15/10/2019
टाइम लाइव न्यूज़ बुरहानपुर। शनवारा की गुजराती समाजवाड़ी। समय रात 10 बजे। परिसर में गुजराती गीत बज रहे है। इन गीतों पर गुजराती परिधानों में सजकर आए महिला, पुरुष गरबा खेल रहे है। एक साथ 600 प्रतिभागी डांडिया लहराते हुए थिरक रहे हैं। ये दृश्य देखने में गुजरात में होने वाले गरबों से कम नहीं हैं। ऐसा लग रहा है बुरहानपुर में गुजराती संस्कृति जीवंत हो गयी है। सोमवार से श्री सकलपंच वणिक समाज ट्रस्ट द्वारा मेगा गरबा रास 2019 का आयोजन कराया जा रहा है। 3 दिनी आयोजन का सोमवार को पहला दिन हुआ। समाजजन ने उत्साह से भाग लिया। अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विभिन्न राज्यो से समाजजन कार्यक्रम में शामिल हुए।