SAIL-Bokaro Steel Plant

SAIL-Bokaro Steel Plant Bokaro Steel Plant is country’s first Swadeshi steel plant with maximum indigenous content concei

04/09/2026
बीएसएल में साइबर सुरक्षा एवं साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित-------------------बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभ...
04/09/2026

बीएसएल में साइबर सुरक्षा एवं साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित
-------------------
बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग द्वारा आगामी ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026’ तथा वर्तमान में संचालित ‘तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान’ के अंतर्गत सीएंडआईटी (C&IT) विभाग के सहयोग से 3 सितंबर 2026 को ‘साइबर सुरक्षा एवं साइबर स्वच्छता’ विषय पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संयंत्र के अधिकारियों एवं कर्मियों को उभरते साइबर जोखिमों के प्रति जागरूक एवं सतर्क करना, सुरक्षित डिजिटल कार्यशैली को बढ़ावा देना तथा संगठन में निवारक सतर्कता की संस्कृति को और सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम में सामग्री प्रबंधन (एमएम) विभाग के मुख्य महाप्रबंधक सहित एमएम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी, सतर्कता विभाग के अधिकारी तथा एमजंक्शन के प्रतिनिधियों सहित कुल 45 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण सत्र में सीएंडआईटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बोकारो स्टील प्लांट में उपलब्ध एवं कार्यरत साइबर सुरक्षा अवसंरचना तथा डिजिटल प्रणालियों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वक्ताओं ने दैनिक कार्यालयीन कार्यों के दौरान साइबर खतरों से बचाव, संवेदनशील एवं गोपनीय डेटा की सुरक्षा, सुरक्षित पासवर्ड प्रबंधन, संदिग्ध ई-मेल एवं लिंक से सावधानी बरतने तथा अन्य महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा उपायों के संबंध में प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

सत्र के दौरान डिजिटल संसाधनों के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर विशेष जोर देते हुए ‘साइबर स्वच्छता’ को दैनिक कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित सामान्य जोखिमों की पहचान करने तथा संभावित साइबर खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियों से भी अवगत कराया गया।



(This content is published in Hindi)
Steel Authority of India Limited Ministry of Steel, Government of India Central Vigilance Commission

बीएसएल के टेक्निकल सेल विभाग ने आयोजित किया सुरक्षा जागरूकता सप्ताह-------------------बोकारो स्टील प्लांट के टेक्निकल से...
04/09/2026

बीएसएल के टेक्निकल सेल विभाग ने आयोजित किया सुरक्षा जागरूकता सप्ताह
-------------------
बोकारो स्टील प्लांट के टेक्निकल सेल विभाग द्वारा कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं सजगता को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 22 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक “सुरक्षा जागरूकता सप्ताह” का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों को सुरक्षा के मूलभूत सिद्धांतों, सुरक्षित कार्य-पद्धतियों, संभावित जोखिमों की पहचान एवं उनसे बचाव के उपायों तथा सुरक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों के प्रति निरंतर सजग एवं प्रतिबद्ध रहने तथा कार्यस्थल पर “सुरक्षा सर्वोपरि” की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज, निबंध लेखन, वाद-विवाद, भाषण, स्लोगन लेखन एवं पोस्टर डिजाइन जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इनमें बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी एवं अनधिशासी वर्ग के कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता ने न केवल कार्यक्रम को सफल बनाया, बल्कि कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य-संस्कृति के प्रति उनकी सामूहिक प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।

सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम का समापन अधिशासी निदेशक (संकार्य) सभागार में आयोजित एक विशेष समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उनके संबंधित विभागाध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने टेक्निकल सेल विभाग द्वारा सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए की गई इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा केवल निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुपालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक कर्मचारी की व्यक्तिगत एवं सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के कार्यक्रम कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाने, सुरक्षित कार्य-पद्धतियों को प्रोत्साहित करने तथा संगठन में मजबूत एवं सतत सुरक्षा संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में टेक्निकल सेल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।



(This content is published in Hindi)
Steel Authority of India Limited Ministry of Steel, Government of India

निवारक सतर्कता अभियान के तहत बीएसएल में GeM के माध्यम से सेवा अनुबंध पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम-----------------------...
03/09/2026

निवारक सतर्कता अभियान के तहत बीएसएल में GeM के माध्यम से सेवा अनुबंध पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
-------------------------
बोकारो स्टील प्लांट में चल रहे तीन माह के निवारक सतर्कता (Preventive Vigilance) अभियान के अंतर्गत Government e-Marketplace (GeM) के माध्यम से सेवा अनुबंध विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 2 सितंबर को किया गया।

बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सीजीएम (सर्विसेज), बीएसएल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कॉन्ट्रैक्ट सेल एवं वर्क्स डिवीजन के इंडेंटिंग विभागों से संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को GeM के माध्यम से सेवा अनुबंध से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस क्रम में सेवा अनुबंध की प्रक्रिया, GeM पर उपलब्ध प्रावधानों तथा अनुबंध से जुड़े विभिन्न प्रक्रियात्मक एवं अनुपालन संबंधी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को GeM के माध्यम से सेवा अनुबंध की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित प्रावधानों के प्रति अधिक जागरूक एवं सक्षम बनाना तथा खरीद एवं अनुबंध प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता, दक्षता एवं सतर्कता को और सुदृढ़ करना था।

निवारक सतर्कता अभियान के तहत आयोजित इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम बीएसएल में प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


(This content is published in Hindi)
Steel Authority of India Limited Ministry of Steel, Government of India

बीजीएच में ‘जुग जुग जियो’ अभियान के तहत अंग एवं नेत्रदान जागरूकता रैली--------------------बोकारो जनरल अस्पताल द्वारा अंग...
03/09/2026

बीजीएच में ‘जुग जुग जियो’ अभियान के तहत अंग एवं नेत्रदान जागरूकता रैली
--------------------
बोकारो जनरल अस्पताल द्वारा अंग एवं नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पहल से जोड़ने के उद्देश्य से ‘जुग जुग जियो’ अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार की राष्ट्रव्यापी अंगदान जागरूकता पहल के अंतर्गत आयोजित यह अभियान राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर 2026) का हिस्सा है।

अभियान के माध्यम से लोगों को अंग एवं नेत्रदान के महत्व की जानकारी देने के साथ-साथ इससे जुड़ी विभिन्न सामाजिक भ्रांतियों और गलत धारणाओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विशेष रूप से कॉर्निया दान के महत्व पर जोर देते हुए लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नेत्रदान के माध्यम से कॉर्नियल अंधत्व से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई रोशनी लाई जा सकती है।

इसी क्रम में 2 सितंबर को बीजीएच परिसर से अंग एवं नेत्रदान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसमें बीजीएच के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को अंग एवं नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करने, इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने तथा नागरिकों को दानदाता के रूप में पंजीकरण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर बीजीएच की ओर से कहा गया कि अंगदान महज एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन का एक नया अवसर प्रदान करने का माध्यम है। इसी प्रकार, नेत्रदान किसी व्यक्ति के जीवन में दृष्टि का उजाला वापस लाने का एक अनमोल मानवीय प्रयास है। एक व्यक्ति के अंगदान से कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है, जबकि नेत्रदान के माध्यम से दृष्टिहीन व्यक्ति की दुनिया रोशन हो सकती है।

बीजीएच का ‘जुग जुग जियो’ अभियान अंग एवं नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा समाज में मानवीय संवेदना एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बीजीएच ने नागरिकों से अपील की कि वे अंग एवं नेत्रदान से संबंधित सही जानकारी प्राप्त करें, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें तथा इस महान मानवीय कार्य के लिए आगे आकर समाज में सकारात्मक बदलाव के सहभागी बनें।


(This content is published in Hindi)
Steel Authority of India Limited Ministry of Steel, Government of India

बीएसएल के बोकारो जनरल अस्पताल में 'कर्ण समागम' द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन--------------------बोकारो इस्...
02/09/2026

बीएसएल के बोकारो जनरल अस्पताल में 'कर्ण समागम' द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
--------------------
बोकारो इस्पात संयंत्र के बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) स्थित रक्त केंद्र में 01 सितंबर 2026 को सामाजिक संस्था 'कर्ण समागम’, बोकारो के तत्वावधान में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्त की कमी के कारण किसी जरूरतमंद का जीवन संकट में न पड़े तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का प्रसार हो, इसी पुनीत उद्देश्य के साथ आयोजित इस शिविर में संस्था के सदस्यों एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके फलस्वरूप कुल 22 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. इस कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं), मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा कर्ण समागम के अध्यक्ष उपस्थित रहे.

इस पहल के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि दान की गई रक्त की एक-एक बूंद किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति, गंभीर मरीज या नवजात को नया जीवन देने में सक्षम है. उन्होंने निस्वार्थ भाव से जीवन रक्षा हेतु आगे आए सभी रक्तदाताओं की सराहना की और समाज के अन्य लोगों से भी इस मानवीय सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया. शिविर के सफल संचालन के दौरान रक्त केंद्र प्रभारी, लैब सर्विसेज प्रभारी सहित अस्पताल के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी तथा तकनीकी टीम उपस्थित रही. शिविर को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने में बोकारो जनरल अस्पताल के रक्त केंद्र के परामर्शदाता, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, पंजीकरण दल एवं सहायकों का सराहनीय योगदान रहा.

यह आयोजन बोकारो जनरल अस्पताल द्वारा जन-स्वास्थ्य संवर्धन, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की तत्परता तथा सामुदायिक सहभागिता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. निस्वार्थ सेवा और रक्त संरक्षण को बढ़ावा देने की यह मानवीय पहल जरूरतमंदों को समय पर जीवनरक्षक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा एक संवेदनशील व स्वस्थ समाज के निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी.

#रक्तदान_महादान
(This content is published in Hindi)
Steel Authority of India Limited Ministry of Steel, Government of India

बीएसएल के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 एवं सीसीएस विभाग ने अगस्त 2026 में रचा उत्पादन का नया कीर्तिमान---------------------बोकार...
02/09/2026

बीएसएल के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 एवं सीसीएस विभाग ने अगस्त 2026 में रचा उत्पादन का नया कीर्तिमान
---------------------
बोकारो इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2) एवं सी सी एस विभाग (CCS) ने उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता एवं टीम भावना का परिचय देते हुए अगस्त 2026 माह में कई ऐतिहासिक उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किए हैं. विभाग ने अगस्त माह का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल उत्पादन 3,34,310 टन दर्ज कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया, जिसने अगस्त 2018 में बनाए गए 3,04,251 टन के पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इस पहल के दौरान शॉप-फ्लोर स्तर पर परिचालन निरंतरता, तकनीकी अनुशासन, सुरक्षा और संसाधन अनुकूलन पर विशेष ध्यान दिया गया.

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के अंतर्गत 14 अगस्त 2026 को एक ही दिन में सर्वाधिक 46 हीट्स ब्लो करने का नया दैनिक रिकॉर्ड स्थापित किया गया, जिसने फरवरी 2025 के 45 हीट्स के पिछले रिकॉर्ड को पार किया. इसके साथ ही, विभाग ने 285 टन का अब तक का उच्चतम मासिक औसत हीट वेट (Highest Monthly Average Heat Weight) हासिल किया, जो जनवरी 2025 के 283.2 टन से अधिक है. लॉजिस्टिक्स एवं डिस्पैच के क्षेत्र में भी विभाग ने नया मानदंड स्थापित करते हुए अगस्त माह के दौरान 14,800 से अधिक स्लैब्स का रिकॉर्ड प्रेषण (डिस्पैच) किया, जिसने मार्च 2026 के 14,622 स्लैब्स के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया.

तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाते हुए विभाग ने 12 से 15 अगस्त 2026 के मध्य 2 फ्लाइंग टंडिश के साथ 67 हीट्स का सबसे लंबा अनुक्रम (Longest Sequence) सफलतापूर्वक पूर्ण किया. इसके अलावा 29 हीट्स की उच्चतम टंडिश लाइफ प्राप्त कर रिफ्रैक्ट्री प्रबंधन में भी नई मिसाल कायम की. शीर्ष प्रबंधन ने इस असाधारण सफलता पर एसएमएस-2 एवं सीसीएस की संपूर्ण टीम के समन्वित प्रयासों और कर्मठता की सराहना की है.

यह ऐतिहासिक उपलब्धि बोकारो इस्पात संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता, प्रक्रिया दक्षता और उत्पादन क्षमता के निरंतर संवर्धन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है. तकनीकी नवाचारों, बेहतर समन्वय तथा कर्मचारियों के समर्पण से प्राप्त ये नए कीर्तिमान संयंत्र की उत्पादकता को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने के साथ-साथ सेल के समग्र विकास लक्ष्यों को हासिल करने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे.


(This content is published in Hindi)
Steel Authority of India Limited Ministry of Steel, Government of India

बीएसएल में सतर्कता जागरूकता एवं निवारक सतर्कता अभियान के तहत टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्र...
01/09/2026

बीएसएल में सतर्कता जागरूकता एवं निवारक सतर्कता अभियान के तहत टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम
---------------------
बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग द्वारा आगामी ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026’ तथा वर्तमान में संचालित ‘तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान’ के तहत 31 अगस्त 2026 को प्रोजेक्ट डिवीजन के टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के अधिकारियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट कमर्शियल) सहित टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा सतर्कता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर सतर्कता विभाग की ओर से उप महाप्रबंधक एवं सहायक महाप्रबंधक ने टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया। चर्चा के दौरान टेंडर दस्तावेजों में संभावित अस्पष्टताओं की पहचान एवं निराकरण, कार्यों एवं दायित्वों की स्पष्टता, निर्णय लेने की प्रक्रिया में जवाबदेही तथा टेंडरिंग कमेटियों की भूमिका एवं कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा कई सुझाव एवं अनुभव साझा किए गए।

यह संवाद कार्यक्रम संगठन में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं जवाबदेही की संस्कृति को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस पहल के माध्यम से प्रक्रियाओं में संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान करने, निर्णय लेने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने तथा निवारक सतर्कता को कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया गया। इस वर्ष की सतर्कता जागरूकता की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” के अनुरूप आयोजित यह कार्यक्रम बीएसएल में सतर्क एवं नैतिक कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।


(This content is published in Hindi)
Ministry of Steel, Government of India Ministry of Steel, Government of India

01/09/2026

बीएसएल में अगस्त माह के सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन
----------------------
बोकारो इस्पात संयंत्र में 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे 26 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. अगस्त माह में संयंत्र से सेवानिवृत्त होने वाले इन कर्मियों में कुल 06 अधिशासी एवं 20 अनाधिशासी कर्मचारी शामिल हैं.

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के परिजन भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए. समारोह के शुभारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई दी तथा उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं. कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मी के बायो-डाटा का प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसमें संयंत्र के विकास में उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया गया.

इसी क्रम में मुख्य महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) श्री मनीष जलोटा, मुख्य महाप्रबंधक-प्रभारी (सेवाएँ) श्री अरविंद कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री हर्ष निगम के सम्मान में आयोजित एक अन्य विदाई समारोह में निदेशक प्रभारी, अधिशासी निदेशकगण सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे. इस समारोह में शीर्ष नेतृत्व ने संयंत्र की प्रगति में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ व सुखद भावी जीवन की कामना की.


(This content is published in Hindi)
Steel Authority of India Limited

बीएसएल में ‘RE:ALIGN with ONE’ रणनीतिक बिजनेस वर्कशॉप का आयोजन-----------------बोकारो इस्पात संयंत्र ने बदलते वैश्विक औद...
31/08/2026

बीएसएल में ‘RE:ALIGN with ONE’ रणनीतिक बिजनेस वर्कशॉप का आयोजन
-----------------
बोकारो इस्पात संयंत्र ने बदलते वैश्विक औद्योगिक एवं व्यावसायिक परिदृश्य के अनुरूप अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं को और सुदृढ़ करने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए संयंत्र को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। ‘RE:ALIGN with ONE – Strategic Business Workshop for a Future-Ready Perspective of Bokaro Steel Plant’ नामक इस विशेष कार्यशाला का आयोजन 29 अगस्त 2026 को बोकारो निवास में किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वैश्विक एवं राष्ट्रीय स्तर पर इस्पात उद्योग में उभरते रुझानों एवं महत्वपूर्ण बदलावों का समग्र आकलन करना, उनके संभावित प्रभावों को समझना तथा बोकारो इस्पात संयंत्र की दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मकता, सतत विकास, परिचालन उत्कृष्टता एवं व्यावसायिक सफलता के लिए रणनीतिक प्राथमिकताओं की पहचान करना था। कार्यशाला में बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान बदलते वैश्विक एवं राष्ट्रीय बाजार परिदृश्य, तकनीकी नवाचार, बढ़ती प्रतिस्पर्धा तथा सतत विकास से जुड़ी अपेक्षाओं के परिप्रेक्ष्य में बोकारो इस्पात संयंत्र की भावी रणनीतिक दिशा पर व्यापक एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान उभरती चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने, उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने तथा संयंत्र की परिचालन एवं व्यावसायिक क्षमता को और सुदृढ़ करने के उपायों पर भी गहन मंथन किया गया।

इस अवसर पर निदेशक प्रभारी ने एक विशेष प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वैश्विक इस्पात उद्योग के वर्तमान परिदृश्य, उभरती संभावनाओं एवं चुनौतियों तथा तकनीकी एवं बाजार संबंधी बदलावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय इस्पात उद्योग की संभावनाओं, राष्ट्रीय इस्पात नीति की प्रमुख दिशाओं एवं रणनीतिक प्राथमिकताओं तथा बदलते कारोबारी परिवेश में बोकारो इस्पात संयंत्र के लिए उपलब्ध अवसरों पर विचार साझा किए।

उन्होंने बदलते औद्योगिक एवं कारोबारी परिदृश्य के अनुरूप संयंत्र की क्षमताओं को और सुदृढ़ करने, परिचालन एवं व्यावसायिक दक्षता में निरंतर सुधार लाने तथा दीर्घकालिक और सतत विकास को गति देने के लिए आवश्यक रणनीतिक पहलों पर भी अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। उन्होंने ‘One BSL’ की भावना को केंद्र में रखते हुए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय, परस्पर सहयोग और सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने तथा भविष्य की चुनौतियों को अवसरों में बदलने की दिशा में एकजुट प्रयास करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यशाला के दौरान ‘बिजनेस इंटरैक्शन एवं नेतृत्व संवाद’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें संयंत्र के समक्ष उभरती व्यावसायिक एवं परिचालन चुनौतियों, उत्पादकता एवं दक्षता में निरंतर सुधार, प्रतिस्पर्धात्मकता को और सुदृढ़ करने तथा विकास के नए अवसरों की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इस संवाद के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने सामूहिक प्रयास, साझा उत्तरदायित्व, प्रभावी समन्वय एवं एकजुट नेतृत्व के माध्यम से संगठनात्मक लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा बदलती परिस्थितियों के अनुरूप त्वरित एवं प्रभावी निर्णय लेने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यशाला में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बदलते औद्योगिक परिदृश्य और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बोकारो इस्पात संयंत्र को और अधिक कुशल, तकनीकी रूप से सक्षम, प्रतिस्पर्धी, नवाचार-उन्मुख एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्ध संगठन के रूप में सुदृढ़ किया जाए। परिचालन उत्कृष्टता, संसाधनों के अधिकतम एवं विवेकपूर्ण उपयोग, तकनीकी उन्नयन, लागत-दक्षता तथा नए व्यावसायिक अवसरों की पहचान के माध्यम से संयंत्र के प्रदर्शन एवं दीर्घकालिक विकास को और गति देने के लिए सामूहिक एवं निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

‘RE: ALIGN with ONE’ कार्यशाला ने संगठन की सामूहिक क्षमताओं को एक साझा लक्ष्य के साथ जोड़ने और भविष्य की चुनौतियों के लिए समयबद्ध एवं प्रभावी रणनीतियाँ विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया है।

यह पहल बीएसएल को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर विकसित करने तथा उत्पादन, उत्पादकता, गुणवत्ता, परिचालन दक्षता एवं सतत विकास के क्षेत्रों में उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ते हुए ‘One BSL’ की भावना को और मजबूत करने तथा संगठन को एक स्पष्ट एवं समन्वित दिशा प्रदान करती है।



(This content is published in Hindi)

Address

Administrative Building
Bokaro Steel City
827001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SAIL-Bokaro Steel Plant posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SAIL-Bokaro Steel Plant:

Shortcuts

Share