26/08/2026
26 अगस्त।लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत वरिष्ठ महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार
ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में श्री धर्मपाल सिंह जी, मा० मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक पेंशन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने के निर्णय की जानकारी दी गई।
यह पहल प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना से प्रदेश की बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिलाओं को लाभ मिलेगा तथा पात्र महिलाएं आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।