27/09/2019
चंडीगढ़ इंटक से संबंधित सभी कर्मचारी संगठनों ने किया अनशन जिसमे हजारों लोगों ने लिया भाग और इंटक करेगी 11-10 -19 को सांसद किरण खेर कैंप ऑफिस का घेराव:- नसीब जाखड़
आज दिनांक 25-9 -19 को सेक्टर 17 ब्रिज मार्कट में चंडीगढ़ इंटक के आवाह्न पर चंडीगढ़ सुबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन इंटक के सभी डिपार्टमेंट्स की यूनियनों के प्रधान, जनरल सेक्टरी व हजारों सदस्यों ने आज की भूख हड़ताल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर इसे कामयाब बनाया ओर सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कर्मचारियों की मांगों को नही माना गया तो 11-10-19 को माननीय सासंद किरन खेर के कैम्प ऑफ़स का घेराव किया जायेगा। इंटक प्रदेश अध्यक्ष श्री नसीब जाखड़ ने कहा कि सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन कर्मचारियों और मजदूरों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है ।उनका खूब शोषण हो रहा है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए सिक्योर पॉलिसी नहीं है। दस से पन्द्रह साल नौकरी करने के बाद भी बिना नोटिस के निकाल दिया जाता है कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की कोई पॉलिसी सरकार नहीं बना रही है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले अनुसार समान काम समान वेतन नहीं दिया जा रहा ।सेंटर के रूल लागू नहीं किए जा रहे ।कोई भी कर्मचारी की सेवा के दौरान अगर मौत हो जाती है तो दूसरे राज्यों की तर्ज पर अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दी जाती सिर्फ 5% कोटा दिया हुआ जो कि बिल्कुल गलत है ।शिक्षा विभाग के चौकीदारों की आठ घंटे ड्यूटी नहीं की जा रही। मिड डे मील वर्करों को तीन घंटे ड्यूटी से ज्यादा ड्यूटी लेकर उसके बदले तीन हजार सैलरी दी जाती है। सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की प्रमोशन नहीं की जा रही। रिक्त पदों पर काफी समय से भर्ती नहीं हो रही ।पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं हो रही। जोखिम भत्ता नहीं मिल रहा। कैशलेस मेडिकल सुविधा कर्मचारियों को नहीं मिल रही। सीटीयू समेत सभी विभागों में निजीकरण किया जा रहा है।
नसीब जाखड़ ने कहा कि इन सभी समस्याओं का हल करवाने के लिए इंटक चंडीगढ़ की ओर से गवर्नर महोदय समेत सभी विभागों के एचओडी को पत्र लिख चुके हैं लेकिन वार्ता के लिए अभी नही बुलाया गया। आज 25-9 -19 की भूख हड़ताल में फैसला लिया गया कि अगर फिर भी मांगों का हल नहीं निकलता तो 11-10 -19 को माननीय सांसद श्रीमती किरण खेर के कैंप ऑफिस का घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर महिला इंटक की प्रदेश अध्यक्षा सरबजीत धनोआ, चंडीगढ़ सुबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के प्रधान व इंटक के वरिष्ट उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, चेयरमैन फेडरेशन एवम एडवाइजर इंटक राकेश कुमार। सेक्टरी अश्वनी कुमार ,प्रवक्ता रणजीत मिश्रा ,किशोरी लाल, जनरल सेक्टरी हरीश छाबड़ा, राजाराम, लालजीत, अनिल कुमार, हरजिंदर सिंह ,बहादुर सिंह, हरवंश सैनी, श्रवण कुमार ,राजेंद्र सिंह, दबकेश,त्रिलोचन, सुखबीर, पंकज,हरिमोहन,स्वर्ण सिंह कंबोज, समेत अन्य सभी नेताओं और महिला इंटक से उपाध्यक्ष किरण और मनीषा, विभिन्न विभागों से आई नारी शक्ति ने अपने विचार रखे।
जारी कर्ता
नसीब जाखड़
प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़ इंटक
9416464336