06/01/2025
दिनांक 5 जनवरी 2025 को मुझे कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित कर शपथ दिलाई गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था पंजी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, संस्था के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर. के. बैरवा जी, सभी सदस्यों, पदाधिकारियों और समाजबंधुओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।
आपके समर्थन और विश्वास के लिए धन्यवाद। मैं यह सुनिश्चित करने का प्रयास करूंगा कि मैं समाज और संस्था के उत्थान के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और मेहनत से करूँ।
आप सभी का सहयोग मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है, और मैं आशा करता हूँ कि हम मिलकर अपने समाज की प्रगति के लिए कार्य करेंगे।
संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था पंजी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा श्री नरेन्द्र बंशीवाल जी संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह किया गया जिसमे मुख्य अतिथि श्री विक्रम बंशीवाल जी विधायक सिकराय राजस्थान एवं विधायक श्री दीन दयाल बैरवा (Dc बैरवा जी) दौसा राजस्थान व श्री ओम प्रकाश बैरवा Ias राजस्थान उपस्थित हुए जिसमे संस्था के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधा किशन बैरवा अतिरिक्त आयुक्त GST add. कमिशनर एवं पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नियक्ति की गई कार्यक्रम में उपस्थित श्री बनवारी लाल मुराड़ीया, ( राष्ट्रीय महामंत्री जी,) श्री रोशन लाल लकवाल अध्यक्ष (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ), श्री देवराज लकवाल जी दिल्ली , यशपाल कुंडारा जी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष),राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Dr.हेमलता बिलावल जी (उज्जैन), Er, कमल बैरवा जी (राष्ट्रीय कार्यालय सचिव Sbbvs) माधव लाल जी (राष्ट्रीय प्रचार मंत्री), कमल चन्द जी बालाहेडी (राष्ट्रीय प्रचार मंत्री), व् अन्य लोगों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ व् कार्यक्रम बहुत ही सफलता पूर्वक संपूर्ण हुआ