03/09/2026
सांदीपनि विद्यालय शाहपुर एवं बोरीबुजुर्ग अंतर्गत जिला मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सांदीपनि विद्यालयों के नवीन भवन, पुराने भवनों के उपयोग, परिवहन व्यवस्था, उपलब्ध फर्नीचर अन्य शालाओें को प्रदाय करने तथा सांदीपनि विद्यालयों में अन्य विद्यालयों के विलय संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही सांदीपनि विद्यालयों में बसों की संख्या बढ़ाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में चर्चा उपरांत उक्त प्रस्तावों के संबंध में जिला मॉनिटरिंग समिति से अनुमोदन प्राप्त किया गया। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सांदीपनि विद्यालयों का नियमित एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के नामांकन में वृद्धि के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा, पीएचई, महिला बाल विकास, परिवहन, कृषि, खाद्य, जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री रोहिणी पवार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #बुरहानपुर