District Administration Champawat

District Administration Champawat This is an online forum created and maintained by the office of DM Champawat.

DIstrict Magistrate along with all District Level Departmental Officers can be contacted in person every Monday at the Collectorate Meeting Hall.

चम्पावत, 05 अगस्त 2026 (सू.वि.)मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा हो रही साकार, बनबसा में 37.82 लाख रुपये की...
05/08/2026

चम्पावत, 05 अगस्त 2026 (सू.वि.)

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा हो रही साकार, बनबसा में 37.82 लाख रुपये की लागत से बन रहा सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी, लगभग 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण

#माननीय_मुख्यमंत्री_श्री_पुष्कर_सिंह_धामी की घोषणा के क्रम में जनपद चम्पावत के #बनबसा में 37.82 लाख रुपये की लागत से #निर्माणाधीन_सैनिक_स्मारक का कार्य अंतिम चरण में है। #जिलाधिकारी_श्री_मनीष_कुमार के निर्देशों के क्रम में निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में बुधवार को #जिला_सैनिक_कल्याण_अधिकारी_कर्नल_उमेद_सिंह ( #सेवानिवृत्त) ने ओ. कैप्टन भानी चन्द (सेवानिवृत्त) एवं नगर पंचायत बनबसा के जूनियर इंजीनियर श्री प्रकाश चंद के साथ निर्माणाधीन सैनिक स्मारक का #स्थलीय_निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सैनिक स्मारक का लगभग 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब केवल जनपद चम्पावत के वीर शहीदों के नाम स्मारक पर उत्कीर्ण किए जाने का कार्य शेष है। इसके लिए जनपद के 62 शहीदों की प्रमाणित सूची कार्यदायी संस्था नगर पंचायत परिषद बनबसा के अधिशासी अधिकारी को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा शीघ्र ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा ।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि सैनिक स्मारक का निर्माण अत्यंत उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ किया गया है तथा यह उनकी परिकल्पना एवं अपेक्षाओं के अनुरूप आकार ले चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्मारक पूर्ण होने के बाद यह जनपद चम्पावत के वीर शहीदों के अदम्य साहस, बलिदान और #राष्ट्रसेवा की गौरवशाली गाथा का प्रतीक बनेगा।

उन्होंने कहा कि यह सैनिक स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की श्रद्धांजलि है। यह आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता की प्रेरणा देगा तथा जनपदवासियों के लिए गर्व का केंद्र बनेगा।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शेष कार्यों को निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि शीघ्र ही सैनिक स्मारक जनसामान्य को समर्पित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद के वीर शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है, जो उनकी अमर गाथाओं को सदैव जीवंत रखेगी।

चंपावत 05 अगस्त 2026, सूवि।ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में चम्पावत में बड़ी पहल: बालेश्वर कृषक उत्पादक स...
05/08/2026

चंपावत 05 अगस्त 2026, सूवि।

ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में चम्पावत में बड़ी पहल: बालेश्वर कृषक उत्पादक संघ की प्रथम वार्षिक आम सभा संपन्न, पुष्पा जोशी बनीं अध्यक्ष

प्रदेश के #माननीय_मुख्यमंत्री_श्री_पुष्कर_सिंह_धामी द्वारा राज्य में #महिला_सशक्तीकरण और #ग्रामीण_विकास को दी जा रही प्राथमिकताओं के क्रम में चम्पावत जिले में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के दृष्टिगत #ग्रामोत्थान_परियोजना ( #रीप) एवं #राष्ट्रीय_ग्रामीण_आजीविका_मिशन के मार्गदर्शन में बालेश्वर कृषक उत्पादक संघ ( #एफपीओ) की प्रथम वार्षिक आम सभा ( #एजीएम) का सफल आयोजन विकासखंड सभागार चम्पावत में संपन्न हुआ।

#मुख्य_विकास_अधिकारी_डॉ_जी_एस_खाती की उपस्थिति में आयोजित इस सभा में नए संचालक मंडल का पारदर्शी प्रक्रिया से गठन किया गया, जिसके तहत पुष्पा जोशी को सर्वसम्मति से बालेश्वर कृषक उत्पादक संघ का नया अध्यक्ष चुना गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने कहा कि ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में सामाजिक और आर्थिक जागरूकता का तेजी से प्रसार हुआ है। वर्तमान में महिलाएं स्वरोजगार, उद्यमिता तथा सामुदायिक विकास कार्यों में अग्रणि भूमिका निभा रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व मजबूती मिल रही है।

वार्षिक आम सभा के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष रेखा गहतोड़ी ने संघ की वार्षिक प्रगति और वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि सचिव प्रिया पंत ने ऑडिट, टर्नओवर और लाभांश वितरण से संबंधित विस्तृत लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा।
इसके पश्चात लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सर्वसम्मति से 9 सदस्यीय संचालक मंडल का गठन किया गया, जिसमें पुष्पा जोशी को अध्यक्ष, मंजु ओली को उपाध्यक्ष, लक्ष्मी देवी को सचिव तथा इंद्रा कुल्याल को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।

संघ के कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से तीन सदस्यीय मध्यस्थता एवं लेखा उपसमिति का भी पृथक रूप से गठन किया गया।

जिला परियोजना प्रबंधक ममराज सिंह चौहान ने व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी लाकर संस्था को आर्थिक रूप से और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा भविष्य में शेयरधारकों को आकर्षक लाभांश उपलब्ध कराने की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।

बालेश्वर कृषक उत्पादक संघ के सीईओ प्रकाश पाठक ने #स्वायत्त_सहकारिता_अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आम सभा की पूरी प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

इस दौरान सहायक प्रबंधक सचिन चंखवान ने नवगठित पदाधिकारियों को उनके पदीय दायित्वों और कर्तव्यों की निष्ठापूर्वक निर्वहन हेतु शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती द्वारा बालेश्वर एफपीओ से जुड़ी 20 प्राथमिक सहकारिताओं के अध्यक्षों को शेयर धन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

इस आयोजन में ग्रामोत्थान परियोजना के अधिकारियों, ब्लॉक मिशन प्रबंधकों, बैंक प्रतिनिधियों, उद्यमिता विकास टीम, संघ कर्मचारियों तथा प्राथमिक सहकारिताओं के अध्यक्षों सहित कुल 82 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

05/08/2026

📢 यदि आपको नोटिस प्राप्त हुआ है, तो समय पर अपने BLO को आवश्यक दस्तावेज़ अवश्य प्रस्तुत करें।

✔️ 11 निर्धारित दस्तावेज़ों में से कोई भी प्रस्तुत करें।
✔️ सत्यापन के लिए अपना आधार कार्ड साथ ले जाना न भूलें।



चम्पावत, 05 अगस्त 2026 (सू.वि.)मुख्यमंत्री की घोषणा से त्यौन्दर बाबा मंदिर, फोर्ती का होगा कायाकल्प20 लाख रुपये से होगा ...
05/08/2026

चम्पावत, 05 अगस्त 2026 (सू.वि.)

मुख्यमंत्री की घोषणा से त्यौन्दर बाबा मंदिर, फोर्ती का होगा कायाकल्प

20 लाख रुपये से होगा सौंदर्यीकरण, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

जनपद चम्पावत के #विधानसभा_क्षेत्र_लोहाघाट अंतर्गत स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र #त्यौन्दर_बाबा_मंदिर_फोर्ती के #सौंदर्यीकरण के लिए #माननीय_मुख्यमंत्री_श्री_पुष्कर_सिंह_धामी ने 20.00 लाख रुपये की घोषणा को #स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण घोषणा से मंदिर परिसर का समुचित विकास होने के साथ क्षेत्र में #धार्मिक_पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में पर्यटन विभाग को आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई करते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के तहत सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।

प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत मंदिर परिसर को अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके साथ ही मंदिर परिसर का सौंदर्य बढ़ने से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से स्थानीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने से स्थानीय व्यापार, स्वरोजगार तथा पर्यटन आधारित आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

#जिलाधिकारी_श्री_मनीष_कुमार ने बताया कि शासन स्तर से आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्राप्त होते ही निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा त्यौन्दर बाबा मंदिर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख स्थलों में और अधिक आकर्षक रूप में विकसित होगा।

चंपावत 05 अगस्त 2026, सूवि।दूरस्थ गांवों तक पहुंची पशु चिकित्सा सेवाएं: सचल पशु चिकित्सालय ने लगाया विशेष शिविर, 48 पशुओ...
05/08/2026

चंपावत 05 अगस्त 2026, सूवि।

दूरस्थ गांवों तक पहुंची पशु चिकित्सा सेवाएं: सचल पशु चिकित्सालय ने लगाया विशेष शिविर, 48 पशुओं का उपचार

#जिलाधिकारी_श्री_मनीष_कुमार के निर्देशों के क्रम में जिला खनन न्यास के अंतर्गत चंपावत ब्लॉक के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में #पशुधन_स्वास्थ्य_सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल की गई है। इसके तहत ब्लॉक के #दूरस्थ_गांव_दुधौरी, #हियूला और #अमाड़ा गैर में #राजकीय_सचल_पशु_चिकित्सालय द्वारा एक विशेष #पशु_चिकित्सा एवं #उपचार_शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिससे ग्रामीण पशुपालकों को उनके घर के समीप ही बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि शिविर में दूरदराज के पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर पहुंचे, जहां कुल 22 पशुपालकों के 48 पशुओं का मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका त्वरित उपचार किया गया।
इसके साथ ही पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

पशुपालकों को उनके द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में सचल पशु चिकित्सा दल के पशु चिकित्सा अधिकारी, सचल पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी तथा वाहन चालक मुख्य रूप से उपस्थित रहे और अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

चंपावत 05 अगस्त 2026, सूवि।मानकों पर परखी गई केंद्रीय भंडार की दवाएं: औषधि निरीक्षक ने किया निरीक्षणचंपावत स्थित केंद्री...
05/08/2026

चंपावत 05 अगस्त 2026, सूवि।

मानकों पर परखी गई केंद्रीय भंडार की दवाएं: औषधि निरीक्षक ने किया निरीक्षण

चंपावत स्थित केंद्रीय औषधि भंडार का औषधि निरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता जांच हेतु 8 नमूने प्रयोगशाला भेजे

ुक्त_औषधि_नियंत्रक_खाद्य_संरक्षा एवं #औषधि_प्रशासन_उत्तराखंड तथा #जिलाधिकारी_श्री_मनीष_कुमार के निर्देशों के क्रम में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक औषधियां उपलब्ध कराने और #औषधि_एवं_सौंदर्य_प्रसाधन_अधिनियम_1940 व नियमावली 1945 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से एक विशेष #निरीक्षण_अभियान चलाया गया।

इसी कड़ी में औषधि निरीक्षक चंपावत हर्षिता द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित #केंद्रीय_औषधि_भंडार का गहन #निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान औषधि भंडार में दवाओं के उचित तापमान पर रखरखाव, ई-औषधि सॉफ्टवेयर के संचालन तथा औषधियों के क्रय बिलों की सूक्ष्मता से जांच की गई।

इसके अतिरिक्त मनःप्रभावी (साइकोट्रॉपिक) औषधियों के पृथक भंडारण और उनके रिकॉर्ड के साथ-साथ तापमान एवं आर्द्रता नियंत्रण प्रणाली की कार्यशीलता का भी अवलोकन किया गया, जिससे तापमान-संवेदनशील दवाओं की प्रभावशीलता एवं गुणवत्ता सुरक्षित रहे। साथ ही एक्सपायर हो चुकी दवाओं के सही निस्तारण और उन्हें मुख्य स्टॉक से अलग रखने के कड़े निर्देश जारी किए गए। जांच में पाया गया कि अधिकांश दवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित ढंग से संग्रहित की गई हैं और उनके वितरण का रिकॉर्ड भी सुव्यवस्थित है।

गुणवत्ता परीक्षण को और अधिक पुख्ता करने के लिए मौके से 08 औषधियों के नमूने संग्रहित कर राजकीय विश्लेषण शाला भेजे जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उपस्थित स्टोर प्रभारी अधिकारी को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी औषधि पर संदेह होने पर तुरंत औषधि नियंत्रण विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि दवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

इस दौरान मुख्य फार्मेसी अधिकारी मनोज कुमार टम्टा, फार्मेसी अधिकारी प्रेम टम्टा तथा सहायक खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन दिनेश फर्त्याल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

05/08/2026

चम्पावत, 05 अगस्त 2026 (सूवि)।

#टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें, समय पर जांच कराएं : डॉ. विराज राठी,

#भारत_सरकार के #टीबी_मुक्त_भारत_अभियान को जनपद चम्पावत में सफल बनाने के उद्देश्य से िला_चिकित्सालय_लोहाघाट के #चिकित्सा_अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने आमजन से टीबी के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीबी एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी सरकारी #स्वास्थ्य_केंद्र में जांच करानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि जनपद चम्पावत में टीबी की जांच एवं उपचार की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने नागरिकों से समय पर जांच कराने, उपचार पूरा करने तथा #टीबी_मुक्त_चम्पावत, #टीबी_मुक्त_उत्तराखण्ड एवं #टीबी_मुक्त_भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहयोग की अपील की।

चम्पावत, 05 अगस्त 2026 (सूवि.) #माँ_बाराही_धाम_देवीधुरा_मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा, #श्रद...
05/08/2026

चम्पावत, 05 अगस्त 2026 (सूवि.)

#माँ_बाराही_धाम_देवीधुरा_मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा,

#श्रद्धालुओं की सुविधा, #सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आयोजन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी,

#ट्रैफिक, #पार्किंग, #पेयजल, #प्रकाश_व्यवस्था, #साफ_सफाई एवं #स्वास्थ्य_सेवाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश,

#जिलाधिकारी_श्री_मनीष_कुमार की अध्यक्षता में 23 अगस्त से 04 सितम्बर, 2026 तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक माँ बाराही धाम देवीधुरा मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में विस्तृत #समीक्षा_बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि माँ बाराही धाम देवीधुरा मेला प्रदेश की #धार्मिक एवं #सांस्कृतिक_आस्था का प्रमुख आयोजन है, जिसमें हजारों श्रद्धालु देश भर से पहुंचते हैं। ऐसे में प्रत्येक विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

बैठक में मेला अवधि, मेला क्षेत्र के निर्धारण, #मेला_अधिकारी एवं #मेला_मजिस्ट्रेट की तैनाती सहित विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने #पुलिस एवं #प्रशासन को #कानून एवं #शांति_व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने #एआरटीओ एवं पुलिस विभाग को समन्वय के साथ ट्रैफिक प्लान तैयार करने, पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण, वाहन संचालन को व्यवस्थित रखने, आवश्यक डायवर्जन योजना लागू करने तथा प्रमुख मार्गों पर संकेतक एवं बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने नगर पंचायत एवं संबंधित विभागों को मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालयों की स्थापना एवं उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ंस्थान को सभी प्रमुख स्थलों पर शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था तथा विद्युत विभाग को मेला परिसर, पार्किंग स्थलों, पैदल मार्गों एवं प्रमुख संपर्क मार्गों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

#लोक_निर्माण_विभाग को सभी संपर्क मार्गों की मरम्मत, गड्ढों का तत्काल भरान, पैदल मार्गों को सुरक्षित बनाने तथा आवश्यक स्थानों पर दिशा संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए। #स्वास्थ्य_विभाग को मेला अवधि में दो अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार केंद्र, आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग को एल्कोमीटर के माध्यम से प्रभावी जांच अभियान संचालित करने तथा आपूर्ति विभाग को आवश्यक खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त समाज कल्याण विभाग, खेल एवं साहसिक गतिविधियों, संचार व्यवस्था, आवास व्यवस्था सहित सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करते हुए मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग नियमित स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर, जिला पंचायत एएमए श्री अनिल जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री देवेश चौहान, मेला संयोजक श्री मोहन सिंह बिष्ट ,मेला सह संयोजक श्री जगदीश सिंघवाल, श्री राजेश बिष्ट, श्री अमित लमगड़िया, श्री लक्ष्मी दत्त जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

चंपावत 05 अगस्त 2026, सूवि।चंपावत में  #खाद्य_सुरक्षा_विभाग का मॉलों में  िरीक्षण, खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच हेतु लैब...
05/08/2026

चंपावत 05 अगस्त 2026, सूवि।

चंपावत में #खाद्य_सुरक्षा_विभाग का मॉलों में िरीक्षण, खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच हेतु लैब भेजे गए,

#जिलाधिकारी_श्री_मनीष_कुमार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की #वरिष्ठ_खाद्य_सुरक्षा_अधिकारी योगिता तिवारी द्वारा चंपावत स्थित 02 मॉलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस जांच अभियान के अंतर्गत उक्त दोनों प्रतिष्ठानों में #एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस की अद्यतन स्थिति, खाद्य पदार्थों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों, भंडारण एवं गोदाम की स्थिति, स्वच्छता ( #हाइजीन) तथा #पेस्ट_कंट्रोल व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम द्वारा 04 खाद्य पदार्थों — सोया चंक्स, मसूर दाल, रेडीमेड अदरक-लहसुन पेस्ट एवं रेडीमेड लहसुन चटनी के नमूने (सैंपल्स) एकत्र कर गुणवत्ता जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

योगिता तिवारी ने कहा #प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही दोनों मॉल संचालकों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के प्रति पूर्ण सतर्कता बरतने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के कड़े निर्देश दिए गए।

इस निरीक्षण अभियान में सहायक दिनेश फर्त्याल उपस्थित रहे।

चम्पावत, 05 अगस्त 2026 सूवि। #मा0_मुख्यमंत्री के प्रयासों से  #बनबसा_रेलवे_स्टेशन पर  #अछनेरा_टनकपुर_एक्सप्रेस का ठहराव ...
05/08/2026

चम्पावत, 05 अगस्त 2026 सूवि।
#मा0_मुख्यमंत्री के प्रयासों से #बनबसा_रेलवे_स्टेशन पर #अछनेरा_टनकपुर_एक्सप्रेस का ठहराव हुआ स्वीकृत,
#रेल_मंत्री ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर दी मंजूरी,
#जनपदवासियो को मिलेगा सीधा लाभ,
जनपद चम्पावत एवं सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
#भारत_सरकार के #रेल_सूचना_एवं_प्रसारण तथा #इलेक्ट्रॉनिकी_एवं_सूचना_प्रौद्योगिकी_मंत्री_श्री_अश्विनी_वैष्णव ने #श्री_पुष्कर_सिंह_धामी को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा 8 जुलाई 2026 को जनसुविधा के दृष्टिगत बनबसा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी के ठहराव का अनुरोध किया गया था। इस अनुरोध पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
#जिलाधिकारी_श्री_मनीष_कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के प्रयासों से जनपद चम्पावत एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एक महत्वपूर्ण रेल सुविधा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से यात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा मिलेगी तथा #पर्यटन, #व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
जिलाधिकारी ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा सीमांत क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Address

District Magistrate Office
Champawat
262523

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+915965230285

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Champawat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration Champawat:

Shortcuts

Share