Nagar Palika Parishad Champawat

Nagar Palika Parishad Champawat municiple corporation

चम्पावत में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एमयूवाई चौपाल का आयोजनआज विकास भवन चम्पावत में मुख्यमंत्री उद्यमशाला ...
21/08/2026

चम्पावत में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एमयूवाई चौपाल का आयोजन
आज विकास भवन चम्पावत में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एमयूवाई चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद चम्पावत की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय जी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के युवाओं एवं स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार, उद्यमिता तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं विभिन्न अवसरों से अवगत कराना रहा।
इस अवसर पर देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चौपाल में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रतिभाग किया, जिसका चम्पावत सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सजीव प्रसारण किया गया। चम्पावत में उपस्थित युवाओं, उद्यमियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादायी संबोधन एवं संवाद को लाइव देखा और सुना।
कार्यक्रम के दौरान आईईसी वैन को नगर पालिका परिषद चम्पावत की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह आईईसी वैन जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर युवाओं एवं स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी उपलब्ध कराएगी तथा उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने का कार्य करेगी।

श्री गौरव पांडे जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🎂💐ईश्वर से कामना है कि आपका जीवन सदैव सुख, समृद्धि, ...
20/08/2026

श्री गौरव पांडे जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🎂💐

ईश्वर से कामना है कि आपका जीवन सदैव सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता से परिपूर्ण रहे।

जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ ! 💐🎉

जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत आज ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन ...
20/08/2026

जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत आज ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया।

नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा नागनाथ वार्ड में घर-घर हरा एवं नीला कूड़ादान वितरणनगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा माननीय...
19/08/2026

नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा नागनाथ वार्ड में घर-घर हरा एवं नीला कूड़ादान वितरण

नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा माननीय अध्यक्ष महोदया श्रीमती प्रेमा पांडे जी के निर्देशन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुपालन एवं नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से घर-घर कूड़ादान वितरण अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को नागनाथ वार्ड में नगर पालिका परिषद की ओर से नगरवासियों को हरा एवं नीला कूड़ादान वितरित किया गया। अभियान का उद्देश्य घरों से निकलने वाले कूड़े का स्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्रित करना तथा उसका वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदया श्रीमती प्रेमा पांडे जी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर से निकलने वाले कूड़े को निर्धारित कूड़ादानों में अलग-अलग रखें। हरा कूड़ादान गीले/जैविक कूड़े तथा नीला कूड़ादान सूखे/अजैविक कूड़े के लिए प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि कूड़े का स्रोत पर ही पृथक्कीकरण स्वच्छ एवं सुंदर चम्पावत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अध्यक्ष महोदया ने नागरिकों से यह भी अपील की कि कूड़ा केवल घर-घर कूड़ा एकत्रित करने वाले स्वच्छता कार्मिकों अथवा नगर पालिका के कूड़ा वाहन को ही दें तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें। साथ ही नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रत्येक माह स्वच्छता कर का नियमित भुगतान करने का भी आग्रह किया।

नगर पालिका परिषद चम्पावत ने नागनाथ वार्ड सहित समस्त नगरवासियों से अपील की कि वे कूड़े के स्रोत पर ही पृथक्कीकरण एवं उचित निस्तारण में नगर पालिका का सहयोग करें और स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल चम्पावत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

माननीय मुख्यमंत्री की विधानसभा आदर्श चम्पावत को मिली एक नई सौग़ात CCMS स्ट्रीट लाइट परियोजनाचम्पावत। चम्पावत नगर को स्वच...
18/08/2026

माननीय मुख्यमंत्री की विधानसभा आदर्श चम्पावत को मिली एक नई सौग़ात CCMS स्ट्रीट लाइट परियोजना
चम्पावत। चम्पावत नगर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए ₹262 लाख की परियोजना को शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
नगर पालिका परिषद चम्पावत की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे जी के निरंतर प्रयासों से स्वीकृत इस परियोजना के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में Centralized Control and Monitoring System (CCMS) आधारित आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। इस आधुनिक व्यवस्था के माध्यम से स्ट्रीट लाइटों का केंद्रीकृत नियंत्रण एवं निगरानी की जा सकेगी, जिससे प्रकाश व्यवस्था के संचालन, नियंत्रण एवं रखरखाव में अधिक प्रभावशीलता एवं पारदर्शिता आएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे जी ने परियोजना की स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं माननीय शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि चम्पावत को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं आधुनिक नगर बनाना नगर पालिका की प्राथमिकता है। सीसीएमएस आधारित एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना इसी संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार के सहयोग एवं मार्गदर्शन से नगर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत सुविधाओं के आधुनिकीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा छतार वार्ड में घर-घर हरा एवं नीला कूड़ादान वितरणनगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा माननीय अ...
17/08/2026

नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा छतार वार्ड में घर-घर हरा एवं नीला कूड़ादान वितरण
नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा माननीय अध्यक्ष महोदया श्रीमती प्रेमा पांडे जी के निर्देशन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुपालन एवं नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से घर-घर कूड़ादान वितरण अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को छतार वार्ड में नगर पालिका परिषद की ओर से नगरवासियों को हरा एवं नीला कूड़ादान वितरित किया गया। अभियान का उद्देश्य घरों से निकलने वाले कूड़े का स्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्रित करना तथा उसका वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदया श्रीमती प्रेमा पांडे जी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर से निकलने वाले कूड़े को निर्धारित कूड़ादानों में अलग-अलग रखें। हरा कूड़ादान गीले/जैविक कूड़े तथा नीला कूड़ादान सूखे/अजैविक कूड़े के लिए प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि कूड़े का स्रोत पर ही पृथक्कीकरण स्वच्छ एवं सुंदर चम्पावत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अध्यक्ष महोदया ने नागरिकों से यह भी अपील की कि कूड़ा केवल घर-घर कूड़ा एकत्रित करने वाले स्वच्छता कार्मिकों अथवा नगर पालिका के कूड़ा वाहन को ही दें तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें। साथ ही नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रत्येक माह स्वच्छता कर का नियमित भुगतान करने का भी आग्रह किया।

नगर पालिका परिषद चम्पावत में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसचम्पावत। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन ...
15/08/2026

नगर पालिका परिषद चम्पावत में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
चम्पावत। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज नगर पालिका परिषद चम्पावत में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय जी ने सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि आजादी के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के सशक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करने में नगर निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका है। नगर पालिका परिषद चम्पावत नगर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छता एवं नगर के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रहित, स्वच्छता, विकास और सामाजिक एकता के लिए मिलजुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में वार्ड संख्या 1 की सभासद श्रीमती प्रेमा चिलकोटी जी, वार्ड संख्या 2 की सभासद श्रीमती मणिप्रभा तिवारी जी, वार्ड संख्या 3 के सभासद श्री दिनेश चंद्र बारदोला जी, वार्ड संख्या 4 के सभासद श्री गौरव कलोनी जी, वार्ड संख्या 5 के सभासद श्री रोहित बिष्ट जी, वार्ड संख्या 6 की सभासद श्रीमती गीता अधिकारी जी, वार्ड संख्या 7 की सभासद श्रीमती बबिता प्रहरी जी तथा वार्ड संख्या 9 के सभासद श्री नंदन तड़ागी जी नामित सभासद श्री गौरव पांडे जी, श्री प्रकाश नाथ जी, श्री जगदीश पनेरू जी एवं श्रीमती पुष्पा ओझा जी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सूरज प्रहरी जी एवं श्री सनी वर्मा जी तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री भरत त्रिपाठी जी, अवर अभियंता श्री आशीष धीमान जी, सिटी मिशन मैनेजर श्री महेश चौहान जी सहित नगर पालिका परिषद के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

15/08/2026
अखंड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में आज चम्पावत बाजार में अखंड भारत का भव्य चित्र बनाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका प...
14/08/2026

अखंड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में आज चम्पावत बाजार में अखंड भारत का भव्य चित्र बनाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद चम्पावत की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय जी ने सहभागिता करते हुए भारत माता का विधिवत पूजन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अखंड भारत की संकल्पना एवं राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से देश की सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय जी ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Address

Champawat

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Palika Parishad Champawat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nagar Palika Parishad Champawat:

Shortcuts

Share