05/07/2026
एक नई सोच... एक नया संकल्प... एक बेहतर पंचायत की ओर। 💚
कल (04/07/2026) आयोजित स्मार्ट विलेज यूथ क्लब की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभी पंचायतवासियों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने यह विश्वास और मजबूत किया कि क्लब की विचारधारा लोगों के दिलों पे छाप बना रही है
बैठक में संस्थापक सदस्य डॉ. शिवराज ने क्लब की स्थापना के पीछे की सोच, पिछले एक वर्ष के कार्य, उपलब्धियां एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मार्ट विलेज यूथ क्लब कोई संगठन मात्र नहीं, बल्कि एक सकारात्मक विचारधारा है, जिसका उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर समाज और पंचायत के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करना है।
बैठक में प्रत्येक वार्ड से 5 समर्पित स्वयंसेवकों को जोड़ने का आह्वान किया गया, ताकि हर वार्ड में विकास कार्यों की जिम्मेदारी तय हो सके। सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को सक्रिय करने, बच्चों की शिक्षा, युवाओं को नशे से दूर रखने, खेलों को बढ़ावा देने तथा रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
क्लब के सलाहकार परसराम जी ने सभी से समाजहित में आगे आने की अपील की,
उन्होंने कहा कि जब कोई समाज के लिए अच्छा काम करने लगता है तो कुछ तत्व हौंसला गिराने की कोशिश करते हैं ,ऐसे तत्वों से दूर रहने के लिए भी लोगों से अपील की ताकि जो लक्ष्य ले के चले हैं उसे पूरा किया जा सके।
ग्राम प्रधान श्री सोनू कुमार जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए इस अभियान की सराहना की और भविष्य में सहयोग का भरोसा दिलाया।
क्लब प्रधान ने सभी क्लब सदस्यों का ,पंचायतवासियों का हृदय से अभिनन्दन किया ओर सत्र में जुड़ने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया ।
क्लब के सदस्य सूरज राणा जी, अमित संख्यानं जी, योग राज जी, अनिल कुमार जी , पूर्व सदस्य अजय संख्यानं जी ,उप प्रधान अशीष उर्फ शिशु जी , ओर इनके साथ 20 से ज्यादा ,पंचायत के सदस्य मुख्य तौर से उपस्थित रहे।
आइए, हम सब मिलकर अपनी पंचायत को एक आदर्श, शिक्षित, नशामुक्त, डिजिटल और आत्मनिर्भर पंचायत बनाने के इस अभियान का हिस्सा बनें।
"बदलाव किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि जागरूक समाज से आता है।" 🇮🇳
गरोला पंचायत का कोई भी सदस्य अगर क्लब से जुड़ना चाहता हो तो वो दिए गए नंबर पे संपर्क कर सकता है ।या क्लब के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकता है।
डॉ शिव राज 9915536742