दिव्यभारत ट्रस्ट

दिव्यभारत ट्रस्ट दिव्य भारत ट्रस्ट समाज कल्याण के लिए तत्पर 🙏🏻

09/09/2026

सभी शिक्षक रत्नो को बधाई और शुभकामनाएं

ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण के शिल्पियों का सम्मान — तृतीय ‘शिक्षक रत्न सम्मान समारोह’ दिव्य भारत ट्रस्ट द्वारा शिक...
06/09/2026

ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण के शिल्पियों का सम्मान — तृतीय ‘शिक्षक रत्न सम्मान समारोह’

दिव्य भारत ट्रस्ट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित एवं प्रेरणादायी शिक्षकों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज तृतीय शिक्षक रत्न सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन आचार्य नरेन्द्र विद्यालय, आदर्श नगर, बक्सर में किया गया।

इस अवसर पर शिक्षा के महत्व, शिक्षकों की भूमिका, बदलती शिक्षण पद्धति, नवाचार तथा समाज निर्माण में शिक्षकों के योगदान पर सार्थक चर्चा-परिचर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भगवान पाण्डेय जी ने की तथा संचालन ई० अरुण कुमार ओझा जी ने किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. एस. एन. चतुर्वेदी जी, डॉ. एस. एन. सिंह जी, श्री विष्णुदेव तिवारी जी, श्रीमती एकता त्रिवेदी जी, श्री अजय मिश्रा जी एवं श्री राघवेन्द्र मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

‘शिक्षक रत्न’ सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान, समर्पण, नवाचार एवं सामाजिक सरोकार के लिए—

डॉ. रास बिहारी शर्मा जी, श्रीमती एकता त्रिवेदी जी, श्री प्रमोद चौबे जी, श्री टी. के. पाल जी, श्री एहतेशाम अंसारी जी, सुश्री शाक्षी उपाध्याय जी, श्री बिपिन कुमार जी एवं श्री अखिलेश दुबे जी

को ‘शिक्षक रत्न’ सम्मान प्रदान कर उनके योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. एस. एन. सिंह जी ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य के निर्माणकर्ता होते हैं।

श्री विष्णुदेव तिवारी जी ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि संवेदनशील और जागरूक शिक्षक ही समाज को सही दिशा दे सकते हैं।

कार्यक्रम अध्यक्ष श्री भगवान पाण्डेय जी ने कहा कि “शिक्षक का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और भविष्य निर्माण का सम्मान है।” उन्होंने ऐसे आयोजनों को शिक्षकों के मनोबल और सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला बताया।

कार्यक्रम में महिला अधिकार इकाई (माई) की जिला अध्यक्षा श्रीमती मीरा सिंह जी, रविता सिंह जी, सुमन दुबे जी, चंदा चौरसिया जी, कुमकुम देवी जी, दीक्षा स्वार्निका जी, गोलू दुबे जी, समीर तिवारी जी, कृष्णा पाल जी, रितेश चंद्रवंशी जी, रुपेश चौरसिया जी सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी सम्मानित शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके ज्ञान, समर्पण और सृजनात्मक सोच से आने वाली पीढ़ियाँ निरंतर प्रेरित होती रहें—यही दिव्य भारत ट्रस्ट की शुभकामना है।

दिव्य भारत ट्रस्ट शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं समाज के सकारात्मक निर्माण के लिए अपने प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिक्षक का सम्मान — राष्ट्र का सम्मान।

#दिव्यभारतट्रस्ट #शिक्षकरत्न #शिक्षकरत्नसम्मानसमारोह #शिक्षकसम्मान #शिक्षा #शिक्षक #बक्सर #महिलाअधिकारइकाई #माई #शिक्षककासम्मान_राष्ट्रकासम्मान

जो शिक्षक पीढ़ियाँ गढ़ते हैं, उनका सम्मान हमारा कर्तव्य है। आइए, ऐसे समर्पित शिक्षकों को ‘शिक्षक रत्न’ के लिए नामांकित क...
26/08/2026

जो शिक्षक पीढ़ियाँ गढ़ते हैं, उनका सम्मान हमारा कर्तव्य है। आइए, ऐसे समर्पित शिक्षकों को ‘शिक्षक रत्न’ के लिए नामांकित करें।

@टॉप फ़ैन

स्वतंत्रता दिवस पर महिला सशक्तिकरण का संकल्प स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिव्यभारत ट्रस्ट की इकाई महिला अधिकार इकाई ...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस पर महिला सशक्तिकरण का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिव्यभारत ट्रस्ट की इकाई महिला अधिकार इकाई (माई) द्वारा वार्ड नं. 21 में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘बलात्कार मुक्त भारत’ के संकल्प के साथ हुई। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

श्रीमती अंजू सिंह, श्रीमती बिंदु यादव एवं सुश्री अनन्या उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

आइए संकल्प लें— हर बेटी सुरक्षित हो, हर महिला सम्मानित हो और भारत सशक्त बने।

महिला अधिकार इकाई (माई) | दिव्यभारत ट्रस्ट

#स्वतंत्रता_दिवस #महिला_सशक्तिकरण #महिला_सुरक्षा #बलात्कार_मुक्त_भारत #दिव्यभारत_ट्रस्ट

जहाँ सेवा ही धर्म हो, वहीं से दिव्य भारत के निर्माण की शुरुआत होती है।
02/07/2026

जहाँ सेवा ही धर्म हो, वहीं से दिव्य भारत के निर्माण की शुरुआत होती है।

12/06/2026
मकर संक्रांति के पावन एवं उल्लासमय अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।यह पर्व नई फसल के आगमन, परिश्रम की सफलत...
14/01/2026

मकर संक्रांति के पावन एवं उल्लासमय अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

यह पर्व नई फसल के आगमन, परिश्रम की सफलता और समृद्धि के उत्सव का प्रतीक है। मकर संक्रांति हमें आपसी प्रेम, करुणा, सौहार्द और सामाजिक एकता के सूत्र में बाँधने का संदेश देती है।
यह पर्व हमारे अन्नदाता किसानों के अथक परिश्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिनकी मेहनत से देश का हर घर समृद्ध होता है।

यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।

Address

LBT College Road
Buxar
802101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when दिव्यभारत ट्रस्ट posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category