19/05/2026
धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का तंबो चौक में भव्य स्वागत किया गया ...............................................................
हमारे आदिवासी यंगस्टर्स यूनिटी कोल्हान संगठन के सदस्य सह किकबॉक्सिंग कोच Aakash Hembram एवं बालकिशन देवगम Ho Hon का सम्मान पूरे उत्साह और गर्व के साथ किया गया।
कोच आकाश हेम्ब्रम और बालकिशन देवगम लगातार युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का काम कर रहे हैं। उनका संघर्ष, मेहनत और समर्पण आज रंग ला रहा है। सीमित संसाधनों के बीच भी जिस तरह से वे खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं, पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।
आज उन दोनों के मार्गदर्शन में कई युवा राज्य स्तर पर मेडल जीतकर चाईबासा, कोल्हान और आदिवासी समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।
धनबाद में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी उनके द्वारा प्रशिक्षित किए गए खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और 6 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर और 2 ब्रांज मेडल जीतकर जिला का नाम रोशन किया ।
सभी खिलाड़ियों का स्वागत हेतु विभिन्न संगठनों से लोग उपस्थित थे ।
आदिवासी युवा महासभा से ईपिल समड,ओयबोन हेंब्रम , शेर सिंह बिरुवा, आदिवासी उरांव समाज से पंकज खालखो , सुभाष कुजूर ,JMM युवा मोर्चा से सनातन पाट पिंगुवा , अनुज पूर्ति ,युवा कांग्रेस से दीनबंधु बोयपाई ,कोल्हान फिल्म और एल्बम संगठन से मधुसूदन बानरा, लाल दिग्गी ,युवा हो महासभा के पूर्व अध्यक्ष भूषण पाट पिंगुवा जी,केंद्रीय हो महासभा से यदुनाथ तियू जी एवं कोल्हान हेल्पिंग हैंड से विनीता पुरती जी
खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया एवं भविष्य मैं और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
साथ ही मौके पर संगठन के सदस्य राज कमल पाट पिंगुवा,अनिल बानरा , माधु बारी,पंकज पुरती , विशाल
अजय, गितेश , मनमोहन , मनजीत मोहन , घनश्याम इत्यादि मौजूद थे ।
x