Bulandshahr Police

Bulandshahr Police Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bulandshahr Police, Government Organization, Bulandshahr.

"ऑपरेशन कन्विक्शन"अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावा...
07/08/2026

"ऑपरेशन कन्विक्शन"अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास व 25,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयीः-

कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 07.08.2026 को पुलिस अ...
07/08/2026

कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 07.08.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अंतरिक्ष जैन द्वारा थाना शिकारपुर, डिबाई एवं रामघाट क्षेत्रान्तर्गत गंगा घाट, कांवड़ यात्रा मार्ग तथा स्थापित अस्थाई पुलिस चौकियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय ने गंगा घाट पर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, घाटों पर तैनात पुलिस बल, जल पुलिस, गोताखोरों की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (PA System), मेडिकल सहायता, आपातकालीन सेवाओं तथा यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

"ऑपरेशन कन्विक्शन"अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर दुष्कर्म के आरोपी को 25 वर्ष का सश्रम काराव...
07/08/2026

"ऑपरेशन कन्विक्शन"अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर दुष्कर्म के आरोपी को 25 वर्ष का सश्रम कारावास व 58,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयीः-

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सेवा एवं सहायता के दृष्टिगत थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा एक सराहनीय मानवीय ...
07/08/2026

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सेवा एवं सहायता के दृष्टिगत थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा एक सराहनीय मानवीय कार्य किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना शिकारपुर श्री यज्ञदत्त शर्मा द्वारा शिकारपुर-अनूपशहर कांवड़ मार्ग पर पुलिस टीम के साथ नियमित गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण के दौरान अनूपशहर से टप्पल (जनपद अलीगढ़) की ओर जा रहे एक कांवड़िया श्रद्धालु भूख, अत्यधिक थकान एवं गर्मी के कारण सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला।
थाना प्रभारी द्वारा श्रद्धालु को आवश्यक प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उसे भोजन एवं फल उपलब्ध कराए गए, जिससे उसकी स्थिति में सुधार हुआ। इसके बाद शिकारपुर पुलिस द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए श्रद्धालु के साथियों से संपर्क स्थापित किया गया तथा श्रद्धालु एवं उसकी कांवड़ को सुरक्षित रूप से निकट स्थित कांवड़ शिविर तक पहुंचाया गया।

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जनपद में शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा आवश्यक स...
07/08/2026

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जनपद में शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा थाना स्याना क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का विस्तृत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थापित विभिन्न कांवड़ शिविरों, विश्राम स्थलों एवं मेडिकल कैंपों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर संचालकों, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर कांवड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

07/08/2026

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक थाना गुलावठी श्री धर्मेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा कस्बा गुलावठी में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गईं।
इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर यातायात संचालन का जायजा लिया गया तथा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई, जिससे कांवड़ियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा आमजन को भी यथासंभव सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत बुलन्दशहर पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में जाकर बालिकाओं/महिलाओ को महिला अपर...
07/08/2026

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत बुलन्दशहर पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में जाकर बालिकाओं/महिलाओ को महिला अपराधों से बचाव एवं हेल्पलाइन सेवाओं आदि के संबन्ध में जागरुक किया गया ।



#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन

थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा कांवड़ियों को आवश्यकतानुसार दवाईया वितरित की गयी तथा कांवड़ियों से निर्धारित कांवड़ ...
07/08/2026

थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा कांवड़ियों को आवश्यकतानुसार दवाईया वितरित की गयी तथा कांवड़ियों से निर्धारित कांवड़ मार्ग का पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन करने तथा यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियाँ बरतने की अपील की गई।


थाना गुलावठी पुलिस द्वारा शिव भक्तों/कांवड़ियों को प्रसादस्वरूप फल वितरित किए गए ।
07/08/2026

थाना गुलावठी पुलिस द्वारा शिव भक्तों/कांवड़ियों को प्रसादस्वरूप फल वितरित किए गए ।


➡️पुलिस ने किया चोरी की वारदातों का खुलासा।
07/08/2026

➡️पुलिस ने किया चोरी की वारदातों का खुलासा।


Address

Bulandshahr
203001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bulandshahr Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share