Nagar Palika Parishad Budaun

Nagar Palika Parishad Budaun Official page of nagar palika parishad Budaun

आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
04/09/2026

आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।

अधिशासी अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य खाद एवं सफाई निरीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व में आज  दिनांक 3/09/2026  क...
03/09/2026

अधिशासी अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य खाद एवं सफाई निरीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 3/09/2026 को नगर पालिका परिषद बदायूं एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड 1 लोटनपुरा में मोहल्ला समिति की बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री मनोज मसीह जी ने की ।
जिसमें केआरसी सुपरवाइज़र शुभम कश्यप द्वारा स्थानीय निवासियों को सामुदायिक नेतृत्व में विकेन्द्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कचरे के चार प्रकार के बारे में जानकारी दी गयी और सभी को घर से निकलने वाले कचरे के प्रबंधन के तरीके के विषय में अवगत कराया । उनको गीले कचरे से खाद बनाने एवं सूखे कचरे को रिड्यूज़, रीयूज एवं रिसाइकिल करने की अपील की । इस अवसर पर मनोज मसीह जी ने भी सभी को साफ सफाई रखने एवं नगर पालिका को सहयोग करबे की बात कही।
समिति के सदस्यों ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मनोज मसीह जी, वार्ड पार्षद रवि जी, केआरसी सुपरवाइज़र शुभम कश्यप, डोर टू डोर सुरवाइज़र सहित मुहल्ला समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

आउटसोर्स कार्मिकों के हित में महत्वपूर्ण पहलबरेली, 2 सितंबर 2026 | आईएमए हॉलमाननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आउटसोर्स कार्मि...
03/09/2026

आउटसोर्स कार्मिकों के हित में महत्वपूर्ण पहल

बरेली, 2 सितंबर 2026 | आईएमए हॉल

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आउटसोर्स कार्मिकों के हित में लिए गए निर्णयों, सुविधाओं एवं महत्वपूर्ण घोषणाओं का सजीव प्रसारण नगर निगम बरेली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

मुख्य Highlights:

* UPCOS (उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम) की नई व्यवस्था एवं लोगो का शुभारंभ।
* UPCOS वेबसाइट एवं पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स सेवा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर जोर।
* 1 सितंबर 2026 से बढ़े पारिश्रमिक एवं अन्य अनुमन्य सुविधाओं की जानकारी।
* EPF, ESIC, चिकित्सा सुविधा, सेवा सुरक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास से संबंधित प्रावधानों की जानकारी।
* निर्धारित चयन प्रक्रिया एवं आरक्षण व्यवस्था को प्राथमिकता।
* BOCW योजना के लाभार्थियों को चेक एवं सफाई कर्मियों को किट वितरित।
* 4-टाइप सोर्स सेग्रीगेशन ऑफ वेस्ट पर स्वच्छ भारत मिशन का जागरूकता स्टॉल।

संदेश: आउटसोर्स कार्मिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण तथा स्वच्छता व्यवस्था में नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत  नगर पालिका परिषद बदायूं एवं आइटीसी मिशन सुनहरा कल के  संयुक्त तत्वावधान में "बंधन स...
26/08/2026

स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बदायूं एवं आइटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में "बंधन स्वच्छता का" अभियान चलाया गया। जिसके तहत नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में सारथी क्लब द्वारा वेस्ट मेटीरियल द्वारा राखियां तैयार की गई। जिसके पश्चात छात्राओं द्वारा सफाई मित्रों एवं डोर टू डोर सुपरवाइज़र, केआरसी सुपरवाइज़र शुभम को राखी बांधकर स्वच्छता, सम्मान एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता बनाए रखने तथा सफाई मित्रों के प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानचार्या, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, मुख्य खाद एवं सफाई निरीक्षक महोदय, खाद एवं सफाई निरीक्षक, केआरसी सुपरवाइज़र, डोर टू डोर सुपरवाइज़र सहित नगर पालिका परिषद के सफाई मित्र उपस्थित रहे।

*अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस विशेष कार्यक्रम*आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को अधिशासी अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य खाद...
12/08/2026

*अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस विशेष कार्यक्रम*

आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को अधिशासी अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य खाद एवं सफाई निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद बदायूं एवं आइटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया । इस दौरान केआरसी सुपरवाइज़र शुभम द्वारा विद्यार्थियों और स्टाफ को सामुदायिक नेतृत्व में विकेन्द्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत swm 2026 के नियमों से अवगत कराते हुए युवाओं की भूमिका समझाते हुए सहयोग की अपील की गई। जिसके पश्चात विद्यालय की प्रधानचार्या सुश्री शहनाज़ बानो द्वारा बच्चो और स्टाफ को स्व्च्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर केआरसी सुपरवाइज़र शुभम, डोर टू डोर सुपरवाइज़र शशिकांत, लवलेश कुशल और आसिफ सहित विद्यार्थी और स्टाफ उपस्थित रहे ।

नगर पालिका अध्यक्ष महोदया एवं अधिशासी अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार  नगर पालिका परिषद बदायूं एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल ...
05/08/2026

नगर पालिका अध्यक्ष महोदया एवं अधिशासी अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद बदायूं एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य सफाई एवं खाद निरीक्षक जी के नेतृत्व में वार्ड संख्या 8 कुबुलपुरा में सामुदायिक नेतृत्व में *विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम* के अंतर्गत कॉलोनी में मोहल्ला समिति बैठक आयोजित की गई।
बैठक में केआरसी सुपरवाइज़र शुभम द्वारा Solid Waste Management Rules 2026* के तहत नागरिकों को गीला-सूखा, स्वास्थ्यकर एव विशेष देखभाल कचरे के स्रोत पर पृथक्करण के बारे में जागरूक किया गया। घर पर *होम कंपोस्टिंग*, कम्युनिटी कंपोस्टिंग एवं पिट कंपोस्टिंग के माध्यम से *जैविक खाद_* बनाने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया।
साथ ही सूखे कचरे को प्रोसेसिंग हेतु *MRF सेंटर* भेजे जाने, *3R - Reduce, Reuse, Recycle* के सिद्धांतों एवं *एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों* पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।। इस दौरान समस्त डोर टू डोर सुपरवाइज़र सहित मोहल्ला समिति के सदस्य शामिल रहे।

04/08/2026

नगर पालिका परिषद बदायूं आपसे अपील करता है, सामुदायिक नेतृत्व में विकेन्द्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को अपनाएं और घर से निकलने वाले कचरे को अलग अलग रखे ।

04/08/2026
नगर पालिका परिषद बदायूं एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल  के  तत्वावधान में वार्ड  10 जोगीपुरा के एच.एल. मल्होत्रा शिक्षा निकेत...
30/07/2026

नगर पालिका परिषद बदायूं एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तत्वावधान में वार्ड 10 जोगीपुरा के एच.एल. मल्होत्रा शिक्षा निकेतन जूनियर हाइ स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें केआरसी सुपरवाइज़र शुभम ने विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों को सामुदायिक नेतृत्व में विकेन्द्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कचरे के चार प्रकार के बारे में जानकारी दी। और सभी को घर से निकलने वाले कचरे के प्रबंधन के तरीके के विषय में अवगत कराया । उनको गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया । साथ ही सूखे कचरे से वेस्ट टू आर्ट बनाने का सुझाव दिया। इस पर विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने भी सहमति प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जी, समस्त स्टाफ सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Address

JOGIPURA BUDAUN
Budaun
243601

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Palika Parishad Budaun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share