RSM Pilibhit

RSM Pilibhit Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from RSM Pilibhit, Social service, bisalpur Pilibhit, Bisalpur.

प्रेस नोटआज दिनांक 13 नवम्बर 2025 को पूर्व निर्धारित ऐजेण्ड के तहत अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा क...
13/11/2025

प्रेस नोट

आज दिनांक 13 नवम्बर 2025 को पूर्व निर्धारित ऐजेण्ड के तहत अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक सचिवालय स्थित परिजात हाल में सम्पन्न हुयी।
बैठक के आरम्भ में सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बेसिक शिक्षकों की उपस्थिति आनलाइन दर्ज करने हेतु एक मॉड्यूल प्रस्तुत किया गया जिसके अन्तर्गत सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय संचालन आरम्भ होने के एक घंटे के अन्दर विद्यालय के सभी शिक्षकों की उपस्थिति/अनुपस्थिति ऑनलाइन भेजनी होगी।

बैठक में बुलाये गये सभी शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा एक स्वर में शिक्षकों की समस्याओं से अवगत निम्नलिखित मांग की:-

1. इस प्रकार की पद्धति लागू करने से पूर्व शिक्षकों को एक कलेण्डर वर्ष में 31 उपार्जित अवकाश एवं अर्ध आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाय।

2. शिक्षकों से विकल्प लेकर उनके आवास के निकटस्थ विद्यालयों में तैनात किया जाय।

3. अन्य जनपदों में कार्यरत शिक्षकों को उनके गृह जनपद में स्थानान्तरित किया जाय।

4. प्रोन्नत वेतनमान माध्यमिक की भांति सभी शिक्षकों को दिया जाय।

5. गैर शैक्षणिक कार्यों से शत प्रतिशत मुक्त रखा जाय।

बैठक में महानिदेशक स्कूल शिक्षा, निदेशक बेसिक शिक्षा, निदेशक समाज कल्याण विभाग, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ, पूर्व चेयरमैन सी०बी०एस०ई० बोर्ड (शिक्षाविद) अशोक गांगुली, शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों में शिवशंकर सिंह, दिनेश चन्द्र शर्मा, योगेश त्यागी, सुलोचना मौर्या, अपूर्व दीक्षित, विनय तिवारी, अरुणेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

*सेवारत शिक्षकों पर टी.ई.टी. अहर्ता की अनिवार्यता के खिलाफ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लामबंद*टी.ई.टी.अर्हता समाप्त किए जान...
15/09/2025

*सेवारत शिक्षकों पर टी.ई.टी. अहर्ता की अनिवार्यता के खिलाफ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लामबंद*

टी.ई.टी.अर्हता समाप्त किए जाने को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कलेक्ट्रेट पीलीभीत के धरना स्थल पर ज्ञापन कार्यक्रम करके माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन भारी संख्या में शिक्षक तथा शिक्षिकाओं की मौजूदगी में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से सौंपा।

*अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 15 सितम्बर (सोमवार) कों पूरे भारतवर्ष में एक साथ सभी जिलों के जिला मुख्यालय में शिक्षकों पर जबरन टी.ई.टी.थोपने के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, पीलीभीत के जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिला कलेक्ट्रेट पीलीभीत धरना स्थल पर भारी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाओं ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री सम्बोधित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का ज्ञापन जिलाधिकारी पीलीभीत के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट कों सौंपकर टी.ई.टी. अहर्ता लागू होने से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों टी.ई.टी. अहर्ता अनिवार्यता सम्बंधी आर.टी.ई. एक्ट में संशोधन किए जाने हेतु ज्ञापन देकर आग्रह किया गया।*

ज्ञापन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी से यह अनुरोध किया गया है कि,..

*1. माननीय उच्चतम न्यायालय का यह आदेश केवल भविष्यलक्षी रूप से लागू किया जाए वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त अथवा अध्यादेश लागू होने के पूर्व से नियुक्त शिक्षकों पर नही।*

*2.वैद्य नियमों के अंतर्गत नियुक्त अनुभवी शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित की जाए।*

*3.लाखों शिक्षकों की सेवा समाप्ति अथवा आजीविका संकट से बचाने हेतु आवश्यक नीतिगत अथवा विधायी कदम शीघ्र उठाए जाएं।*

*जिलाअध्यक्ष श्री मुकेश अवस्थी जी ने कहा कि टी.ई.टी. अहर्ता के लिए अधिनियम लागू होने के पूर्व से नियुक्त शिक्षकों को टी.ई.टी. अहर्ता से छूट दी गई थी, कोई भी अहर्ता लागू होने के बाद भविष्यलक्षी होता है ना की भूतकाल से लगता है, अतः कई वर्षों से सेवारत शिक्षकों पर टी.ई.टी.अहर्ता की अनिवार्यता थोपा जाना उचित नहीं है।*

*जिला महामंत्री मुईन ख़ान जी ने संचालन करते हुए कहा कि, सम्मान, स्वाभिमान और अस्मिता की लड़ाई हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रयास से निश्चित रूप से इस निर्णय में आवश्यक संशोधन होगा।*

*जितेंद्र फौजी संगठन मंत्री ने कहा शिक्षा का अधिकार अधिनियम में शिक्षक नियुक्त होने अथवा प्रोन्नति हेतु टी.ई. टी.उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया था। परंतु उससे पहले से नियुक्त शिक्षकों को भी टी.ई. टी.उत्तीर्ण होने से संबंधित कोई आदेश नहीं था। सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा कुछ तथ्यों के आधार पर टी. ई. टी. अहर्ता अनिवार्य किये जाने का आदेश जारी कर दिया गया। जिससे प्रदेश सहित पूरे भारत के लाखों लाख शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। इसलिए ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश से कई वर्षो से कार्यरत शिक्षक की सेवा न प्रभावित हो इसलिए आवश्यक संशोधन किए जाने का अनुरोध किया जा रहा है।*

*ज्ञापन कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विभु मिश्रा जी ने अपने सम्बोधिन में कहा है कि, माननीय उच्चतम न्यायालय के इस निर्णय में इस तथ्य को अनदेखा कर दिया है जिसके परिणाम स्वरुप 2010 से पूर्व वैध रूप से नियुक्त तथा अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों की सेवा भी असुरक्षित हो गई है, इस निर्णय से देश भर में लगभग 20 लाख से अधिक शिक्षक गहन चिंतन और असमंजस तथा मानसिक तनाव की स्थिति में है।*

*जिला संरक्षक श्री भद्रपाल जी ने कहा कि, जब शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी तो वह उस समय शिक्षक बनने की सभी अहर्ताएं पूरी करते थे, कई वर्षों के बाद आई नई योग्यता टी.ई. टी. अहर्ता के नियम को पूर्व से कार्यरत शिक्षकों पर लगाया जाना कहीं से भी उचित प्रतीत नहीं होता है इसलिए केंद्र सरकार से आग्रह है कि, आवश्यक संशोधन कर देश के 20 लाख से अधिक शिक्षकों के परिवार को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।*

*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांगें*

*🔴आरटीई एक्ट में संशोधन किया जाए.*

*🔴माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर पुनर्विचार कर इसे बदला जाए.*

*🔴लोकसभा में कानून में संशोधन करके शिक्षकों के भविष्य को संरक्षित किया जाए।*

*ज्ञापन कार्यक्रम में महासंघ के अतिरिक्त अन्य संघठन के साथी पदाधिकारी एव सभी जनपदीय कार्यसमिति के पदाधिकारी, ब्लॉक कार्यसमिति के पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।*

*तेज बारिश के साथ ही अत्यंत खराब मौसम के बाद भारी संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाओं ने ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी एकता का परिचय दिया इसके लिए सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।*🙏

*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पीलीभीत*

**रोहित**

आज बीसलपुर के बारह पत्थर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के पार्क पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पीलीभीत के तत्वावधान में...
26/04/2025

आज बीसलपुर के बारह पत्थर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के पार्क पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पीलीभीत के तत्वावधान में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए सभी निर्दोष पर्यटकों को कैंडल मार्च निकालकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि व दो मिनेट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति की कामना की इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश अवस्थी जी जिला महामंत्री मुईन ख़ान जी जिला संयुक्त महामंत्री जितेंद्र कुमार जी जिला मीडिया प्रभारी रोहित कुमार जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश जी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दयाशंकर जी एवं मनोज जी सूरज जी एवं अनेक शिक्षक उपस्थित रहे

Santosh Maurya Lakhimpur UPराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंडराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेशJitendra KumarKumar Vibhuराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश

14/04/2025

समस्त देशवासियों को , नारियों के मुक्तिदाता, दलितों, शोषितों, वंचितों व अन्य उपेक्षित वर्गों के मसीहा, महामानव, विश्व रत्न, बोधिसत्व, परम् पूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी के 134वीं जयन्ती की बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं !!

आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई अमरिया द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह व ARP विद...
11/04/2025

आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई अमरिया द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह व ARP विदाई सम्मान का आयोजन मोती महल रेस्टोरेंट पीलीभीत में किया गया समारोह के मुख्य अतिथि आदरणीय bsa sir व विशिष्ट अतिथि आदरणीय beo sir व विशिष्ट अतिथि जिला संरक्षक श्री भद्रपाल गंगवार जी थे
समारोह में अमरिया ब्लॉक सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रियाज अहमद कादरी, कुतुबुद्दीन जी, इसरार अहमद जी को सम्मानित किया गया साथ ही ARP साथियों को भी विदाई सम्मान दिया गया समारोह में rsm के जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद रहे व ब्लॉक कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे

Santosh Maurya Lakhimpur UPराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंडJitendra KumarKumar Vibhuराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयुक्त महामंत्री और जनपद लखीमपुर के जिलाध्यक्ष भाई श्री संतोष मौर्य जी ...
18/03/2025

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयुक्त महामंत्री और जनपद लखीमपुर के जिलाध्यक्ष भाई श्री संतोष मौर्य जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐💐
ईश्वर आपको दीर्घायु एवं स्वस्थ रखें 🙏🙏

Santosh Maurya Lakhimpur UP

26/01/2025
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आज आज दिनांक 26/01/2025 को बीसलपुर के एक गैस्ट हाउस मे जनपद और वि...
26/01/2025

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आज आज दिनांक 26/01/2025 को बीसलपुर के एक गैस्ट हाउस मे जनपद और विकास खण्ड के सभी पदाधिकारियो की संगोष्ठी (कर्तव्य बोध दिवस) के रूप मे मनाया गया।
इस अवसर पर श्री विवेक कुमार बर्मा (विधायक, बीसलपुर) ने अपना अमूल्य समय देकर अपने आशीष बचनो से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियो का मार्ग दर्शन किया।
आज की बैठक गोष्ठी मे श्री भद्रपाल जी(संरक्षक),श्री मुकेश अवस्थी जी,(जिलाध्यक्ष)राजीव पाण्डेय (कार्यकारी जिलाध्यक्ष)मोईन अहमद खान (जिला महामन्त्री), श्री हफीज अहमद (जिला उपाध्यक्ष)श्री मती मृदुला गंगवार (जिला उपाध्यक्ष),रोहित कुमार जी (जिला मीडिया प्रभारी) जितेंद्र कुमार (जिला संयुक्त मन्त्री) सहित सभी विकास खण्ड से आये अध्यक्ष और मन्त्री, साथियो ने कर्तव्य बोध कार्यक्रम पर अपने अपने विचार व्यक्त किये।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंडराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेशSantosh Maurya Lakhimpur UPJitendra KumarKumar Vibhuराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद पीलीभीत द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह व कर्त्तव्य बोध दिव...
05/09/2024

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद पीलीभीत द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह व कर्त्तव्य बोध दिवस का आयोजन शहर के चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल विद्या मंदिर में किया गया समारोह में मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री श्री संजय सिंह गंगवार जी व विशिष्ट अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक श्री अजीत सिंह जी थे इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा माननीय अजय गंगवार जी ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग कार्यवाह श्री ओमप्रकाश जी ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह श्री भद्रपाल जी, जिला प्रचारक श्री दुष्यन्त कुमार जी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार सिंह जी उपस्थित रहे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष श्री मुकेश अवस्थी जी जिला महामंत्री श्री मोइन खान ज़िला संयुक्त महामंत्री जितेंद्र कुमार जी वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष विभु कुमार मिश्र जी ज़िला मीडिया प्रभारी रोहित कुमार जी जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजीव पांडेय व जिला व ब्लॉक के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंडराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेशSantosh Maurya Lakhimpur UPKumar VibhuJitendra Kumarराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश

आज दिनांक 8/8/24 को विकासखण्ड ललौरीखेड़ा पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई ललौरीखेड़ा की इकाई का पुनर्गठन  किया गया ज...
08/08/2024

आज दिनांक 8/8/24 को विकासखण्ड ललौरीखेड़ा पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई ललौरीखेड़ा की इकाई का पुनर्गठन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि माननीय ब्लॉक प्रमुख श्री अजय गंगवार जी उपस्थित रहे बड़े भाई श्री सत्यदेव गंगवार जी को ललौरीखेड़ा का ब्लॉक अध्यक्ष व बड़े भाई वीर सिंह जी को ब्लॉक महामंत्री मनोनीत किया गया जबकि श्री सौरभ सक्सेना जी को ब्लॉक संरक्षक ललौरीखेड़ा बनाया इस अवसर जिलाध्यक्ष श्री मुकेश अवस्थी व जिलामंत्री मोइन खान, ज़िला संयुक्त महामंत्री जितेंद्र कुमार एवं ज़िला मीडिया प्रभारी रोहित कुमार एवं ब्लॉक के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंडSantosh Maurya Lakhimpur UPराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेशJitendra KumarKumar Vibhuराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश

ज्ञापन कार्यक्रम -15/07/2024राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंडराष्ट्रीय शैक्षिक महा...
15/07/2024

ज्ञापन कार्यक्रम -15/07/2024

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंडराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेशSantosh Maurya Lakhimpur UPJitendra Kumarराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेशKumar Vibhu

08/07/2024

आनलाइन उपस्थित के विरोध में सौंपा ज्ञापन—-

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पीलीभीत के सैकड़ों शिक्षक कलेक्ट्रेट परिसर पीलीभीत में एकत्रित हुए और शिक्षकों पर जबरदस्ती थोपी जा रही आनलाइन व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश अवस्थी ने कहा कि परिषदीय विद्यालय सुदूर क्षेत्रों में स्थित है और वहां आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध नहीं है ऐसी स्थिति में अध्यापकों की जायज मांगों को पूरा किए बिना आनलाइन व्यवस्था का पूर्णतया वहिष्कार किया जाएगा।
इस सामूहिक प्रदर्शन में जिला महामंत्री मुईन अहमद ख़ाँ ने बताया कि शिक्षकों को भी अन्य कर्मचारियों की भांति 30 ईएल कैशलैस चिकित्सा के साथ आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जाये।

Address

Bisalpur Pilibhit
Bisalpur
262201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RSM Pilibhit posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category