DPR Haryana

DPR Haryana Official Page of Information, Public Relations, Languages & Culture Department, Govt of Haryana

30/08/2026

प्रदेश सरकार मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम करने और गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए ‘समृद्धि’ पहल को लागू कर रही है।

आधुनिक तकनीक की मदद से ‘समृद्धि’ पोर्टल, राज्य स्तरीय कमांड सेंटर और 102 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कॉल सेंटर को एक साथ जोड़ा जाएगा।

इससे गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने, जोखिम वाली गर्भावस्था की समय पर पहचान करने और जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को तुरंत बड़े अस्पताल में भेजने में मदद मिलेगी।

- श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री

30/08/2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आज संत कबीर कुटीर में हरियाणा और पंजाब की समस्त घुमंतू जातियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

"विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान, संघर्ष और वीरता की गाथा है। सरकार इस समाज के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा करनाल, पलवल और रोहतक में 702 घुमंतू परिवारों को प्लॉट आवंटित किए गए हैं।" - मुख्यमंत्री

30/08/2026

किसानों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला!

प्रदेश सरकार ने राज्य में कपास की पैदावार बढ़ाने और फसलों को कीटों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सूक्ष्म पोषक तत्वों एवं एकीकृत कीट प्रबंधन अपनाने पर किसानों को वित्तीय अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस विशेष योजना के तहत राज्य के कपास उत्पादक किसान अधिकतम 4,000 रुपये तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।

"किसानों को सूक्ष्म पोषक तत्वों और एकीकृत कीट प्रबंधन की कृषि सामग्री की खरीद पर 50 प्रतिशत अथवा 2,000 रुपये प्रति एकड़ (जो भी कम हो) के हिसाब से सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा दो एकड़ निर्धारित की गई है।" - श्री श्याम सिंह राणा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री

30/08/2026

हरियाणा के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी मेहनत के दम पर वैश्विक मंच पर तिरंगा लहरा रहे हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि राज्य की हर एक खेल प्रतिभा को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में अपनी क्षमता का शत-प्रतिशत प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

- श्री गौरव गौतम, खेल राज्य मंत्री

30/08/2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नशामुक्ति, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

30/08/2026

चुनाव आयोग ने प्रदेश के मतदाताओं को दिया एक और मौका!

भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तारीख़ों में फिर से बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर 2026 तक दाख़िल की जा सकेंगी तथा इनका निपटारा 28 अक्टूबर 2026 तक करना होगा।

अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर 2026 को होगा।

30/08/2026

LIVE: यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस पर हरियाणा एवं देशभर के सभी उद्यमियों को शुभकामनाएं दी।"लघु...
30/08/2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस पर हरियाणा एवं देशभर के सभी उद्यमियों को शुभकामनाएं दी।

"लघु उद्योग रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इनका विस्तार आत्मनिर्भर और सशक्त अर्थव्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।"

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नूंह में मेवात विकास बोर्ड की 32वीं बैठक की अध्यक्षता कर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कौशल...
29/08/2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नूंह में मेवात विकास बोर्ड की 32वीं बैठक की अध्यक्षता कर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कौशल विकास, सिंचाई और साइबर सुरक्षा से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹30.43 करोड़ की वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी गई।

“मेवात क्षेत्र के युवाओं को सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाएगी और स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाएगा।” — मुख्यमंत्री

नूंह जिले को विकास की बड़ी सौगात।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ₹174.66 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं ...
29/08/2026

नूंह जिले को विकास की बड़ी सौगात।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ₹174.66 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹155.49 करोड़ की लागत से बनने वाला 100 बेड का जिला सामान्य अस्पताल सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं।

“प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समान विकास सुनिश्चित करते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी प्रतिबद्धता है।” — मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Address

Chandigarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DPR Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DPR Haryana:

Shortcuts

Share