस महापर्व में भाग लिया साथ ही 101 कलश हमारी समाज की बच्चियों एवम माता बहाने के द्वारा अपने सिर पर रख कर पूरे नगर में कलश यात्रा निकाली गई साथ ही मेधावी छात्र छात्राओं एवम बुजुर्ग गणों के सम्मान समारोह का आयोजन किया इस कार्यकम के सभापति श्री धनीराम चौरसिया जी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री मती विजय लक्ष्मी शिवराम चौरसिया जी को बनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर जी (रामू भैया) , डबरा विधायक श्री सुरेश राजे जी , विशिष्ट अतिथि बिलौआ तहसीलदार डॉ. श्री रमाशंकर सिंह जी ,बिलौआ थाना प्रभारी श्री मती ईला टंडन जी , टेकनपुर कनिष्ठ यंत्री श्री के. सी. यादव जी को बनाया गया इस कार्यक्रम में समाज के 180 बुजुर्ग गण का सम्मान नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद श्री सुनील चौरसिया जी के द्वारा अंगवस्त्र स्वाफी दे कर किया गया एवं कक्षा 5, 8, 10 एवम 12 के समाज के मेधावी छात्र छात्रा जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया उनको प्रमाण पत्र एवम शील्ड देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद बिलौआ की अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी शिवराम चौरसिया जी, पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद श्री सुनील चौरसिया जी, पार्षद श्री पूजा कमलेश चौरसिया जी, पूर्व पार्षद श्री गोविंदराम चौरसिया जी,पार्षद श्री रविन्द्र चौरसिया जी, पार्षद श्री मती रेखा कल्लू चौरसिया जी एवम चौरसिया समाज के अध्यक्ष श्री हरिओम चौरसिया जी एवं उनकी समस्त कार्यकारणी , चौरसिया समाज शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री देवेंद्र चौरसिया जी एवं उनकी समस्त कार्यकारणी,ग्वालियर बरई एवं अन्य जिलों के चौरसिया समाज के अध्यक्ष, श्री रामप्रकाश चौरसिया जी जनपद सदस्य बरई, पूर्व पार्षद श्री बाबूलाल चौरसिया जी नगर निगम ग्वालियर, सम्पूर्ण चौरसिया समाज उपस्थित रहीं
जय चौरसिया समाज • जय नागदेवता 🌿🚩
#चौरसिया_दिवस #नागपंचमी_महोत्सव #चौरसिया_समाज _बिलौआ #समाज_एकता जिंदाबाद