Piyush Media - पीयूष मीडिया

Piyush Media - पीयूष मीडिया The Voice Of Jharkhand

नमो देवादिदेवाय महादेवाय ते नमः। त्र्यम्बकाय नमस्तुभ्यं त्रिशूलवरधारिणे॥देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन मास श्रावण के...
24/08/2026

नमो देवादिदेवाय महादेवाय ते नमः।
त्र्यम्बकाय नमस्तुभ्यं त्रिशूलवरधारिणे॥

देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन मास श्रावण के चतुर्थ सोमवार की समस्त नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से सभी का जीवन नई ऊर्जा और आनंद से परिपूर्ण हो तथा समस्त कष्टों का निवारण हो, यही प्रार्थना है।

हर हर महादेव!

📍विकास, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में आजसू के साथ बढ़ते कदम…झारखंड के पुर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्...
23/08/2026

📍विकास, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में आजसू के साथ बढ़ते कदम…

झारखंड के पुर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय श्री सुदेश कुमार महतो जी एवं गिरिडीह सांसद माननीय श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति में विगत दिनों धनबाद जिला अंतर्गत सिंदरी के रंगामाटी स्थित फुलो-झानो मैदान में आयोजित भव्य मिलन समारोह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस दौरान समाजसेवी श्री सतीश महतो जी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवागंतुक साथियों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। यह जुड़ाव केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि झारखंड के हक, अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई को नई मजबूती देने का संकल्प है।

झारखंड जल, जंगल, जमीन और अपार खनिज संपदा से समृद्ध है, और हमारी प्रदेश की पहचान केवल कोयला, लौह अयस्क और खनिज संपदा से नहीं, बल्कि यहां के मेहनतकश मजदूरों, संघर्षशील किसानों, कर्मठ युवाओं और मातृशक्ति से है। जिस धरती की संपदा देश के विकास की ऊर्जा बनती है, उसी धरती के बेटे-बेटियों को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों की ओर पलायन करना पड़े—इस विडंबना को अब बदलना होगा।

आजसू पार्टी का स्पष्ट संदेश हैं कि खनिज संपदा पर पहला अधिकार उस माटी के लोगों का होना चाहिए, जिन्होंने पीढ़ियों से इसकी कीमत चुकाई है। विस्थापितों को सम्मानजनक पुनर्वास, उचित एवं समयबद्ध मुआवजा, स्थानीय युवाओं को रोजगार, श्रमिकों को अधिकार, महिलाओं को सम्मान और गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना ही सच्चे विकास की कसौटी है।

आज झारखंड को ऐसी राजनीति की आवश्यकता हैं जो सत्ता के गलियारों से निकलकर मजदूर की झोपड़ी, किसान के खेत, विस्थापित के आंगन, युवा के सपनों और महिला के संघर्ष तक पहुंचे।। प्रदेश के भविष्य को नई दिशा देने के लिए युवाओं को आगे आना होगा और अपने अधिकारों की लड़ाई स्वयं मजबूत करनी होगी।

समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं का लगातार आजसू पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि झारखंड बदलाव चाहता है—अधिकार आधारित विकास चाहता है और अपने भविष्य की बागडोर अपने हाथों में लेने को तैयार है।

आजसू पार्टी का संकल्प जल-जंगल-जमीन के सम्मान से लेकर रोजगार, अधिकार और न्याय तक—झारखंड की अस्मिता और स्वाभिमान की इस लड़ाई को हर गांव, हर घर और हर युवा तक पहुंचाना है।

आइए, हम सभी मिलकर ऐसा झारखंड बनाएं जहां हर परिवार की खुशहाली, हर युवा के रोजगार और हर गांव के विकास का आधार बने।

मौके पर मांडू विधायक माननीय श्री निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो जी, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो जी सहित केंद्रीय महासचिव श्री संतोष महतो जी, श्री दीपक महतो जी, श्री राधेश्याम गोस्वामी जी, केन्द्रीय सचिव सह जिप सदस्य श्री राजेश महतो, केंद्रीय सचिव श्री नवीन महतो, बोकारो जिला अध्यक्ष श्री सचिन महतो, जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश महतो, जिला महासचिव श्री रामाशंकर तिवारी, युवा नेता श्री करण महतो जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी योगेश महतो जी के साथ-साथ पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा साथियों, मातृ शक्ति व प्रबुद्धजनों की विशेष उपस्थिति रही।

📍जनहित और सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं : श्री चंद्र प्रकाश चौधरी जी (सांसद, गिरिडीह)भारतमाला परियोजना के पैकेज-2 अंतर...
23/08/2026

📍जनहित और सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं : श्री चंद्र प्रकाश चौधरी जी (सांसद, गिरिडीह)

भारतमाला परियोजना के पैकेज-2 अंतर्गत ओरमांझी–गोला सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गिरिडीह सांसद माननीय श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने पूर्व में ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के संबंधित अधिकारियों, परियोजना निदेशक एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से आगाह किया था। इसके बावजूद पहली ही बारिश में सड़क की स्थिति खराब होना बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है।

शिकायत प्राप्त होने के बाद माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने स्वयं स्थल का निरीक्षण कर सड़क निर्माण की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने कहा कि जनता के पैसे से बनने वाली सड़क यदि औपचारिक रूप से चालू होने से पहले ही बारिश में क्षतिग्रस्त होने लगे, तो यह निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने दोषपूर्ण निर्माण को तत्काल दुरुस्त कराने तथा पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया।

माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने स्पष्ट कहा कि ठेकेदार की लापरवाही हो या अधिकारियों की अनदेखी—जनहित से जुड़े मामलों में किसी को भी जवाबदेही से बचने नहीं दिया जाएगा। सड़क की गुणवत्ता, आमजन की सुरक्षा और सार्वजनिक धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में शीघ्र सुधार नहीं किया गया और निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित नहीं हुआ, तो वे पूरे मामले को माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के समक्ष मजबूती से उठाएंगे और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे।

साथ ही माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने कहा कि “विकास के नाम पर घटिया निर्माण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा। जनता के पैसे से बनने वाली सड़क जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे की कसौटी पर खरी उतरनी ही चाहिए।”

जनहित और सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर सांसद ने स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने वालों के विरुद्ध हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

📍ॐ ह्रीं श्रीं मनसादेव्यै नागेश्वर्यै नमः🙏🚩विगत दिनों रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोला प्रखंड स्थित ग्राम महलीडीह मे...
23/08/2026

📍ॐ ह्रीं श्रीं मनसादेव्यै नागेश्वर्यै नमः🙏🚩

विगत दिनों रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोला प्रखंड स्थित ग्राम महलीडीह में आयोजित शिवसुता मां मनसा देवी जी पावन पर्व के शुभ अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर रामगढ़ के लोकप्रिय युवा समाजसेवी आदरणीय पियूष चौधरी जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य मिला।

मां मनसा देवी जी से प्रार्थना हैं कि समस्त परिवारजनों जीवन को सुख, शांति, समृद्धि, उन्नति, आरोग्य एवं मंगलमयता प्रदान करें एवं अपनी कृपादृष्टि सदैव सब पर बनाएं रखें ‌।

जय मां विषहरी, जय मां मनसा 🙏

📍 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 विगत कुछ दिनों पुर्व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुलमी प्रखंड के ग्राम ब्यांग निवासी खिरोधर म...
23/08/2026

📍 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏

विगत कुछ दिनों पुर्व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुलमी प्रखंड के ग्राम ब्यांग निवासी खिरोधर महतो जी के वयोवृद्ध पिताजी के देवलोकगमन के पश्चात उनके निज निवास पर आयोजित ब्राह्मणभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रामगढ़ के लोकप्रिय युवा समाजसेवी आदरणीय पियूष चौधरी जी ने दिवंगत के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्यात्मा को नमन किया एवं शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर ढांढस बंधाया।

ईश्वर से प्रार्थना हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय वेदना सहन करने की शक्ति, संबल व धैर्य प्रदान करें।

ऊं शांति 🙏

🌺🙏 जय माँ मनसा देवी! 🙏🌺रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोला नायक टोला में आयोजित सर्पदेवी माँ मनसा पूजा के शुभ अवसर पर श...
23/08/2026

🌺🙏 जय माँ मनसा देवी! 🙏🌺

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोला नायक टोला में आयोजित सर्पदेवी माँ मनसा पूजा के शुभ अवसर पर श्रद्धा, आस्था एवं भक्तिभाव के साथ रामगढ़ के लोकप्रिय युवा समाजसेवी आदरणीय पियूष चौधरी जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ के श्रीचरणों में शीश नवाने और उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य मिला।

इस आध्यात्मिक एवं मंगलमय अवसर पर आदरणीय पियूष चौधरी जी ने श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं क्षेत्रवासियों के बीच प्रसाद वितरण कर आत्मीयता के साथ सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

माँ मनसा की असीम कृपा से हर घर सुख-शांति से भरे, हर परिवार समृद्ध हो, सभी निरोग रहें और जीवन में खुशहाली एवं मंगल का संचार हो। 🌿✨

माँ मनसा के पावन चरणों में कोटि-कोटि नमन।
माँ की कृपा एवं आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे। 🚩🙏

📍ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नागः प्रचोदयात्॥विगत कुछ दिनों पुर्व नाग पंचमी एवं पावन श्रावण मास के तृतीय...
23/08/2026

📍ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नागः प्रचोदयात्॥

विगत कुछ दिनों पुर्व नाग पंचमी एवं पावन श्रावण मास के तृतीय सोमवार के शुभ अवसर पर रांची स्थित अपने आवास पर गिरिडीह सांसद माननीय श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने अपनी धर्मपत्नी रामगढ़ की पुर्व लोकप्रिय विधायक श्रीमती सुनिता चौधरी जी, व पुत्र रामगढ़ के लोकप्रिय युवा समाजसेवी आदरणीय पियूष चौधरी जी सहित पूरे परिवार के साथ विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक तथा हवन पूजन कर समस्त परिवार एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमयता की कामना की।

देवाधिदेव महादेव की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहे और सभी का मंगल एवं सबका कल्याण हो।बाबा भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

🔱 हर हर महादेव! ॐ नमः शिवाय! 🔱

विगत कुछ दिनों से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उपरबरगा पंचायत के असारिबगान निवासी एवं आजसू पार्टी के प्रति समर्पित यु...
23/08/2026

विगत कुछ दिनों से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उपरबरगा पंचायत के असारिबगान निवासी एवं आजसू पार्टी के प्रति समर्पित युवा नेता जितेन कुमार महतो जी की तबियत खराब होने की सूचना पाकर रामगढ़ के लोकप्रिय युवा समाजसेवी आदरणीय पियूष चौधरी जी ने उनके आवास पहुंचकर मुलाकात किया एवं उनका कुशलक्षेम जाना व संबल प्रदान किया।

मां छिन्नमस्तिका से प्रार्थना है कि उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और वे पुनः पूरी ऊर्जा के साथ जनसेवा के पथ पर सक्रिय हों। 🙏

विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 विगत कुछ दिनों पुर्व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोला प्रखंड के बरलंगा स्थित उपरबगा निवासी प्रव...
23/08/2026

विनम्र श्रद्धांजलि 🙏

विगत कुछ दिनों पुर्व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोला प्रखंड के बरलंगा स्थित उपरबगा निवासी प्रवासी मजदूर स्व. फुलचंद महतो जी की असामयिक निधनोपरांंत आज उनके आवास पर आयोजित ब्राह्मणभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रामगढ़ के लोकप्रिय युवा समाजसेवी आदरणीय पियूष चौधरी जी ने दिवंगत के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्यात्मा को नमन किया एवं शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर ढांढस बंधाया।

परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल, शक्ति व धैर्य प्रदान करें।

ऊं शांति 🙏

📍छात्रों के भविष्य की लड़ाई में हर कदम साथ! ✊✅ गोला पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों की डिग्री को लेकर गंभीर पहल, 26 अगस्त त...
23/08/2026

📍छात्रों के भविष्य की लड़ाई में हर कदम साथ! ✊

✅ गोला पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों की डिग्री को लेकर गंभीर पहल, 26 अगस्त तक समाधान का आश्वासन

गोला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सत्र 2023–26 के छात्रों को अब तक डिग्री नहीं मिलने से उत्पन्न उनकी चिंता और आक्रोश पूरी तरह जायज़ है। डिग्री महज एक प्रमाण-पत्र नहीं, बल्कि युवाओं की वर्षों की मेहनत, उनके सपनों और रोजगार के भविष्य का आधार है।

छात्रों की समस्या की जानकारी मिलते ही रामगढ़ के लोकप्रिय युवा समाजसेवी आदरणीय पियूष चौधरी जी मौके पर पहुंचे और कॉलेज प्रबंधन एवं संबंधित पक्षों के साथ वार्ता कर मामले के शीघ्र एवं समयबद्ध समाधान की पहल की। वार्ता के उपरांत कॉलेज प्रबंधन ने 26 अगस्त तक हर हाल में छात्रों को डिग्री उपलब्ध कराने का स्पष्ट आश्वासन दिया है।

पियूष चौधरी जी ने कहा कि छात्रों के भविष्य और अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने छात्रों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कॉलेज प्रबंधन को भी अपने आश्वासन का गंभीरतापूर्वक पालन करने की बात कही।

युवाओं के अधिकार और सम्मान की लड़ाई में पियूष चौधरी जी छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

छात्रहित सर्वोपरि। युवा शक्ति हमारा संबल।
भविष्य की रक्षा हमारा संकल्प। ✊

Address

Bokaro
Bokaro Steel City

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Piyush Media - पीयूष मीडिया posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share