26/07/2026
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं इंटक (INTUC) के वरिष्ठ श्रमिक नेता स्वर्गीय श्री हीरा सिंह बिष्ट जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं स्तब्ध कर देने वाला है।
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा समाज के कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका सादा जीवन, संघर्षशील व्यक्तित्व एवं जनहित के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं उनके असंख्य शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।