28/08/2026
चकिया: आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया के प्रिंसिपल राजेश सिंह यादव द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन हजारों छात्र छात्राओं के बीच भरें मंच पर कान पकड़ा कर उठक बैठक कराना ,साथ ही एक छात्र को जाति पूछ कर प्रिंसिपल द्वारा बेरहमी तरीके से बाल कबार कर लात मुक्का कुहनी से पटक पटक कर मारा गया इसी प्रकरण के संबंध में 18 अगस्त को धरना प्रदर्शन किया गया, न्याय के लिए एक मांग रही प्रिंसिपल को निलंबित करों। मामले को संज्ञान में लेते हुए चंदौली जिलाधिकारी द्वारा शासन को प्रिंसिपल पर कार्यवाही के लिए लेटर भेजा गया ।
उच्च अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया की कार्यवाही 100% होगी । अगर उचित कार्यवाही नहीं होती हैं तो फिर उसी अंदाज में आन्दोलन होगा,जो अल्टीमेटम दिया गया है,चकिया से पैदल मार्च करते हुए चंदौली जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव होगा ।