04/08/2026
आज कमल सेवा केन्द्र, बक्सर में आयोजित 'जन संवाद' कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं ऊर्जावान युवाओं से आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
आप सभी का विश्वास, स्नेह और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना, प्रत्येक जनसमस्या के समाधान के लिए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करना तथा बक्सर के समग्र विकास के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनसेवा ही हमारा संकल्प, जनविश्वास ही हमारी प्रेरणा।