08/03/2022
*हिमाचल किसान सभा के मुख्य मुद्दे व मांगे*
🔴 भूमिहीन गरीब व सीमांत किसान को कम से कम 5 बीघा जमीन दी जाए।
🔴 किसानों के कब्जे वाली जमीन नियमित की जाए।
🔴 सभी फलों व फसलों के लिए फसल बीमा योजना लागू की जाए।
🔴 सभी कृषि व बागवानी फसलों के लिए लाभकारी मूल्य घोषित किए जाएं।
🔴 दूध का समर्थन मूल्य कम से कम ₹20 प्रति कि लोग घोषित किया जाए।
🔴 जंगली जानवरों व आवारा पशुओं से फसल की रक्षा की जाए।
🔴 सभी किसानों को सरकारी डिपो से सस्ता राशन दिया जाए।
🔴 जंगल में बर्तनदारी तथा टी.डी के अधिकार तुरंत बहाल किए जाएं नई टी.डी नीति को किसानों के हक में बनाए जाए।
🔴 पनबिजली परियोजनाओं तथा अन्य उद्योगों से विस्थापित किसानों के लिए रोजगार मुआवजा व उचित पुनर्वास नीति बनाई जाए । जिन किसानों की जमीन इन परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जाती है उन्हें इस परियोजना हुआ उद्योग में हिस्सेदार बनाया जाए।
🔴 किसानों को सिंचाई सुविधाएं दी जाएं तथा कुल्हों का उचित रखरखाव किया जाए।
🔴 ग्रामीण क्षेत्रों में पीने का पानी बिजली स्वास्थ्य सुविधाएं सड़कों स्कूल पशु औषधालय आदि सुविधाएं दी जाएं तथा इसमें नियमित कर्मचारियों की भर्ती की जाए।
🔴 किसानों को 4%। ब्याज दर पर बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाया जाए।
🔴 सूखा बाढ़ व ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान को आपदा राहत के तहत लाया जाए तथा इसके लिए अलग से राहत कोष का गठन किया जाए।
🔴 कृषि व बागवानी औजारों, खादों, पैकिंग सामग्री इत्यादि पर अनुदान जारी रखा जाए तथा इसे बढ़ाया जाए।
🔴 महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना को सही रूप से लागू करो।
🔴 भूमिहीन किसानों को घर बनाने के लिए 2 बिस्वा जमीन तुरंत दी जाए।
🔴 खाने की वस्तुओं की सट्टे बाजारी व वायदा कारोबार को बंद किया जाए।
🔘 बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ।
🔴 वीज बिल 2010 में किसानों के हक में संशोधन करो।
*निवेदक : हिमाचल किसान सभा*
इकाई चुराह