23/12/2023
सभी भारतीय किसानों को "किसान दिवस" की ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई।
मैं किसान हूँ !
बंजर सी धरती से सोना उगाने का माद्दा रखता हूँ,
पर अपने हक़ की लड़ाई लड़ने से डरता हूँ.
ये सूखा, ये रेगिस्तान, सुखी हुई फसल को देखता हूँ,
न दीखता कोई रास्ता तभी आत्महत्या करता हूँ .
उड़ाते हैं मखौल मेरा ये सरकारी कामकाज ,
बन के रह गया हूँ राजनीती का मोहरा आज .
क्या उत्तर प्रदेश, क्या महाराष्ट्र ,
तमिलनाडु से लेकर सौराष्ट्र ,
मरते हुए अन्नदाता की कहानी बनता,
मै किसान हूँ।
जय हिन्द🇮🇳