धानुक समाज-मगध गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल

  • Home
  • India
  • Bodh Gaya
  • धानुक समाज-मगध गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल

धानुक समाज-मगध गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल Dhanuk Samaj Gaya, Nawada, Aurangabad, Jehanabad and Arwal

शहादत दिवस जैसे बड़े कार्यक्रम के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का तरिका क्या हो?  #धानुकजाति  #धानुकसमाज  ...
04/09/2026

शहादत दिवस जैसे बड़े कार्यक्रम के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का तरिका क्या हो? #धानुकजाति #धानुकसमाज #धानुक

#शहीद_रामफल_मंडल_को_शहीद_का_दर्जा_दो


#शहीद_रामफल_मंडल
#भारत_के_वीर

शहादत दिवस जैसे बड़े कार्यक्रम के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों त...

लेख - ८ दिनांक: ०३ सितम्बर २०२६शीर्षक: "धानुक समाज के नाम एक आत्ममंथन" मैं ऐसे लेख की श्रृंखला लेकर आ रहा हूँ जो 'धानुक ...
03/09/2026

लेख - ८
दिनांक: ०३ सितम्बर २०२६
शीर्षक: "धानुक समाज के नाम एक आत्ममंथन"
मैं ऐसे लेख की श्रृंखला लेकर आ रहा हूँ जो 'धानुक समाज के नाम आत्ममंथन' के नाम से होगी। पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करें। #शशिधरकुमार #धानुकजाति #धानुकसमाज #धानुक #धानुक_जाति

30/08/2026

https://www.youtube.com/watch?v=5LKrQSaTQcE

अमर शहीद रामफल मंडल जी को शहीद का दर्जा दिलाने की माँग को लेकर अनशन पर बैठे हमारे चार युवा साथी—जुगनू मंडल, मुरारी मंडल, राजेश मंडल और आदित्य मंडल के संघर्ष को मेरा पूर्ण समर्थन है।

इन युवाओं ने अपने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर उठकर इतिहास, सम्मान और न्याय की इस लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। ऐसे संघर्ष में उन्हें केवल हमारा साथ ही नहीं, बल्कि हमारे मानसिक और भावनात्मक समर्थन की भी आवश्यकता है।

मैं सभी साथियों से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि आगामी मंगलवार को इनके समर्थन में एक दिन का उपवास रखें।

मैं स्वयं भी उस दिन एक दिन का उपवास रखकर इनके संघर्ष के साथ खड़ा रहूँगा।

हमारा यह छोटा-सा कदम इन चारों युवाओं का मनोबल और शक्ति बढ़ाएगा तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस महत्वपूर्ण अभियान के प्रति जागरूक करेगा।

आइए, मंगलवार को एक दिन का उपवास रखकर संदेश दें—
हम संघर्ष में अकेले नहीं हैं, पूरा समाज आपके साथ है।
अमर शहीद रामफल मंडल जी को सम्मान मिले।
संघर्षरत युवाओं को हमारा समर्थन मिले।
इतिहास को उसका न्याय मिले।
— शशि धर कुमार
#अमरशहीदरामफलमंडल #शहीदरामफलमंडल #रामफलमंडल #धानुकजाति #धानुक #धानुकसमाज #अमरशहीदरामफलमंडलजीकोशहीदकादर्जा #शहीदकादर्जा #अमरशहीदरामफलमंडल_जी_को_शहीद_का_दर्जा

लेख - ७ दिनांक: २७ अगस्त २०२६शीर्षक: "सामूहिक विवाह - परंपरा से परिवर्तन की ओर।" मैं ऐसे लेख की श्रृंखला लेकर आ रहा हूँ ...
27/08/2026

लेख - ७
दिनांक: २७ अगस्त २०२६
शीर्षक: "सामूहिक विवाह - परंपरा से परिवर्तन की ओर।"
मैं ऐसे लेख की श्रृंखला लेकर आ रहा हूँ जो 'धानुक समाज के नाम आत्ममंथन' के नाम से होगी। पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करें। #शशिधरकुमार #धानुकजाति #धानुकसमाज #धानुक #धानुक_जाति

बड़ी खुशी की बात है कि अलग अलग संगठनों द्वारा अमर शहीद रामफल मंडल जी का शहादत दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।  #अमरशहीदर...
26/08/2026

बड़ी खुशी की बात है कि अलग अलग संगठनों द्वारा अमर शहीद रामफल मंडल जी का शहादत दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। #अमरशहीदरामफलमंडल #धानुक #धानुकजाति #धानुकसमाज

पूरे समाज को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं कि आपने इसे इतना बड़ा बनाया और अब उम्मीद है अपनी जाति के बारे में सोचेंगे कि इसे इतना बड़ा बनाना है कि भविष्य के इतिहास में नाम हो और हमें अपने बच्चों के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक भविष्य के लिए किसी पर निर्भर ना रहना पड़े।

अमर शहीद रामफल मंडलवतन की राह में जिसने, लहू अपना बहाया है,वही मिटकर भी इतिहासों में, अमर कहलाया है।न उम्र देखी, न जीवन ...
23/08/2026

अमर शहीद रामफल मंडल
वतन की राह में जिसने, लहू अपना बहाया है,
वही मिटकर भी इतिहासों में, अमर कहलाया है।

न उम्र देखी, न जीवन के सुनहरे ख़्वाब देखे,
माँ भारती की ख़ातिर जिसने, स्वयं को मिटाया है।

ग़ुलामी की अँधेरी रात से, जब देश घबराया था,
किसी नौजवान ने बनकर मशालों को जलाया है।

न झुका सिर फिरंगियों के, न आँखों में था डर कोई,
शहादत को भी उसने हँसते-हँसते अपनाया है।

वह तेईस अगस्त की तारीख़, कभी भूली न जाएगी,
उसी दिन एक वीर सपूत ने, भारत को जगाया है।

गिरी जब गोलियों से देह, पर हिम्मत न झुक पाई,
शरीर मिट गया लेकिन, इरादा अमर पाया है।

वह केवल एक नाम नहीं, वह क्रांति की धड़कन है,
हर सोई हुई नस्लों को, जिसने फिर जगाया है।

धानुक जाति के इतिहास में, वह गौरव का उजाला है,
जिसे हर पीढ़ी ने अपने हृदय में दीप बनाया है।

वह हमसे कह रहा है अब—उठो, शिक्षा की लौ लेकर,
अँधेरों से लड़ो, जिसने हमें यह पाठ सिखाया है।

चलो एकता के रस्ते पर, चलो संगठन बन जाएँ,
यही संदेश शहीदों ने, लहू से लिखवाया है।

नमन उस वीर रामफल को, नमन उसके बलिदान को,
जिसने भारत की मिट्टी पर, अपना शीश चढ़ाया है।

जो देश के लिए मिट जाए, उसे कौन मिटा पाए,
रामफल का नाम भारत ने, अमरता से सजाया है।
©️✍️शशि धर कुमार
#अमरशहीदरामफलमंडल #धानुकसमाज #धानुक #धानुकजाति

लेख - ६ दिनांक: २० अगस्त २०२६शीर्षक: "दहेज मुक्त धानुक जाति: सम्मान का विवाह, समानता का संस्कार।" मैं ऐसे लेख की श्रृंखल...
20/08/2026

लेख - ६
दिनांक: २० अगस्त २०२६
शीर्षक: "दहेज मुक्त धानुक जाति: सम्मान का विवाह, समानता का संस्कार।"
मैं ऐसे लेख की श्रृंखला लेकर आ रहा हूँ जो 'धानुक समाज के नाम आत्ममंथन' के नाम से होगी। पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करें। #शशिधरकुमार #धानुकजाति #धानुकसमाज #धानुक #धानुक_जाति

15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
15 अगस्त — केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्र भारत के संघर्ष, बलिदान और संकल्प की पहचान है। जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई, उन्हें शत्-शत् नमन। 🙏
आज आइए हम संकल्प लें कि—
🇮🇳 शिक्षा को हर बच्चे तक पहुँचाएँगे
🇮🇳 समानता और सामाजिक न्याय को मजबूत करेंगे
🇮🇳 धर्म और भाषा से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करेंगे
🇮🇳 युवाओं को अवसर और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी देंगे
🇮🇳 अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी समझेंगे
एक मजबूत भारत वही है, जहाँ हर नागरिक को सम्मान, शिक्षा, अवसर और न्याय मिले। आइए, स्वतंत्रता के अमृत को समानता, शिक्षा और विकास के संकल्प में बदलें।
🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳
#स्वतंत्रता_दिवस िंद ारत #आजादी #समानता #शिक्षा #सामाजिक_न्याय #धानुक_जाति

लेख - ५  शीर्षक: "संगठन ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।" मैं ऐसे लेख की श्रृंखला लेकर आ रहा हूँ जो 'धानुक समाज के नाम आत्...
13/08/2026

लेख - ५
शीर्षक: "संगठन ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।"
मैं ऐसे लेख की श्रृंखला लेकर आ रहा हूँ जो 'धानुक समाज के नाम आत्ममंथन' के नाम से होगी। पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करें। #शशिधरकुमार #धानुकजाति #धानुकसमाज #धानुक

Address

Bodh Gaya
824231

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when धानुक समाज-मगध गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category