20/08/2026
अजगर...
भारी भरकम अजगर का सफल रेस्क्यू।
बून्दी। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के बफर जोन की भोपतपुरा रेंज के खेराड़िया गांव के खेतों से बुधवार को वन विभाग ने एक अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। जानकारी के अनुसार अजगर आबादी के पास खेतों में आ गया था। सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो भारी भरकम अजगर को देखकर डर गए। ग्रामीणों की सूचना पर भोपतपुरा के रेंज अधिकारी जनक सिंह के निर्देशन में वन विभाग की टीम मोके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से करीब 12 फ़ीट लंबे अजगर को रेस्क्यू किया। बाद में अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया। इस दौरान अजगर को पकड़ने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू ऑपरेशन में नाका प्रभारी हरदयाल सिंह, लालाराम जाट, सुरेश मीणा, रेस्क्यू एक्सपर्ट बंसी लाल गुर्जर व गृह रक्षा दल के भगवान सिंह गुर्जर शामिल थे।