अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन

  • Home
  • India
  • Bulandshahr
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन Our organization works for the betterment of society .
(1)

30/08/2026

नेह नीड संस्था द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हमारी संस्था की बहनों को स्नेहपूर्ण निमंत्रण प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सभी बहनों ने भाइयों के हाथों में प्रेम और स्नेह की राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
यह दृश्य अत्यंत भावुक और हृदयस्पर्शी था। बहनों और भाइयों के बीच प्रेम, अपनत्व और भाईचारे की भावना देखकर हर किसी की आँखें नम हो गईं। ऐसा लगा मानो राखी का यह पवित्र धागा केवल कलाई पर नहीं, बल्कि दिलों को आपस में जोड़ रहा हो।
कार्यक्रम में नेह नीड के बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें सभी ने खूब सराहा। बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और मुस्कान ने पूरे वातावरण को आनंद और उमंग से भर दिया।
यह रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, समानता, अपनत्व और मानवता का सुंदर संदेश देने वाला एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। कन्हैया भैया का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से कन्हैया भैया और रीमा भाभी की काफी कमी महसूस हुई लेकिन उनकी अनुपस्थिति में गौरी बाला दीदी ने काफी अच्छे से व्यवस्थाओं को संभलवाया
मंजू गुप्ता
क्षेत्रीय अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उड़ान हौसलों की

28/08/2026

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (उड़ान हौसलों की) महिला इकाई, बुलंदशहर की ओर से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (उड़ान हौसलों की) महिला इकाई, बुलंदशहर की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर अशोक अग्रव...
26/08/2026

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (उड़ान हौसलों की) महिला इकाई, बुलंदशहर की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर अशोक अग्रवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

🌿 वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम 🌿अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलनउड़ान हौसलों की (महिला इकाई)दिनांक 20 अगस्त...
22/08/2026

🌿 वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम 🌿
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन
उड़ान हौसलों की (महिला इकाई)
दिनांक 20 अगस्त, गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर, साठा रोड, भूतेश्वर मंदिर के बराबर में संस्था की बहनों द्वारा विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का रोपण कर वृक्षारोपण किया गया,बच्चों के लिए पर्यावरण एवं हरियाली विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई
इसके साथ ही वेस्ट मटेरियल से विभिन्न प्रकार की उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएँ बनाकर लाने वाले सभी बच्चों को एवं प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
संस्था की ओर से LKG के बच्चों के लिए 20 कुर्सियां और 20 मेज विद्यालय को भेंट स्वरूप प्रदान की गई,
बच्चों को विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों, उनके उपयोग एवं उनसे होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि उनमें प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को पर्यावरण से संबंधित एक ग्रुप गेम का आयोजन किया गया, तथा सभी बच्चों को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया।
कार्यक्रम में संस्था की जिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता, जिला महामंत्री रेखा बंसल, जिला कोषाध्यक्ष रीता गुप्ता, जिलाउपाध्यक्ष डॉ सुनीता, जिला मीडिया प्रभारी सपना गोयल, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ कीर्ति मित्तल, संगठन प्रभारी दीक्षा बंसल एवं कोर कमेटी मेंबर्स कामना मित्तल,प्रीति गर्ग, नीति जैन, रेखा गुप्ता, ममता गुप्ता आदि मेंबर्स उपस्थित रहे । विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार जी, स्कूल प्रबंधक योगेश गुप्ता जी एवं सभी शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
🌱 आइए, हम सभी मिलकर प्रकृति की रक्षा करें और हरियाली को बढ़ावा दें।
एक पौधा लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ। 🌿
मंजू गुप्ता
क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश)
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन
(उड़ान हौसलों की)

Address

Bulandshahr
203001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category