03/08/2026
🕉️ हर हर महादेव 🕉️
गढ़भूमि सेवा मिशन परिवार की ओर से नर्वदेश्वर महादेव शिव मंदिर, बगड़ीगाड़ में आयोजित पावन भंडारे को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी शिवभक्तो, ग्रामवासियों, दानदाताओं एवं स्वयंसेवकों का हृदय से आभार एवं साधुवाद।
आप सभी के सेवा भाव, सहयोग, समर्पण और अथक परिश्रम से यह धार्मिक आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान नर्वदेश्वर महादेव आप सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें तथा आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगल का आशीर्वाद प्रदान करें।
🙏 आप सभी का पुनः हार्दिक धन्यवाद। 🙏
"सेवा ही संकल्प – सहयोग से विकास"
गढ़भूमि सेवा मिशन परिवार
जनसेवा • धर्मसेवा • ग्राम विकास