09/08/2023
दिल में हमने ठान लिया है,
जीवन का मकसद जान लिया है,
मानवता को पहचान लिया है,
समाज सेवा ही धर्म ,हमने मान लिया है।
जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया पद्मजा सिंह भाभीजी की निर्देशन में मंडल समाज सेवा के क्षेत्र में मूर्धन्य भूमिका निभा रही है।आज 25.07.23 को इसी कड़ी में एक और कड़ी जुड़ गई।आदरणीया भाभीजी एवम उपाध्यक्ष आदरणीया सरिता पटेल भाभीजी, आदरणीय रश्मि बेहूरा भाभीजी और आदरणीया अंजली बापट भाभीजी ,और मंडल की सेक्रेटरी विनीता सिन्हा एवम ज्वाइंट सेक्रेटरी अलका मेहरा संबलपुर स्थित "फूलझरन आश्रम"गए।वहां अनाथ बच्चों को आश्रय दिया जाता है,उनकी परवरिश की जाती है।मंडल उनकी हर संभव सहायता करती रहती है। उन्हीं बच्चों को अध्यक्षा एवम उपाध्यक्ष के कर कमलों से स्कूल बैग्स और कॉपी और पेन दिए गए।
वहां पर रहने वाली बालिकाओं को अंडर गारमेंट्स भी वितरित किए गए।सलवार सूट और फ्रॉक भी दिए गए।
समीप में ही वृद्धा आश्रम भी है जहां हम सभी को जाना बहुत अच्छा लगता है।वृद्धाओं के साथ समय व्यतीत करना अच्छा लगता है।आज हमने उन्हें भी गाऊन , गमछा और बिस्कुट के पैकेट्स दिए। उनके चेहरे पर आई मुस्कुराहट देख कर बड़ा ही सुकून मिलता है🙏🏻