Lok Bhavan Haryana

Lok Bhavan Haryana Lok Bhavan Haryana is situated on a sprawling estate facing the pictures que Sukhna lake in Chandigarh

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पंचक...
05/09/2026

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान देने वाले 79 शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों को एक-एक लाख रुपये की नकद राशि, पदक, शॉल तथा दो-दो अग्रिम वेतन वृद्धि प्रदान की गई। इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा भी उपस्थित रहे।

समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे शिक्षक समुदाय, शिक्षा व्यवस्था और हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है! राज्यपाल ने कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि शिक्षण केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज निर्माण का सशक्त माध्यम है। शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों को बधाई देने का अवसर नहीं, बल्कि शिक्षा के महत्व को स्वीकार करने और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन भी है।

उन्होंने कहा कि आज शिक्षा की दुनिया तेजी से बदल रही है। इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थी कुछ ही क्षणों में दुनिया भर की जानकारी प्राप्त कर सकता है, लेकिन जानकारी और ज्ञान में अंतर है तथा ज्ञान और विवेक में भी अंतर है। तकनीक सूचना दे सकती है, लेकिन शिक्षक विवेक प्रदान करता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्तर दे सकती है, लेकिन शिक्षक सही प्रश्न पूछना सिखाता है। राज्यपाल ने कहा कि तकनीक के इस युग में शिक्षक की भूमिका कम नहीं हुई है, बल्कि और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

राज्यपाल ने कहा कि आज के शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा करना और परीक्षा परिणाम देना नहीं है। शिक्षक को ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों के चरित्र का भी निर्माण करना है। उसे विद्यार्थियों में अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करनी है।

उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कोई बच्चा आर्थिक अथवा सामाजिक परिस्थितियों के कारण शिक्षा की दौड़ में पीछे न रह जाए। विशेष रूप से बेटियों को समान अवसर प्रदान करना और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल यह तय करना नहीं होना चाहिए कि बच्चा भविष्य में क्या बनेगा, बल्कि इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि वह कैसा मनुष्य बनेगा। हमें ऐसे डॉक्टर चाहिए जिनमें सेवा की भावना हो, ऐसे वैज्ञानिक चाहिए जो मानवता के हित में कार्य करें, ऐसे अधिकारी चाहिए जो न्याय और संवेदनशीलता के साथ निर्णय लें, ऐसे उद्यमी चाहिए जो रोजगार के अवसर पैदा करें और ऐसे नागरिक चाहिए जो देश एवं समाज के प्रति जिम्मेदार हों।

राज्यपाल ने शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को केवल परीक्षाओं के लिए तैयार न करें, बल्कि उन्हें जीवन के लिए तैयार करें। उन्हें केवल नौकरी प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए उपयोगी बनने के लिए तैयार करें। उन्हें केवल उत्तर न दें, बल्कि प्रश्न पूछना भी सिखाएं, क्योंकि प्रश्न करने वाला विद्यार्थी ही भविष्य का शोधकर्ता और नवप्रवर्तक बनता है।

राज्यपाल ने वर्ष 2047 के विकसित भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत की मजबूत नींव आज की कक्षाओं में रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज किसी विद्यालय में पढ़ रहा बच्चा कल वैज्ञानिक बन सकता है, कोई बेटी देश की महान प्रशासक बन सकती है और कोई विद्यार्थी खिलाड़ी, चिकित्सक अथवा शिक्षक के रूप में देश की सेवा कर सकता है। उस भविष्य की मजबूत नींव आज शिक्षक रख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य संसद में जितना आकार लेता है, उतना ही विद्यालय की कक्षाओं में भी आकार लेता है और उस भविष्य का सबसे महत्वपूर्ण वास्तुकार शिक्षक है।

राज्यपाल ने विशेष रूप से सम्मानित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनकी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी की शुरुआत है। आज राज्य ने उनके उत्कृष्ट कार्यों को पहचान दी है। अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने अनुभव अन्य शिक्षकों के साथ साझा करें, नई पीढ़ी के शिक्षकों का मार्गदर्शन करें, अपने विद्यालयों को और बेहतर बनाने में योगदान दें तथा विद्यार्थियों में उत्कृष्टता के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का भी विकास करें।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, राज्यपाल के सचिव श्री विजयकुमार भाविकट्टी, माध्यमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्री जितेंद्र कुमार, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक श्रीमती मनीता मलिक, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पंचकूला के महापौर श्री श्याम लाल बंसल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अजय मित्तल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Hon'ble Governor Prof Ashim Kumar Ghosh, accompanied by Hon'ble First Lady Smt Mitra Ghosh payinhg floral tributes to Bh...
05/09/2026

Hon'ble Governor Prof Ashim Kumar Ghosh, accompanied by Hon'ble First Lady Smt Mitra Ghosh payinhg floral tributes to Bharat Ratna Dr S Radhakrishnan on his birth anniversary at Lok Bhavan, Chandigarh on September 5, 2026.

Haryana Governor Prof Ashim Kumar Ghosh addressing the gathering after the inauguration of SAIF/CIL and PU-TIF by Vice P...
04/09/2026

Haryana Governor Prof Ashim Kumar Ghosh addressing the gathering after the inauguration of SAIF/CIL and PU-TIF by Vice President of India Shri CP Radhakrishnan at Panjab University, Chandigarh, on Friday.

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन, हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष और पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद क...
04/09/2026

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन, हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष और पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया 4 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में उद्घाटन की गई SAIF/CIL सुविधा का निरीक्षण करते हुए।

Vice President of India

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन, हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष और पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद क...
04/09/2026

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन, हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष और पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया की मौजूदगी में 4 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में SAIF/CIL सुविधा का उद्घाटन करते हुए।

Vice President of India

हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष 4 सितंबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी रा...
04/09/2026

हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष 4 सितंबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन का स्वागत करते हुए। साथ में हैं, हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष।

Vice President of India

My heartfelt greetings and wishes to the people of Haryana and the entire nation on the pious occasion of  . The timeles...
04/09/2026

My heartfelt greetings and wishes to the people of Haryana and the entire nation on the pious occasion of . The timeless teachings of Bhagwan Shri Krishna, enshrined in the holy Bhagavad Gita, continue to guide humanity towards duty, righteousness, courage and selfless action. May Lord Krishna bless everyone with peace, prosperity and strength and inspire us to walk the path of truth and dharma. Jai Shri Krishna! 🙏

~ Prof Ashim Kumar Ghosh, Hon'ble Governor, Haryana

हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने शिक्षक समुदाय का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को जिम्मेदार और संवेदनशील ना...
03/09/2026

हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने शिक्षक समुदाय का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाने के लिए केवल शिक्षक की भूमिका तक सीमित न रहें, बल्कि उनके मार्गदर्शक, आदर्श और प्रेरणास्रोत के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र अपने शिक्षकों का सम्मान करता है, वही अपने भविष्य को सुरक्षित करता है।

राज्यपाल आज मोहाली स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में आयोजित 7वें ‘टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड्स’ समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के 11 उत्कृष्ट शिक्षकों को ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया। उन्होंने मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के शिक्षकों को उनके योगदान और समर्पण के लिए प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष भी उपस्थित थीं।

लगातार सात वर्षों से उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करने की पहल के लिए मानव मंगल ग्रुप को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि ऐसे मंच शिक्षकों को वह सम्मान और पहचान प्रदान करते हैं, जिसके वे वास्तव में अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन उनका योगदान अक्सर सुर्खियों से दूर रह जाता है।

राज्यपाल ने कहा कि हम जीवन बचाने वाले डॉक्टरों, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले इंजीनियरों तथा नवाचार और अनुसंधान करने वाले वैज्ञानिकों का सम्मान करते हैं, लेकिन इन सभी की सफलता की नींव उस शिक्षक द्वारा रखी जाती है, जो उन्हें उस समय तैयार करता है, जब दुनिया उनके नाम से भी परिचित नहीं होती।

प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करता है, उनमें जिज्ञासा जगाता है तथा उन्हें सपने देखने का आत्मविश्वास और उन्हें साकार करने का साहस भी प्रदान करता है।

चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए पुरस्कार विजेताओं का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह पहल दर्शाती है कि शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्टता किसी एक शहर या संस्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ट्राइसिटी और आसपास के क्षेत्रों की साझा शैक्षिक शक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने मानव मंगल ग्रुप की प्रेरणादायक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि आज यह समूह ट्राइसिटी में छह शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों और उनके परिवारों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनका समर्पण और योगदान, जो अक्सर बिना किसी सार्वजनिक पहचान के कक्षाओं में निरंतर जारी रहता है, देश की शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक रीढ़ है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार समाज की ओर से शिक्षकों के योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।

शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल उपकरण भले ही ज्ञान तक पहुंचने और उसे साझा करने के तरीकों को बदल रहे हों, लेकिन तकनीक कभी भी एक अच्छे शिक्षक के मानवीय स्पर्श, सहानुभूति, विवेक और नैतिक मार्गदर्शन का स्थान नहीं ले सकती।

As the   (1–7 September) is being observed, I urge all stakeholders to renew our commitment to building a healthier and ...
02/09/2026

As the (1–7 September) is being observed, I urge all stakeholders to renew our commitment to building a healthier and stronger Bharat. By promoting balanced diets, awareness and access to nutritious food, we can empower every citizen to live healthier and contribute to a Swasth, Saksham and Viksit Bharat. Best wishes.

~ Prof Ashim Kumar Ghosh, Hon'ble Governor, Haryana

Paid floral tribute to Bharat Ratna Pranab Mukherjee ji on his death anniversary at Lok Bhavan today. A man of humble or...
31/08/2026

Paid floral tribute to Bharat Ratna Pranab Mukherjee ji on his death anniversary at Lok Bhavan today. A man of humble origins, Late Shri Mukherjee was a powerful orator and a distinguished scholar. His intellectual and political prowess, along with his remarkable knowledge of international relations, financial affairs and parliamentary processes, will not only be admired for generations to come but will also remain a source of inspiration for all those in public life.

~ Prof Ashim Kumar Ghosh, Hon'ble Governor, Haryana

Address

Lok Bhavan
Chandigarh
160019

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lok Bhavan Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share