Chandankiyari

Chandankiyari Electro Steel City

05/07/2019
24/04/2017
19/03/2017

Bhairav Than Chandankiyari

800 साल पुराना मंदिर
महोत्सव का मुख्य उद्देश्य झारखंड के प्राचीन
और ऐतिहासिक मंदिरों की जानकारी को आम लोगो
तक पहुंचाना है। साथ ही महोत्सव में कई सारे
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा
रहा है। भैरव स्थान में हर दिन स्थानीय लोग
सैकड़ो की संख्या में पूजा करने आते हैं। करीब
800 साल साल पहले बने इस मंदिर की मूर्तियां
क्ख्वीं शताब्दी के समय की हैं। साथ ही यहां
भैरव बाबा के अलावा दुर्गा मां की भी प्रतिमा
स्थापित है। वैसे तो यहां हर दिन पूजा होती है,
लेकिन शिवरात्रि और फाल्गुन महीने में यहां विशेष
पूजा- अर्चना की जाती है। भैरव मंदिर में प्रसाद
के रूप में नारियल चढ़ाया जाता है। कहते हैं कि
इस मंदिर में जो भी मन्नत मांगी जाती है, उसे
भैरव बाबा जरू पूरी करते हैं।
चमत्कारी तालाब की चर्चा
भैरव स्थान न सिर्फ अपने प्राचीन मंदिर के कारण
प्रसिद्ध है बल्कि यहां एक चमत्कारी तालाब भी
है। जिसके पानी से स्नान करने पर कई बीमारियां
दूर हो जाती हैं। मान्यता है कि चंदनक्यारी के
आसपास के क्षेत्र में जो भी बच्चे का जन्म होता
है, उसे इस तालाब के अमृत जल से नहलाया जाता
है। कहते हैं कि ऐसा करने से बच्चे को कोई
बीमारी नही होती है। तालाब के अंदर दो पत्थर के
चाक लगे हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि
सदियों पहले यहां रहने वाले लोगो ने इस तालाब के
पानी को दामोदर नदी तक पहुंचाने के लिए लगाया
था। आज भी यह चाक तालाब में देखे जा सकते
हैं। झारखंड पर्यटन विभाग भैरव स्थान को
विकसित करने के लिए कई योजनाएं बना रहा है,
ताकि झारखंड के लोगो के साथ साथ देश भर के
लोग न केवल इस मंदिर की महिमा को जानें बल्कि
यहां आकर साक्षात बाबा भैरव के दर्शन भी करें।

पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर सेचंदनकियारी के भैरवस्थल में मनाए जाने वाले भैरवमहोत्सव में कई नामी-गिरामी कलाकार श...
19/03/2017

पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से
चंदनकियारी के भैरवस्थल में मनाए जाने वाले भैरव
महोत्सव में कई नामी-गिरामी कलाकार शामिल होंगे।
इसमें संगीतकार अभिजीत सावंत, उदित नारायण,
अनूप जालोटा, तृप्ति शाक्या, विनोद राठौर, कुलदीप
दुबे, कॉमेडियन सुनील पाल, कविता कृष्णमूर्ति, नोरा
सिस्टर समेत दर्जनों इस महोत्सव की शोभा
बढ़ाएंगे। सात से नौ अप्रैल तक मनाए जाने वाले इस
महोत्सव को लेकर अभी से ही बोकारो जिला प्रशासन
से तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर शुक्रवार को भू-
राजस्व, खेल एवं कला संस्कृति मंत्री अमर कुमार
बाउरी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर
चुके हैं। इसमें भैरोनाथ मंदिर के आसपास आधारभूत
सुविधाओं को विकसित करने का निर्देश संबंधित
पदाधिकारियों को दिया है। निर्देश के बाद से जिला
प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। जिला
प्रशासन की ओर से महोत्सव में लगने वाले
सामग्रियों के लिए टेंडर निकाला गया है। इस
महोत्सव में जिला प्रशासन के सभी विभागों की ओर
से स्टॉल भी लगाए जाएंगे। चंदनकियारी में मनाए जाने
वाले इस महोत्सव में नृत्य-संगीत का कार्यक्रम भी
होगा। इसमें स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा
दिखाने का मौका मिलेगा।

13/03/2017

Happy Holi

*_बोकारो में पुलिया से टकराईबाइक, मेला से बेड़ाटांड़ जा रहेदो युवकों की मौत_* चंदनकियारी थाना क्षेत्र के चास रोड पर मंगल...
18/01/2017

*_बोकारो में पुलिया से टकराई
बाइक, मेला से बेड़ाटांड़ जा रहे
दो युवकों की मौत_*

चंदनकियारी थाना क्षेत्र के चास रोड पर मंगलवार
की रात एक बाइक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में
दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक की पहचान
बरमसिया ओपी क्षेत्र के कुसुमकियारी बेड़ाटांड़
निवासी श्यामा पद टुडु (24) के रूप में हुई। पुलिस के
अनुसार दोनों युवक बाइक से साबड़ा से दारहा मेला
गए थे। वहां से अपने आवास लौट रहे थे। इसी बीच
चास-चंदनकियारी मुख्य पथ पर बारकामा गांव के
समीप दुलाबांध के पास बाइक अनियंत्रित हो गई।
इसके बाद बाइक पुलिया में टकरा गई। हादसे में दोनों
युवकों के सिर में गंभीर चोट लगी। खून से लथपथ दो
युवकों को पड़ा देख आस-पास के लोगों ने घटना की
जानकारी चंदनकियारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों
घायल युवकों को सीएचसी चंदनकियारी पहुंचाया, जहां
चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने दोनों को मृत घोषित
किया। शवों को चंदनकियारी पुलिस ने कब्जे में ले
लिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक श्यामा पद का
एक भाई थाना पहुंचा था। दूसरे मृतक की शिनाख्त के
प्रयास किए जा रहे थे।

झारखंड की पहचान टुसू पर्व : उमाकांतचास: समाज सेवा संघ की ओर से चास आदर्शकॉलोनी के सामने गरगा नदी पर टुसू महोत्सवपर प्रोत...
15/01/2017

झारखंड की पहचान टुसू पर्व : उमाकांत

चास: समाज सेवा संघ की ओर से चास आदर्श
कॉलोनी के सामने गरगा नदी पर टुसू महोत्सव
पर प्रोतियोगिता का आयोजन किया गया। काफी
संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। बेहतर
प्रदर्शन करनेवाले टुसू को सूबे के पूर्व मंत्री
उमाकांत रजक ने पुरस्कार देकर सम्मानित
किया। उन्होंने कहा कि मकर संक्राति व टुसू
पर्व हिन्दुओं का महान पर्व है। टुसू पर्व
झारखंड की संस्कृति व सभ्यता से जुड़ा हुआ
पर्व है। यह पर्व कृषि से जुड़ा है। मां
अन्नपूर्णा की कृपा से संपन्नता आती है। टुसू
मां अन्नपूर्णा को अभार प्रकट करने का पर्व है।
उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर टुसू पर्व को
बढ़ावा देने की जरूरत है। संघ के अध्यक्ष
अशोक महतो ने कहा कि आधुनिक युग में लोग
अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। टुसू मेला
में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागी को
प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 सौ रुपया, द्वितीय
पुरस्कार 21 सौ रुपया एवं तृतीय पुरस्कार 11
सौ रुपया दिया गया। इस दौरान झूमर नृत्य का
भी आयोजन किया गया। मौके पर आजसू के
जिलाध्यक्ष साधुशरण गोप, विरेन्द्र कुमार,
बंकूबिहारी ¨सह, राजेश रजवार, अमर पाल,
सुशील मोहित, राजेन्द्र रजक, मंटू बाउरी,
अक्षय कुमार, राजेन्द्र तांती, उमेश दास,
असलम खान, लालदेव गोप आदि उपस्थित थे।

चंदनकियारी : गुणवत्तायुक्त सड़कों का निर्माणही सही मायने में विकास की पहली शर्त है।सड़क सहित किसी भी विकास कार्यों केनिर्म...
15/01/2017

चंदनकियारी : गुणवत्तायुक्त सड़कों का निर्माण
ही सही मायने में विकास की पहली शर्त है।
सड़क सहित किसी भी विकास कार्यों के
निर्माण कार्य में कोई भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
की जाएगी। उक्त बातें सूबे के मंत्री अमर कुमार
बाउरी ने चास चंदनकियारी मुख्य सड़क के
मरम्मत कार्य के शिलान्यास के दौरान बिरखाम
में कही। कहा कि चंदनकियारी सहित पूरे राज्य
में भाजपा की सरकार के नेतृत्व में विकास
योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से किया
जा रहा है, ताकि अगले तीन वर्षो में झारखंड
प्रदेश देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में
पहले पायदान पर अंकित हो। खासकर पानी,
बिजली एवं सड़क निर्माण की योजनाओं को
प्राथमिकता दी जा रही है। मौके पर विनोद
गोराई, निमाई महथा, रसराज महतो, त्रिलोकी
¨सह, हरेन महतो, भोलानाथ मुखर्जी, दुर्गा दे,
अंबुज महथा, संजय महथा सहित अन्य लोग थे।
मंत्री ने चंदनकियारी विधानसभा के बड़ाजोड़,
चंद्रा, बिजुलिया सहित कई पंचायतों का दौरा
कर गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का
वितरण किया।

दामोदर नदी के तट पर सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर नेरेत- कला से स्वामी विवेकानंद जी को कियानमन्.....Sand Art by:- अजय शंकर महतो...
12/01/2017

दामोदर नदी के तट पर सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर ने
रेत- कला से स्वामी विवेकानंद जी को किया
नमन्.....
Sand Art by:- अजय शंकर महतो
चंदनकियारी

Who Will be
31/12/2016

Who Will be

Address

Purulia Road Chandankiyari 828134
Bokaro Steel City
BOKARO

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chandankiyari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share