MLA Champawat

MLA Champawat आप सभी को सादर नमस्कार 🙏
आदर्श चम्पावत
सशक्त चम्पावत
बढ़ते कदम.......

https://www.facebook.com/share/p/1EQnE419Xq/
18/06/2026

https://www.facebook.com/share/p/1EQnE419Xq/

अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन।

आपकी शौर्य गाथा सदैव देशवासियों के हृदय में राष्ट्र प्रेम की ज्योति प्रज्ज्वलित करती रहेगी।

https://www.facebook.com/share/p/1EB8QK73DH/
18/06/2026

https://www.facebook.com/share/p/1EB8QK73DH/

मानवता, त्याग, सेवा एवं धर्म की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर कोटिशः नमन।

आपका बलिदान, अटूट आस्था और मानवता के प्रति समर्पण हमें सदैव सत्य, सेवा, साहस एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन का संकल्प — “कैंप कार्यालय आपके द्वार”मेरे निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर-चंपा...
17/06/2026

जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन का संकल्प — “कैंप कार्यालय आपके द्वार”

मेरे निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर-चंपावत द्वारा संचालित “कैंप कार्यालय आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंवाद स्थापित किया जा रहा है।

इसी क्रम में नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल जी ने सुखीढांग क्षेत्र के ग्राम सभा जौल के तिमला तोक पहुंचकर मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को सुना।

वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें सम्मानित किया गया। ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर लेकर उनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

“आदर्श चंपावत” की परिकल्पना को साकार करने के लिए हमारी सरकार निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है। श्यामलाताल झील में “13 जिले-13 डेस्टिनेशन” योजना के अंतर्गत लगभग ₹4.90 करोड़ की लागत से लेक फ्रंट डेवलपमेंट कार्य प्रगति पर है। वहीं सुखीढांग क्षेत्र में लगभग ₹6.38 करोड़ की लागत से सड़कों के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

हमारा संकल्प है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और जनभागीदारी के साथ चंपावत को एक आदर्श जनपद के रूप में विकसित किया जाए।

आपका विश्वास और सहयोग ही हमारी प्रेरणा है।




https://www.facebook.com/share/p/17xfFYKYcn/
17/06/2026

https://www.facebook.com/share/p/17xfFYKYcn/

आपके एक वोट की ताकत का परिणाम है कि आज प्रदेश के 61 लाख से अधिक नागरिकों को अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी परिवार का उपचार न रुके। यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान करने का संकल्प है।

मानसून-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग और सतर्कजनता की सुरक्षा एवं जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते...
17/06/2026

मानसून-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग और सतर्क

जनता की सुरक्षा एवं जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, टनकपुर में मेरे प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार जी की अध्यक्षता एवं उपजिलाधिकारी टनकपुर श्री प्रमोद कुमार जी की उपस्थिति में आगामी मानसून-2026 के दृष्टिगत संभावित आपदाओं एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित विभागों द्वारा मानसून अवधि के लिए की गई तैयारियों एवं कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जल निकासी व्यवस्था सुचारु रखी जाए, संवेदनशील एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण की जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें।

सभी विभागों को आवश्यक संसाधन, मशीनरी एवं मानवबल की उपलब्धता सुनिश्चित रखते हुए मानसून अवधि में निरंतर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेशवासियों की सुरक्षा, जनसुविधाओं का निर्बाध संचालन एवं आपदा प्रबंधन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उत्तराखंड में सुरक्षित और प्रभावी मानसून व्यवस्था के लिए शासन-प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

चंपावत जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारी और 'मनोज ट्रेडर्स' के स्वामी श्री मनोज कलखुड़िया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हु...
17/06/2026

चंपावत जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारी और 'मनोज ट्रेडर्स' के स्वामी श्री मनोज कलखुड़िया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक श्रद्धेय बालासाहब देवरस जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक...
17/06/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक श्रद्धेय बालासाहब देवरस जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।

राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार के लिए आपका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व और अथक तपस्या ने संघ को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। आपके विचार और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पद्म भूषण से अलंकृत आदरणीय श्री Bhagat Singh Koshyari जी को जन...
17/06/2026

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पद्म भूषण से अलंकृत आदरणीय श्री Bhagat Singh Koshyari जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बाबा केदार से आपके सुदीर्घ, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

Address

माननीय मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत, 83MV+FVV, Kanalgaon
Champawat
262523

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MLA Champawat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to MLA Champawat:

Share