25/07/2022
भारत में गरीब लोग चाय पीते पिलाते हैं।अमीर लोग शराब पीते पिलाते हैं।समाज का भी यही पैमाना है। लोग चाय को हेय नजर से देखते हैं। शराब को बड़ी आवश्यकता और महत्व की वस्तु पर मानते हैं। इस नजर से भारत लगातार अमीरी की ओर बढ़ रहा है। भारत में अमीरों की संख्या दिन दुगनी रात चौगुनी गति से बढ़ रही है। इस अमीर वर्ग को रुपए के गिरने उठने ठहरने की कोई चिंता नहीं है। यह सभी चिंताओं से मुक्त है। और लगातार विकास को गति दे रहा है। इंडियन बूर्जस एसोसिएशन का हर सदस्य आज भारतीय अर्थव्यवस्था का संचालक बना हुआ है। अब हम लोग देसी पर ही नहीं टिके रहना चाहते। अब हम दुनिया भर के स्वादों को लेना चाहते हैं। ताकि हमारी अमीरी का मैसेज दुनिया तक जाए।
जय बूजर्स। जय इंडियन बूर्जस एसोसिएशन।