Mahesh Chandra Gupta

Directions Website Contact the organization

Mahesh Chandra Gupta जनता के सेवक । पूर्व राज्य मंत्री- उत्तर प्रदेश सरकार । विधायक- बदायूँ विधानसभा (उत्तर प्रदेश)

आज अपने विधानसभा क्षेत्र बदायूँ के ग्राम सलारपुर में इस्तकार प्रधान जी के भाई की बेटी के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित ह...
08/10/2026

आज अपने विधानसभा क्षेत्र बदायूँ के ग्राम सलारपुर में इस्तकार प्रधान जी के भाई की बेटी के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर परिवारजनों को शुभकामनाएँ दीं ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपति का जीवन प्रेम, सुख-समृद्धि एवं खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे।

अब तक हमारे जिन कुशल खिलाड़ियों ने ओलंपिक और अन्य प्रतियोगिताओं में प्रदेश के लिए मेडल जीते हैं, उन्हें प्रोत्साहन के रू...
08/10/2026

अब तक हमारे जिन कुशल खिलाड़ियों ने ओलंपिक और अन्य प्रतियोगिताओं में प्रदेश के लिए मेडल जीते हैं, उन्हें प्रोत्साहन के रूप में ₹200 करोड़ से अधिक की राशि उपलब्ध कराई गई है।

—माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी

विश्वास से जुड़ा हर कदम, विकास की ओर बढ़ता हर प्रयास और विजय की ओर बढ़ती हर यात्रा—यही है जनसेवा के संकल्प की पहचान। 🙏बद...
08/10/2026

विश्वास से जुड़ा हर कदम, विकास की ओर बढ़ता हर प्रयास और विजय की ओर बढ़ती हर यात्रा—यही है जनसेवा के संकल्प की पहचान। 🙏

बदायूं के विकास, जनविश्वास और जनसेवा के इस सफ़र में आपका साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

महेश चंद्र गुप्ता
विधायक – बदायूं | पूर्व राज्यमंत्री, उ.प्र. सरकार

#जनसेवा #विकास #जनविश्वास #भाजपा

Narendra Modi Nitin Nabin Amit Shah BJP Uttar Pradesh MYogiAdityanath Vinod Tawde Pankaj Chaudhary Dharampal Singh Dr. Arun Kumar saxena Pooran Lal Lodhi BJP UP

आज अपने कैम्प कार्यालय पर नियमित जनता दर्शन के क्रम में सम्मानित क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं एवं शिका...
08/10/2026

आज अपने कैम्प कार्यालय पर नियमित जनता दर्शन के क्रम में सम्मानित क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसेवा ही संकल्प है और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास, जनकल्याण एवं प्रत्येक नागरिक की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध हूँ।
Narendra Modi Nitin Nabin Amit Shah BJP Uttar Pradesh MYogiAdityanath Vinod Tawde Pankaj ChaudharyDharampal Singh Dr. Arun Kumar saxena Pooran Lal Lodhi BJP UP

देश की सीमाओं की रक्षा में सदैव अग्रणी, पराक्रम और अदम्य साहस के प्रतीक वायु सेना के जवानों को ‘भरतीय वायु सेना दिवस’ की...
08/10/2026

देश की सीमाओं की रक्षा में सदैव अग्रणी, पराक्रम और अदम्य साहस के प्रतीक वायु सेना के जवानों को ‘भरतीय वायु सेना दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपका शौर्य, अनुशासन और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, रंगमंच के विलक्षण कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर जी के निधन का स...
08/10/2026

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, रंगमंच के विलक्षण कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

अपने अद्भुत अभिनय कौशल, सहज व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से उन्होंने कला एवं समाजसेवा, दोनों क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनका निधन कला एवं सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान और उनकी स्मृतियाँ सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों एवं कला-जगत से जुड़े सभी लोगों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति

08/10/2026

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के राष्ट्र सेवा के गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूँ में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सभा” में माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री श्री B. L. Verma जी तथा मा० जनप्रतिनिधि गण, सम्मानित पार्टी पदाधिकारी गण और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता कर वर्चुअल माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरक उद्बोधन को सुना ।
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सुशासन की नई मिसाल स्थापित करने से लेकर देश के प्रधान सेवक के रूप में भारत को नई दिशा और नई गति देने तक की आदरणीय प्रधानमंत्री जी की यात्रा राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरक गाथा है।
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना जी, जिला प्रभारी श्री राकेश मिश्र अनावा जी, जिलाध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता जी, मा० विधायक श्री राजीव सिंह जी और मा० विधायक श्री हरीश शाक्य जी एवं सम्मानित पार्टी पदाधिकारी और सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम में पधारे हमारे ऊर्जावान एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों का हार्दिक अभिनंदन और हृदयतल से आभार! आपका अपार स्नेह और समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आइए, राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में इसी प्रकार अपनी सक्रिय सहभागिता बनाए रखें।
​जय हिन्द! 🇮🇳



Nitin Nabin BJP Uttar Pradesh MYogiAdityanath Vinod Tawde Pankaj Chaudhary Dharampal Singh

प्रिय श्री राहुल वार्ष्णेय जी को जन्मदिन की अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎂🎉💐​पूज्य हरिबोल महाराज जी से यही प्रार्थना है कि उ...
07/10/2026

प्रिय श्री राहुल वार्ष्णेय जी को जन्मदिन की अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎂🎉💐
​पूज्य हरिबोल महाराज जी से यही प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे। आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, अटूट सुख-समृद्धि और अपार शांति प्रदान करें।
​जनसेवा और समाज कल्याण के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण और निस्वार्थ भाव वास्तव में सराहनीय है। ईश्वर आपको सदैव इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ समाज हित में निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति दे। आपका जीवन सदा मंगलमय और यशस्वी रहे!

07/10/2026

हमारा परिश्रम, हमारी शक्ति और हमारी भक्ति... सब कुछ राष्ट्र को समर्पित।

140 करोड़ भारतीयों का एक ही प्रण... जीएंगे तो देश के लिए! 🇮🇳

नागरिकों की आकांक्षाओं को नई दिशा देते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्...
07/10/2026

नागरिकों की आकांक्षाओं को नई दिशा देते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳

Address

Madhav Bhawan, Hari Bol Colony, Court Road
Budaun
243601

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahesh Chandra Gupta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mahesh Chandra Gupta:

Shortcuts

Share