41UP NCC Bulandshahr.

41UP NCC Bulandshahr. unity and discipline

12/08/2025

#एनसीसी_कैडेट्स_ने_नगर_में_निकाली_भव्य_तिरंगा_यात्रा*
#अनूपशहर : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर के एल डी ए वी इंटर कॉलेज, डी पी बी एस महाविद्यालय, जेपी विद्या मंदिर,परदादा परदादी इंटर कॉलेज के 41यू पी एन सी सी बटालियन के कैडेट्स ने नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने हरी झंडी दिखाकर किया । तिरंगा यात्रा एल डी ए वी इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर अंबेडकर पार्क, फव्वारा चौराहा, तहसील गेट ,शिव चौक, बवस्टरगंज से होते हुए डीपीबीएस डिग्री कॉलेज में सम्पन्न हुयी। रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम,हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि देशभक्ति के नारों को लगाकर नागरिकों के मध्य राष्ट्र भक्ति का संचार किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के लिए न जाने कितने स्वातंत्र्यवीरों ने अपनी प्राणों की आहुति दी,तब जाकर के हम सब इस तिरंगा को आकाश की अनंत ऊंचाइयों में फहरा सके। तिरंगा हम भारतीयों का प्रेरणा स्रोत है और स्वतंत्रता संघर्ष को याद दिलाता है। इस अवसर पर41यूपी एन सी सी बटालियन के कर्नल नौटियाल ने अपने संदेश में कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज भारत के आन बान शान स्वाभिमान, गौरव का प्रतीक है । राष्ट्र ध्वज का सम्मान करना हम सभी भारतीयों का कर्तव्य है। लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के इतिहास के विषय में विस्तार से लोगों को अवगत कराया।इस अवसर अवसर पर कैप्टन यजवेन्द्र कुमार, लेफ्टिनेंट धर्मेन्द्र कुमार,नायब सूबेदार गुरनाम सिंह, हवलदार हेमराज, आशा देवी, ममता रानी, अखण्ड प्रताप सिंह,अभय सिन्हा, सुबोध गिरि आदि लोग उपस्थित रहे।

28/05/2025

दस दिवसीय शिविर के संचालन के कुछ शानदार पल।

एल डी ए वी इंटर कॉलेज अनूपशहर में 10 वें विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर।
21/06/2024

एल डी ए वी इंटर कॉलेज अनूपशहर में 10 वें विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर।

14/04/2024

No soldier is a servant of any leader.
A soldier is always a soldier.
The marshal is always on his duty.

Address

Bulandshahr

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 41UP NCC Bulandshahr. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to 41UP NCC Bulandshahr.:

Shortcuts

Share