Burhanpur Collectorate Office

Burhanpur Collectorate Office A State Government Office

26/09/2020
https://www.facebook.com/1957577594503102/posts/2293229610937897/
20/08/2019

https://www.facebook.com/1957577594503102/posts/2293229610937897/

जिला मुख्यालय रायसेन में सद्भावना दौड़ 20 अगस्त को

रायसेन, 19 अगस्त 2019 / सद्भावना दिवस के अवसर पर 20 अगस्त को जिला मुख्यालय रायसेन में सद्भावना दौड़ आयोजित की गई है। यह दौड़ प्रातः 07.30 बजे स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए खेल स्टेडियम में समाप्त होगी।

शासकीय कार्यालयों में दलाई जाएगी प्रतिज्ञा

सद्भावना दिवस 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भाव के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। साथ ही हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानियक माध्यमों से सुलझाने की भी प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। Collector Raisen

https://www.facebook.com/1957577594503102/posts/2289037564690435/
15/08/2019

https://www.facebook.com/1957577594503102/posts/2289037564690435/

"आजादी का यह पर्व भारतीय इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ है"
जिले के सभी निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

जिले के सभी निवासियों को raisen ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आजादी का यह पर्व भारतीय इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ है। जहां से स्वाधीन भारत के नए सूर्य का उदय हुआ है। आज के दिन हमें उन अमर शहीदों को नमन करना चाहिए जिन्होंने बलिदानों के महाकाव्य लिखे और कुर्बानियों की गाथाएं गढ़कर हमें आजाद होने का सौभाग्य दिया। हम सब उनके आजीवन ऋणी और कृतज्ञ रहेंगे।
Raisen ने आजादी के इस पावन अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमें राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण करने का अनुपम गौरव प्राप्त हुआ है। राष्ट्रध्वज का सम्मान और उसकी गरिमा को बनाए रखना हम सबकी न केवल महती जिम्मेदारी है, बल्कि यह हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के निर्वहन की प्रेरणा देता है। हम सभी राष्ट्र के प्रति सेवा समर्पण और देश भक्ति के साथ जिले के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लें। सभी शिक्षकों, अभिभावकों से यह अपील की है कि वह बच्चों को बताएं कि राष्ट्रध्वज हमारे शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है जो अनेक संघर्षो और बलिदानों के बाद हमे प्राप्त हुआ है। इसलिए आज का दिन हमारे लिए बड़े गर्व का दिन है। जिले के सभी निवासियों को एक बार पुनः स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

Address

Burhanpur
450331

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Burhanpur Collectorate Office posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share