01/09/2026
जनपद चम्पावत में लगातार बारिश को देखते हुए अलर्ट
जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव एवं नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
🚨 चम्पावत पुलिस की आमजन से अपील—
🔹 अनावश्यक यात्रा से बचें एवं मौसम/मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
🔹 नदी, नालों एवं बरसाती गदेरों के पास न जाएं।
🔹 भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रुकने या वाहन खड़ा करने से बचें।
🔹 बारिश के दौरान वाहन धीमी गति एवं सावधानीपूर्वक चलाएं।
🔹 बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
🔹 बिजली के खंभों/टूटे तारों से दूरी बनाए रखें।
🔹 किसी भी आपात स्थिति में 112 पर तत्काल सूचना दें।
📢 सतर्क रहें—सुरक्षित रहें।
आपकी सावधानी ही आपके परिवार की सुरक्षा है।
🚔 चम्पावत पुलिस — आपके साथ, हर परिस्थिति में।