Aspirational Block Programme, Block Pangi

Aspirational Block Programme, Block Pangi Transforming aspirations into outcomes.

Aspirational Block Programme – Block Pangi
District Chamba, Himachal Pradesh
Working towards inclusive development through health, nutrition, education, agriculture & basic infrastructure.

News cutting
06/02/2026

News cutting

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत पांगी विकासखंड में संपूर्णता अभियान का शुभारंभपांगी, 04.02.2026आकांक्षी विकासखंड ...
04/02/2026

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत पांगी विकासखंड में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ

पांगी, 04.02.2026

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत “संपूर्णता अभियान 2.0” का शुभारंभ 04 फरवरी 2025 को राजकीय पुस्तकालय, किलाड़, विकासखंड पांगी में किया गया। इस अवसर पर श्री अमनदीप सिंह (हि०प्र०से), रेज़िडेंट कमिश्नर एवं उप-मण्डल अधिकारी (ना०), पांगी, श्री योगेश कुमार (हि०प्र०से), सहायक आयुक्त (विकास)-एवं-खंड विकास अधिकारी, पांगी तथा श्री रोहित प्रधान, ए०आर०ओ०, पांगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ आकांक्षी विकासखंड फेलो द्वारा अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी प्रस्तुत करने के उपरांत औपचारिक उद्घाटन के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक शपथ भी ली गई।

यह अभियान 28 जनवरी से 15 अप्रैल 2026 तक देशभर में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य चयनित प्रमुख संकेतकों की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में आईसीडीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत आईसीडीएस पर्यवेक्षकों के लिए पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन पर एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, ताकि सेवाओं की प्रभावी आपूर्ति एवं निगरानी को सुदृढ़ किया जा सके।

अपने संबोधन में रेज़िडेंट कमिश्नर, पांगी ने कार्य निष्पादन के साथ-साथ परिणामोन्मुखी एवं ज्ञानात्मक उपलब्धियों पर विशेष बल देते हुए सभी विभागों को आगामी दो माह के भीतर लक्ष्यों की पूर्ण संतृप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपूर्णता अभियान को विकासखंड पांगी के प्रत्येक क्लस्टर में प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन खंड विकास अधिकारी, पांगी द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।

🌟 संपूर्णता अभियान 2.0 | Aspirational Block Programme 🌟आकांक्षी विकास खंड पांगी के अंतर्गत नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा ...
03/02/2026

🌟 संपूर्णता अभियान 2.0 | Aspirational Block Programme 🌟

आकांक्षी विकास खंड पांगी के अंतर्गत नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित
“संपूर्णता अभियान 2.0 (Launch Event – 2026)” का शुभारंभ 📢

इस अभियान का उद्देश्य चयनित प्रमुख संकेतकों में संतृप्ति (Saturation) प्राप्त कर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।

📅 दिनांक: 04 फरवरी 2026
⏰ समय: 11:30 बजे प्रातः
📍 स्थान: राजकीय पुस्तकालय, किलाड़ (पांगी)

✨ सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा।
आइए, मिलकर पांगी को संपूर्णता की ओर ले चलें।







Address

Block Pangi District Chamba
Chamba
176323

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aspirational Block Programme, Block Pangi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share