24/06/2026
शौर्य, स्थापत्य, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की अनुपम धरा, ऐतिहासिक नगरी 'बूंदी' के स्थापना दिवस पर सभी बूंदी वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बूंदी की स्थापत्य कला, रंग-बिरंगी लोक संस्कृति और समृद्ध परंपराएँ इस नगर को राजस्थान ही नहीं, पूरे देश की विशिष्ट धरोहर बनाती हैं।
प्रभु श्री रंगनाथ जी और माँ आशापुरा की कृपा से बूंदी निरंतर विकास, समृद्धि और सांस्कृतिक वैभव के नए आयाम स्थापित करती रहे, बूंदी के लोग सदा खुशहाल और स्वस्थ रहें, ऐसी कामना है।